Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 71 अटल भू-जल योजना में राजस्थान के कितने जिले शामिल हैं -
  • (अ) 16
  • (ब) 10
  • (स) 12
  • (द) 8
उत्तर : 16
व्याख्या :
यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के सहयोग से (50:50) देश के 7 राज्यों में भू-जल के गिरते स्तर को रोकने, भू-जल के बेहतर प्रबन्धन हेतु 1 अप्रेल 2020 से लागू की गई। राजस्थान के 16 जिलें शामिल हैं। यह योजना पांच वर्षों 2020-24 से वर्ष 2024-25 तक के लिये है।
प्रश्न 72 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) जल संग्रहण एवं संरक्षण
  • (ब) नए बांधों का निर्माण
  • (स) जलविद्युत उत्पादन
  • (द) नदी जोड़ने की योजना
उत्तर : जल संग्रहण एवं संरक्षण
व्याख्या :
राज्य की प्रत्येक पंचायत समिति में 5,000 से 8,000 हैक्टेयर क्षेत्रफल का चरणवार चयन कर 20,000 ग्रामों में जल संग्रहण एवं संरक्षण इत्यादि कार्य करवाये जायेंगे। प्रथम चरण अन्तर्गत राज्य के सभी जिलों की 349 पंचायत समितियों में चयनित 5,135 गांवों में लगभग 1.50 लाख कार्य ₹3,500 करोड़ की लागत से अभिसरण के माध्यम से कराये जायेंगे।
प्रश्न 73 सिंचाई जल संरचनाओं की मरम्मत और सुधार के लिए रिपेयर-रिनोवेशन-रिस्टोरेशन (आर. आर. आर.) परियोजना किस योजना में सम्मिलित की गई है -
  • (अ) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • (ब) जल जीवन मिशन
  • (स) जल शक्ति अभियान
  • (द) स्वच्छ भारत मिशन
उत्तर : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
व्याख्या :
सिंचाई जल संरचनाओं की मरम्मत व सुधार हेतु भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से जनवरी, 2005 में रिपेयर-रिनोवेशन-रिस्टोरेशन परियोजना प्रारम्भ की गई। इस योजना को वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-‘हर खेत को पानी’ में सम्मिलित किया गया। परियोजना पर केन्द्रीय एवं राज्य राशि अनुपात क्रमशः 60:40 का है।
प्रश्न 74 राजस्थान में वर्ष 2023 में कितने ब्लॉक ‘अति दोहित’ श्रेणी में आते हैं
  • (अ) 216
  • (ब) 219
  • (स) 220
  • (द) 223
उत्तर : 216
व्याख्या :
क्र. सं.वर्गीकरण वर्ष 2022 वर्ष 2023
1 सुरक्षित 38 38
2 अर्द्ध विषम 20 22
3 विषम 22 23
4 अति दोहित 219 216
5 लवणीय 3 3
कुल 302 302
प्रश्न 75 2019 की पशु गणना के अनुसार, राजस्थान में कुल कितने पशुधन हैं -
  • (अ) 568.01 लाख
  • (ब) 146.23 लाख
  • (स) 450.50 लाख
  • (द) 625.00 लाख
उत्तर : 568.01 लाख
व्याख्या :
पशु गणना-2019 के अनुसार, राज्य में कुल 568.01 लाख पशुधन एवं 146.23 लाख कुक्कुट हैं। देश के कुल पशुधन का 10.60 प्रतिशत राजस्थान में उपलब्ध है।
प्रश्न 76 राजस्थान में किस पशु की संख्या देश में सबसे अधिक है -
  • (अ) गौवंश
  • (ब) भैंस
  • (स) ऊँट
  • (द) भेड़
उत्तर : ऊँट
व्याख्या :
यहाँ देश का 7.24 प्रतिशत गौवंश, 12.47 प्रतिशत भैंस, 14.00 प्रतिशत बकरियां, 10.64 प्रतिशत भेड़ तथा 84.43 प्रतिशत ऊँट उपलब्ध है। राष्ट्रीय उत्पादन में वर्ष 2020-21 में राज्य का योगदान दूध उत्पादन में 14.63 प्रतिशत एवं ऊन उत्पादन में 42.45 प्रतिशत है।
प्रश्न 77 वर्ष 2020-21 में राजस्थान का दूध उत्पादन में राष्ट्रीय योगदान कितना है -
  • (अ) 14.63%
  • (ब) 42.45%
  • (स) 10.60%
  • (द) 12.47%
उत्तर : 14.63%
व्याख्या :
यहाँ देश का 7.24 प्रतिशत गौवंश, 12.47 प्रतिशत भैंस, 14.00 प्रतिशत बकरियां, 10.64 प्रतिशत भेड़ तथा 84.43 प्रतिशत ऊँट उपलब्ध है। राष्ट्रीय उत्पादन में वर्ष 2020-21 में राज्य का योगदान दूध उत्पादन में 14.63 प्रतिशत एवं ऊन उत्पादन में 42.45 प्रतिशत है।
प्रश्न 78 गोपालन विभाग की स्थापना किस तिथि को हुई -
  • (अ) 13 मार्च 2010
  • (ब) 13 मार्च 2014
  • (स) 13 मार्च 2016
  • (द) 13 मार्च 2018
उत्तर : 13 मार्च 2014
व्याख्या :
13 मार्च 2014 को गोपालन विभाग की स्थापना की गई।
प्रश्न 79 पशुमित्र योजना का उद्देश्य क्या है?
  • (अ) पशुओं की बिक्री
  • (ब) टीकाकरण और बीमा
  • (स) निराश्रित पशुओं की देखभाल
  • (द) दुग्ध उत्पादन बढ़ाना
उत्तर : टीकाकरण और बीमा
व्याख्या :
पशुपालकों को डोर स्टेप पर पशुपालन विभाग की विभिन्न सुविधाओं यथा टैगिंग, टीकाकरण, बीमा, पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण आदि से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में “पशुमित्र योजना” प्रारंभ की गई है।
प्रश्न 80 कामधेनु बीमा योजना के अंतर्गत अधिकतम कितने रुपये प्रति पशु बीमा की सुविधा है -
  • (अ) ₹30,000
  • (ब) ₹40,000
  • (स) ₹50,000
  • (द) ₹60,000
उत्तर : ₹40,000
व्याख्या :
पशुपालकों को दुधारू गौ/भैंसवंशीय पशुधन की अकाल मृत्यु के कारण सम्भावित नुकसान से सुरक्षा मुहैया कराये जाने की दृष्टि से प्रत्येक परिवार हेतु दो-दो दुधारू गौ/भैंसवंशीय पशुओं का अधिकतम ₹40,000 तक प्रति पशु बीमा निःशुल्क किया जा रहा है।

page no.(8/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.