Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 71 कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण कब आयोजित किया जाएगा -
  • (अ) 3-5 अक्टूबर
  • (ब) 2-4 अक्टूबर
  • (स) 4-6 अक्टूबर
  • (द) 5-7 अक्टूबर
उत्तर : 4-6 अक्टूबर
व्याख्या :
पीएम मोदी ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कहा कि सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र का पालन कर रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा आयोजित कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी) का तीसरा संस्करण 4-6 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रश्न 72 विदेश मंत्री जयशंकर अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक में भाग लेंगे -
  • (अ) ब्रिक्स
  • (ब) एससीओ
  • (स) जी20
  • (द) यूएनजीए
उत्तर : एससीओ
व्याख्या :
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार साल 2015 में एक सरप्राइज विजिट पर लाहौर पहुंचे थे। तब उन्होंने पाकिस्तान के PM नवाज शरीफ से मुलाकात की थी।
प्रश्न 73 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) किस दो देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) भारत और जापान
  • (ब) भारत और यूएसए
  • (स) भारत और ऑस्ट्रेलिया
  • (द) भारत और रूस
उत्तर : भारत और यूएसए
व्याख्या :
भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए एक नए समझौता ज्ञापन यानी MoU पर साइन किए। शुक्रवार, 4 अक्टूबर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। इस समझौते के तहत भारत के खान मंत्रालय और अमेरिकी सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रश्न 74 अमित शाह ने अक्टूबर 2024 में नए हाई-टेक पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन कहाँ किया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) दिल्ली
  • (स) अहमदाबाद
  • (द) जयपुर
उत्तर : अहमदाबाद
व्याख्या :
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में नवनिर्मित पुलिस कमिश्नर का नए हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन किया। इसे 140 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अहमदाबाद का यह नया पुलिस मुख्यालय देश के सबसे हाईटेक हेडक्वार्टर में से एक है। अहमदाबाद पुलिस का यह नया हाईटेक मुख्यालय न केवल पुलिसकर्मियों का काम आसान करेगा, बल्कि शहर में बेहतर सुरक्षा और कानून व्यवस्था की सुविधा भी प्रदान करेगा।
प्रश्न 75 कौन सा भारतीय शहर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की मेजबानी करेगा -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) कोलकाता
  • (द) गुवाहाटी
उत्तर : गुवाहाटी
व्याख्या :
भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रश्न 76 भारत में रसद सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किन दो संगठनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) अमेज़न और फ्लिपकार्ट
  • (ब) अमेज़न और भारतीय डाक
  • (स) डीएचएल और भारतीय रेलवे
  • (द) यूपीएस और भारतीय डाक
उत्तर : अमेज़न और भारतीय डाक
व्याख्या :
डाक विभाग और अमेजन 2013 से मिलकर कार्यरत हैं और पार्सल भेजने के लिए अमेजन, डाक विभाग की विस्तृत प्रणाली का उपयोग कर रहा है। डाक विभाग, अपनी विस्तृत पहुंच के साथ, और दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अमेजन के साथ मिलकर लॉजिस्टिक क्षमताओं में वृद्धि, रोजगार सृजन में सहयोग और आर्थिक विकास में योगदान कर भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को सशक्त बनाना चाहते हैं।
प्रश्न 77 किस भारतीय संस्थान ने स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) इसरो
  • (ब) आईसीएमआर
  • (स) नीति आयोग
  • (द) डीआरडीओ
उत्तर : आईसीएमआर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री के स्वच्छ, हरित भविष्य और “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक समझौते के रूप में, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर में आईसीएमआर संस्थानों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना है, जो नवीकरणीय और सतत ऊर्जा की दिशा में भारत के प्रयासों का समर्थन करता है।
प्रश्न 78 अक्टूबर 2024 के समझौते के अनुसार कौन सा देश मॉरीशस को चागोस द्वीप वापस करेगा -
  • (अ) यूनाइटेड किंगडम
  • (ब) फ्रांस
  • (स) पुर्तगाल
  • (द) यूएसए
उत्तर : यूनाइटेड किंगडम
व्याख्या :
यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस एक समझौते पर सहमत हो गए हैं जिसके तहत यूनाइटेड किंगडम अपने अधीन चागोस द्वीप समूह और डिएगो गार्सिया को मॉरीशस को वापस कर देगा।यह समझौता अफ़्रीकी महाद्वीप पर ब्रिटिश उपनिवेशवाद के अंत का भी प्रतीक है। इस समझौते की घोषणा 3 अक्टूबर 2024 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री कीर स्टारमर और मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद जुगनौथ द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में की गई थी।
प्रश्न 79 27 सितंबर, 2024 तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार कौन सा मील का पत्थर हासिल किया -
  • (अ) 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • (ब) 650 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • (स) 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • (द) 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर
उत्तर : 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर
व्याख्या :
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। 27 सितंबर, 2024 तक, भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
प्रश्न 80 किस देश को हाल ही में (सितंबर 2024 में) बीजिंग, चीन में भ्रष्टाचार विरोधी कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों (ग्लोबई नेटवर्क) का वैश्विक परिचालन नेटवर्क के लिए चुना गया -
  • (अ) भारत
  • (ब) कुराकाओ
  • (स) जर्मनी
  • (द) हंगरी
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत को भ्रष्टाचार विरोधी कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों के वैश्विक परिचालन नेटवर्क (ग्लोबई नेटवर्क) की 5वीं पूर्ण बैठक और चीन के बीजिंग में ग्लोबई नेटवर्क की 8वीं संचालन समिति की बैठक के दौरान 15 सदस्यीय ग्लोबई संचालन समिति के लिए चुना गया।

page no.(8/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.