Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 73 हाल ही में (जुलाई 2024 में) प्रेस सूचना ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) शेफाली शरण
  • (ब) धर्मेंद्र प्रधान
  • (स) धीरेंद्र ओझा
  • (द) अमित खरे
उत्तर : धीरेंद्र ओझा
व्याख्या :
भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र ओझा को पत्र सूचना कार्यालय (पी.आई.बी.) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्री ओझा शेफाली शरण का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रकाशन विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 74 वित्त वर्ष 2025-26 तक राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए वित्तीय परिव्यय क्या है -
  • (अ) ₹100 करोड़
  • (ब) ₹150 करोड़
  • (स) ₹200 करोड़
  • (द) ₹250 करोड़
उत्तर : ₹200 करोड़
व्याख्या :
केंद्र ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत मानकों और नियामक व्यवस्था के विकास के लिए परीक्षण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और संस्थागत समर्थन के वित्तपोषण के दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना को वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल दो सौ करोड़ रुपये योजना खर्च के साथ शुरू किया जाएगा।
प्रश्न 75 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस अर्थशास्त्री और नीति निर्माता को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया -
  • (अ) अमर्त्य सेन
  • (ब) रघुराम राजन
  • (स) एन.के. सिंह
  • (द) अरविंद सुब्रमण्यन
उत्तर : एन.के. सिंह
व्याख्या :
प्रमुख अर्थशास्त्री और नीति निर्माता श्री एन के सिंह ने कहा है कि दुनिया में भारतीय युग की शुरुआत हो रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत, वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। श्री सिंह, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में प्रतिष्ठित मानद फैलोशिप से सम्मानित होने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रश्न 76 शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक 4 जुलाई को कहाँ आयोजित की गई थी -
  • (अ) बीजिंग
  • (ब) मास्को
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) अस्ताना
उत्तर : अस्ताना
व्याख्या :
4 जुलाई को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत-चीन के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर चर्चा हुई।
प्रश्न 77 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय मसाला बोर्ड ने एआई उपकरण विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है -
  • (अ) एनआईसी
  • (ब) टेक महिंद्रा
  • (स) गूगल
  • (द) माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर : एनआईसी
व्याख्या :
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और भारतीय मसाला बोर्ड ने सिक्किम में बड़ी इलायची रोगों का पता लगाने के लिए एआई उपकरण विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कोलकाता में एनआईसी के एआई उत्कृष्टता केंद्र द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बीमारियों की शीघ्र पता लगाकर उसका निराकरण करना है।
प्रश्न 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में आईसीसी विश्व नंबर 1 ऑलराउंडर के रूप में स्थान पाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं -
  • (अ) हार्दिक पंड्या
  • (ब) रोहित शर्मा
  • (स) क्रुणाल पंड्या
  • (द) विराट कोहली
उत्तर : हार्दिक पंड्या
व्याख्या :
हार्दिक पंड्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी 20 इंटरनेशनल (टी 20I) में नंबर 1 स्थान पाने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं। 3 जुलाई 2024 को जारी आईसीसी रैंकिंग के अनुसार, हार्दिक पंड्या श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा के साथ नंबर 1 स्थान पर हैं।
प्रश्न 79 ईरान के 9वें राष्ट्रपति कौन बने -
  • (अ) हसन रूहानी
  • (ब) महमूद अहमदीनेजाद
  • (स) मसूद पजशकियान
  • (द) सईद जलीली
उत्तर : मसूद पजशकियान
व्याख्या :
ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। ईरान में शुक्रवार (5 जुलाई) को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था।
प्रश्न 80 हाल ही में (जुलाई 2024 में) यू.के. के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
  • (अ) बोरिस जॉनसन
  • (ब) ऋषि सुनक
  • (स) कीर स्‍टार्मर
  • (द) जेरेमी कॉर्बिन
उत्तर : कीर स्‍टार्मर
व्याख्या :
ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि किंग चार्ल्‍स ने लेबर पार्टी के नेता कीर स्‍टार्मर को नई सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया है आम चुनावों के परिणामों में लेबर पार्टी ने बडी जीत हासिल की है। स्‍टार्मर के नेतृत्‍व में पार्टी ने 412 सीट जीतकर कंजर्वेटिव पार्टी के 14 वर्षों के शासन को खत्‍म किया है।
प्रश्न 81 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कीर स्‍टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को कौन सा पद सौंपा -
  • (अ) गृह सचिव
  • (ब) संस्कृति, मीडिया और खेल के लिए विदेश सचिव
  • (स) राजकोष के चांसलर
  • (द) शिक्षा सचिव
उत्तर : संस्कृति, मीडिया और खेल के लिए विदेश सचिव
व्याख्या :
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट से भारी मतों से जीत दर्ज़ की थी। वे वर्ष 2020 में लेबर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थीं।
प्रश्न 82 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कौन सा देश SCO में 10वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ -
  • (अ) अफ़गानिस्तान
  • (ब) बेलारूस
  • (स) मंगोलिया
  • (द) तुर्कमेनिस्तान
उत्तर : बेलारूस
व्याख्या :
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की। यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

page no.(9/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.