Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 71 हाल ही में नेशनल सोसाइटी ऑफ़ स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक्स आप्थाल्मालॉजी के प्रेसिडेंट कौन बने हैं?
-
- (अ) डॉ. योगेश शुक्ला
- (ब) गौतम कुमार दक
- (स) महावीर प्रसाद शर्मा
- (द) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
उत्तर : डॉ. योगेश शुक्ला
व्याख्या :
हाल ही जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश शुक्ला नेशनल सोसाइटी ऑफ़ स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक्स आप्थाल्मालॉजी के प्रेसिडेंट बने है।
- प्रश्न 72 खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता प्रबंध संस्थान कहां स्थापित किया जाएगा?
-
- (अ) जयपुर
- (ब) कोटा
- (स) सवाई माधोपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : सवाई माधोपुर
व्याख्या :
खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता प्रबंध संस्थान सवाई माधोपुर में खुलेगा। यह संस्थान कोटा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन होगा। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं उद्यमशीलता प्रबंधन संस्थान, तंजावुर में स्थित है।
- प्रश्न 73 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का शुभारंभ कहां किया गया -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) अजमेर
- (स) सवाई माधोपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
13 दिसम्बर को कायड (अजमेर) में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने निम्न योजनाओं का शुभारंभ किया:
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना
ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन
200 नए बल्क मिल्क कूलर्स
1000 नए दूध संकलन केंद्र
100 गौशालाओं में गोबर जलाने वाली मशीनें लगाने का कार्य आरंभ किया गया।
राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की घोषणा की थी। इस योजना में सरकार ने 400 करोड़ रुपए खर्च करके 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा है। योजना के अंतर्गत 5-5 लाख दुधारु गाय, भैस, बकरी तथा भेड़ और एक लाख ऊंटनी का बीमा किया जाएगा। प्रत्येक परिवार से एक पशु का बीमा किया जाएगा। इसमें पशुपालकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा यह पूरी तरह से निःशुल्क है।
पशुओं के लिए अधिकतम 40,000 रुपये प्रति पशु की बीमा राशि तय की गई है।
- प्रश्न 74 लाड़ो प्रोत्साहन योजना में बेटी के जन्म पर पहली किस्त के रूप में कितनी राशि दी जाएगी -
-
- (अ) ₹1000
- (ब) ₹2000
- (स) ₹2500
- (द) ₹3000
उत्तर : ₹2500
व्याख्या :
लाडो प्रोत्साहन योजना (14 दिसंबर 2024 ) में 1 अगस्त 2024 के बाद जन्मी हर बेटी को 7 किस्तों में एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। पहली किस्त: जन्म पर ₹2,500
सातवीं: स्नातक पास करने पर ₹50,000
- प्रश्न 75 राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किस पोर्टल का शुभारंभ किया -
-
- (अ) ओजस पोर्टल
- (ब) राज सखी पोर्टल
- (स) मुख्यमंत्री पोर्टल
- (द) महिला सशक्तिकरण पोर्टल
उत्तर : राज सखी पोर्टल
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 45 लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए राज सखी पोर्टल का शुभारंभ किया।
- प्रश्न 76 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ का उद्घाटन कहाँ किया -
-
- (अ) जवाहर सर्किल पार्क
- (ब) अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
- (स) जवाहर कला केंद्र
- (द) सिटी पैलेस
उत्तर : जवाहर कला केंद्र
व्याख्या :
15 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष‘ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जवाहर कला केन्द्र में राज सखी (सरस) राष्ट्रीय मेला- 2024 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इसी दौरान महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरूआत भी की।
- प्रश्न 77 मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण की कौन-कौन सी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया?
-
- (अ) अटल विहार, गोविंद विहार, पटेल नगर
- (ब) अम्बेडकर नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर
- (स) जवाहर नगर, किशनगढ़, महाराणा प्रताप नगर
- (द) गोविंद नगर, सीतापुरा, श्याम नगर
उत्तर : अटल विहार, गोविंद विहार, पटेल नगर
व्याख्या :
जवाहर कला केंद्र में मुख्यमंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण की तीन नई आवासीय योजनाओं अटल विहार, गोविन्द विहार तथा पटेल नगर आवासीय योजना का शुभारंभ करने के साथ ही तीनों आवासीय योजनाओं की बुकलेट का विमोचन भी किया।
- प्रश्न 78 मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कितने रुपये तक का ऋण बिना गारंटी उपलब्ध कराया जाएगा -
-
- (अ) ₹50,000
- (ब) ₹60,000
- (स) ₹80,000
- (द) ₹1,00,000
उत्तर : ₹80,000
व्याख्या :
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं असहाय परिवार के असंगठित श्रमिकों के साथ भवन निर्माण श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई श्रमिक, घरेलू श्रमिक आदि को विशेष अल्पावधि ऋण उपलब्ध करवाकर आर्थिक संबल दिया जाएगा। इस योजना में लाभार्थी को बैंक द्वारा बिना किसी गारंटी अथवा प्रक्रिया शुल्क के ₹80 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
- प्रश्न 79 मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी -
-
- (अ) ₹10 लाख
- (ब) ₹25 लाख
- (स) ₹50 लाख
- (द) ₹75 लाख
उत्तर : ₹50 लाख
व्याख्या :
मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी देखभाल के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर को इस योजना में इलाज के लिए अधिकृत किया गया है।
- प्रश्न 80 मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद कितनी पेंशन दी जाएगी -
-
- (अ) ₹2,000 प्रति माह
- (ब) ₹3,000 प्रति माह
- (स) ₹4,000 प्रति माह
- (द) ₹5,000 प्रति माह
उत्तर : ₹3,000 प्रति माह
व्याख्या :
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत लाभार्थी अंशदाताओं को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
page no.(8/11)