भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण
- प्रश्न 81 भारत की संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की थी -
-
- (अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- (ब) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
- (स) बी आर अम्बडेकर
- (द) सरदार पटेल
उत्तर : डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
व्याख्या :
भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 ई. को हुई। फ्रांस की ही भाँति इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का प्रथम अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान सभा की दूसरी बैठक 11 दिसंबर, 1946 ई. को हुई, जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और एच.सी. मुखर्जी को क्रमशः संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। सर बी.एन. राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।
- प्रश्न 82 भारतीय संविधान के जनक के रूप में किसे जाना जाता है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist -
- (अ) जवाहर लाल नेहरु
- (ब) सरदार पटेल
- (स) महात्मा गाँधी
- (द) डॉ.बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर : डॉ.बी.आर. अम्बेडकर
व्याख्या :
डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।
- प्रश्न 83 निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान सभा में ‘उद्देश्य संकल्प’ प्रस्तुत किया -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) जवाहरलाल नेहरू
- (ब) बी.एन. राव
- (स) राजेंद्र प्रसाद
- (द) बी. आर. अम्बेडकर
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या :
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया, जिसने संविधान निर्माण के लिए अवधारणा और मार्गदर्शक सिद्धांतों को स्थापित किया और अंततः भारतीय संविधान की प्रस्तावना का रूप ले लिया। 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
- प्रश्न 84 भारतीय संविधान के हिन्दी संस्करण का सुलेखन _____ द्वारा किया गया था।
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) वसन्त कृष्ण वैद्य
- (ब) नन्द लाल बोस
- (स) ए. वी. ठक्कर
- (द) एच. सी. मुखर्जी
उत्तर : वसन्त कृष्ण वैद्य
व्याख्या :
भारतीय संविधान का हिन्दी संस्करण वसन्त कृष्ण वैद्य ने लिखा, जबकि अंग्रेजी भाषा में मूल संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिखा गया था।
- प्रश्न 85 संविधान की अंतिम रूपरेखा (ड्राफ्ट) किसके द्वारा दी गयी थी -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
- (ब) अलादी कृष्णास्वामी अय्यर
- (स) डॉ. के. एम. मुंशी
- (द) एन गोपालास्वामी अय्यंगर
उत्तर : डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अंतिम प्रारूप अध्यक्ष डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान सभा में प्रस्तुत किया था। इसे प्रारूप समिति द्वारा 25 नवंबर 1949 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
- प्रश्न 86 संविधान सभा में भारत के संविधान के मुख्य प्रारुपकार कौन थे? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेः)
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) एस एन मुखर्जी
- (ब) प्रेम बिहारी नारायण
- (स) सर बी एन राव
- (द) एच वी आर आयंगर
उत्तर : एस एन मुखर्जी
व्याख्या :
एस. एन. मुखर्जी को संविधान सभा का प्रमुख प्रारूपकार (Drafting Engineer) माना जाता है। उन्होंने संविधान का विधिवत प्रारूप तैयार किया।
- प्रश्न 87 पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) 9 दिसम्बर, 1946
- (ब) 26 जनवरी, 1947
- (स) 22 जनवरी, 1947
- (द) 29 नवम्बर, 1949
उत्तर : 22 जनवरी, 1947
व्याख्या :
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया, जिसने संविधान निर्माण के लिए अवधारणा और मार्गदर्शक सिद्धांतों को स्थापित किया और अंततः भारतीय संविधान की प्रस्तावना का रूप ले लिया। 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
page no.(9/9)