राठौड़ वंश
- प्रश्न 9 बीकानेर शहर के नाम के सम्बन्ध में कौनसा कथन सत्य है -
High Court LDC 2022 (12 March 2023) -
- (अ) राव बीका तथा नेहरा जाट के मध्य समझौते के कारण शहर का नाम बीकानेर पड़ा है।
- (ब) जोधा ने इस भू-भाग को नेहरा जाट को बेच दिया था जिस कारण इसका नाम बीकानेर पड़ा।
- (स) बीकानेरी भुजिया की उत्पत्ति यहां से होने के कारण शहर का नाम बीकानेर पड़ा।
- (द) यह भू-भाग बहुत सारे कबीलों के नेताओं के अधिकार में था जिस कारण बीकानेर नाम पड़ा।
उत्तर : राव बीका तथा नेहरा जाट के मध्य समझौते के कारण शहर का नाम बीकानेर पड़ा है।
व्याख्या :
राव बीका तथा नेहरा जाट के मध्य समझौते के कारण शहर का नाम बीकानेर पड़ा है। बीका का जन्म जोधपुर के राजा राव जोधा की पत्नी सांखली रानी नौरंगदे से हुआ, बीका का जन्म 5 अगस्त 1438, मंगलवार को हुआ।
- प्रश्न 10 किस युद्ध में औरंगजेब ने जसवंत सिंह को हराया -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) सामूगढ़ का युद्ध
- (ब) खजुआ का युद्ध
- (स) धरमत का युद्ध
- (द) देवरई का युद्ध
उत्तर : धरमत का युद्ध
व्याख्या :
धरमत का युद्ध (1658 ई.) : मुगल सम्राट शाहजहाँ के चारों पुत्रों (दाराशिकोह, शाहशुजा, औरंगजेब और मुराद) के मध्य उत्तराधिकार को लेकर 1658 व 1659 ई. में कई युद्ध लड़े गए। इनमें धरमत (उज्जैन, मध्य प्रदेश) का युद्ध बड़ा प्रसिद्ध रहा। जसवंतसिंह व अन्य अनेक राजपूत शासक शाही सेना की ओर से दाराशिकोह के पक्ष में तथा औरंगजेब के विपक्ष में लड़े। लेकिन कासिम खान ने धोखा दिया जिससे शाही खेमे की हार हुई।
- प्रश्न 11 गिरि सुमेल का युद्ध किसके मध्य हुआ था -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) राव मालदेव एवं शेरशाह सूरी
- (ब) महाराणा सांगा एवं बाबर
- (स) महाराणा प्रताप एवं अकबर
- (द) राव जोधा एवं शेरशाह सूरी
उत्तर : राव मालदेव एवं शेरशाह सूरी
व्याख्या :
जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में मालदेव व शेरशाह की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई। तब उसने कहा था कि “एक भुठ्ठी भर बाजरी के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।” इस युद्ध में मालदेव के सबसे विश्वस्त वीर सेनानायक जैता एवं कूँपा मारे गए थे।
- प्रश्न 12 जोधपुर के राठौड़ राजवंश का संस्थापक कौन था -
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) सांगा
- (ब) जोधा
- (स) बीका
- (द) सीहा
उत्तर : सीहा
व्याख्या :
मारवाड़ के राठौड़ वंश की स्थापना 1240ई. में राव सीहा के द्वारा की गई। बीठू गांव (पाली) के ‘देवल अभिलेख’ के अनुसार राव सीहा कुंवर सेतराम का पुत्र था और उसकी सोलंकी वंश की पार्वती नामक रानी थी।
- प्रश्न 13 गिरि सुमेल का युद्ध कब लड़ा गया था -
3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2 -
- (अ) जनवरी, 1543
- (ब) जनवरी, 1544
- (स) जनवरी, 1545
- (द) जून, 1545
उत्तर : जनवरी, 1544
व्याख्या :
जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में मालदेव व शेरशाह की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई। तब उसने कहा था कि “एक भुठ्ठी भर बाजरी के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।” इस युद्ध में मालदेव के सबसे विश्वस्त वीर सेनानायक जैता एवं कूँपा मारे गए थे।
- प्रश्न 14 राव गांगा की मृत्यु के बाद, 5 जून 1531 ई. में मारवाड़ का शासक कौन बना -
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) जसवंतसिंह
- (ब) मालदेव
- (स) वीरमदेव
- (द) सातलदेव
उत्तर : मालदेव
व्याख्या :
अपने पिता राव गांगा की मृत्यु के बाद राव मालदेव 5 जून, 1532 को जोधपुर की गद्दी पर बैठा। उसका राज्याभिषेक सोजत में सम्पन्न हुआ। राव मालदेव गांगा का ज्येष्ठ पुत्र था।
- प्रश्न 15 मारवाड़ की पन्ना धाय किसे कहा जाता है -
3rd Grade Teacher 2022 L1 -
- (अ) बीजल धाय
- (ब) गोरा धाय
- (स) लाछा धाय
- (द) बाला धाय
उत्तर : गोरा धाय
व्याख्या :
औरंगजेब की मंशा अजित सिंह को मुसलमान बनाने की थी। महाराजा जसवंत सिंह जी के स्वामिभक्त रहे वीर दुर्गादास राठौड़ और अन्य राजभक्तों को यह मान्य नहीं था, इसलिए वीर दुर्गादास, गोरा धाय तथा मुकुंददास खींची ने इन्हें चुपके से दिल्ली से निकाल कर सिरोही राज्य के कालिन्द्री मंदिर में छिपा दिया।
- प्रश्न 16 फारसी इतिहासकार अबुल फ़ज़ल, बदायूँनी, निजामुद्दीन ने राजस्थान के किस शासक को “हशमत वाला शासक” कहा है -
Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III) -
- (अ) मालदेव
- (ब) राव रणमल
- (स) चन्द्रसेन
- (द) राव जोधा
उत्तर : मालदेव
व्याख्या :
हशमत एक अरबी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब गर्व या श्रेष्ठता होता है। राव मालदेव को फारसी इतिहासकारों ने हशमत वाला बादशाह कहा है।
- प्रश्न 17 गिरी - सुमेल का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था -
Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III) -
- (अ) 1540
- (ब) 1544
- (स) 1542
- (द) 1541
उत्तर : 1544
व्याख्या :
सुमेल की लड़ाई 1544 में लड़ी गई थी। इसे गिरि-सुमेल की लड़ाई के नाम से भी जाना जाता है यह राजस्थान के पाली जिले में जैतारण उप-मंडल के गिरि और सुमेल गांवों के पास शेर शाह सूरी के अधीन अफगान सूर राजवंश और राव मालदेव राठौर के कमांडर जैता और कुम्पा के नेतृत्व में राठौर सेना के बीच लड़ा गया था।
- प्रश्न 18 ‘मारवाड़ की पन्नाधाय’ के नाम से प्रख्यात स्त्री का का नाम बताइए, जिन्होंने युवराज अजीत सिंह की धाय (आया) होने का दायित्व निभाया -
A.R.O. (GK and Entomology) 2022 -
- (अ) गोराधाय
- (ब) हीराधाय
- (स) दुर्गाधाय
- (द) सोनाधाय
उत्तर : गोराधाय
व्याख्या :
औरंगजेब की मंशा अजित सिंह को मुसलमान बनाने की थी। महाराजा जसवंत सिंह जी के स्वामिभक्त रहे वीर दुर्गादास राठौड़ और अन्य राजभक्तों को यह मान्य नहीं था, इसलिए वीर दुर्गादास, गोरा धाय तथा मुकुंददास खींची ने इन्हें चुपके से दिल्ली से निकाल कर सिरोही राज्य के कालिन्द्री मंदिर में छिपा दिया।
page no.(2/20)