Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2021 Current Affairs

प्रश्न 81 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेले के ______ वें संस्करण का उद्घाटन किया -
  • (अ) 5 वें
  • (ब) 8 वें
  • (स) 9 वें
  • (द) 11 वें
उत्तर : 8 वें
व्याख्या :
कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल पोर्टल पर आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय रेशम मेले का उद्घाटन किया। यह पांच दिन चलेगा और इसे भारत का सबसे बड़ा रेशम मेला माना जाता है। कोविड-19 महामारी के कारण इसे भारतीय रेशम निर्यात संवर्धन परिषद के वचुर्अल मंच पर आयोजित किया जा रहा है। भारत में रेशम उत्पादन का लंबा इतिहास है और यह रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जो रेशम की सभी चार प्रमुख किस्मों- शहतूत, एरी, टसर और मूगा का उत्पादन करता है।
प्रश्न 82 किस टीम ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी जीती है -
  • (अ) बड़ौदा
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) सौराष्ट्र
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
क्रिकेट में तमिलनाडु ने अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में बड़ौदा को सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी ट्रॉफी जीत ली है। तमिलनाडु ने जीत के लिए 121 रन के जवाब में 18 ओवर में तीन विकेट पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान किया। तमिलनाडु ने दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले 2006-07 में उसने पहली बार यह खिताब जीता था। बड़ौदा ने भी 2011-12 और 2013-14 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इस बार वह उप-विजेता रहा।
प्रश्न 83 Oxford Languages ने किस शब्द को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है -
  • (अ) आत्मनिर्भरता
  • (ब) हिम्मत
  • (स) गौरव
  • (द) कोविड-19
उत्तर : आत्मनिर्भरता
व्याख्या :
ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज ने आत्मनिर्भरता (Aatmnirbharta) शब्द को साल 2020 का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। इससे पहले साल 2017 में आधार, 2018 में नारी शक्ति और साल 2019 में संविधान को ऑक्सफोर्ड में चुना जा चुका है। इसके सिलेक्शन के लिए बने एक्सपर्ट पैनल ने कहा कि आत्मनिर्भरता शब्द करोड़ों भारतीयों के संघर्ष को दिखाता है। कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब लोगों की नौकरियां जा रही थीं और काम बंद हो रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिया था। ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज़ द्वारा घोषित ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ एक ऐसा शब्द अथवा अभिव्यक्ति है, जिसने किसी एक विशिष्ट वर्ष में आम लोगों का काफी अधिक ध्यान आकर्षित किया हो।
प्रश्न 84 अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सीईओ पद छोड़ने का घोषणा किया है उनकी जगह किसको सीईओ की जिम्मेदारी दी जाएगी -
  • (अ) राजेश गोपीनाथन
  • (ब) शिव नादर
  • (स) एंडी जेसी
  • (द) उदय कोटक
उत्तर : एंडी जेसी
व्याख्या :
अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि वह इस साल के अंत तक अपना पद छोड़ देंगे और उनकी जगह एंडी जेसी यह जिम्मा संभालेंगे। वे अमेज़न की वेब सर्विस लीड (AWS) कर रहे थे, जिसने कंपनी की नई तकनीक खरीदने और कंप्युटिंग सर्विसेज़ आसान बनाने में अहम योगदान दिया है। एंडी जेसी ने साल 1997 में अमेज़न ज्वाइन किया था।
प्रश्न 85 भारत का पहला ‘जेंडर पार्क’ फरवरी से कार्यात्मक होगा। पार्क केरल के किस शहर में खोला जाएगा -
  • (अ) कोच्चि
  • (ब) कोल्लम
  • (स) तिरुवनंतपुरम
  • (द) कोझीकोड
उत्तर : कोझीकोड
व्याख्या :
केरल सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ‘जेंडर पार्क’ का संचालन जल्द ही (फरवरी माह से) शुरू हो जाएगा। यह ‘जेंडर पार्क’ देश में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो राज्य में लैंगिक असमानता का मुकाबला करने में मदद करेगा। इस ‘जेंडर पार्क’ के पहले चरण में एक जेंडर म्यूज़ियम, जेंडर लाइब्रेरी, कन्वेंशन सेंटर और एक एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया जाएगा। जेंडर म्यूज़ियम में उन विभिन्न सामाजिक संघर्षों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनके कारण महिलाओं की स्थिति में बदलाव आया, इसमें पुनर्जागरण आंदोलन भी शामिल है। जेंडर लाइब्रेरी के माध्यम से जेंडर के संबंध में जागरूकता पैदा करने के साथ ही विकास में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की परिकल्पना का प्रयास किया जाएगा। अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर में 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। केरल के इस ‘जेंडर पार्क’ में सभी परियोजनाओं को ‘यूएन वीमेन’ का सहयोग मिलेगा।
प्रश्न 86 विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
  • (अ) 1 फरवरी
  • (ब) 2 फरवरी
  • (स) 30 जनवरी
  • (द) 28 जनवरी
उत्तर : 2 फरवरी
व्याख्या :
विश्व स्तर पर हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानि विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन, आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये किया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 2 फरवरी 1997 को रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया था। आर्द्रभूमि जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है। आर्द्रभूमि वह क्षेत्र है जो वर्ष भर आंशिक रूप से या पूर्णतः जल से भरा रहता है। भारत में लगभग 4.6 प्रतिशत जमीन आर्द्रभूमि है, जिनका क्षेत्रफल 1.526 करोड़ हेक्टेयर है और 42 स्थान अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों (रामसर साइट्स) के रूप में नामित हैं, जिनका क्षेत्रफल 10.8 लाख हेक्टेयर है।
प्रश्न 87 हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन लांच किया है -
  • (अ) बिहार
  • (ब) झारखंड
  • (स) पंजाब
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर : पंजाब
व्याख्या :
हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन लांच किया है। यह मिशन 2022 तक सभी ग्रामीण घरों में 100 प्रतिशत पाइप से जलापूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के सरकार के अभियान का हिस्सा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक मेगा सर्फेस वाटर सप्लाई योजना का भी उद्घाटन किया। इस योजना से अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों के 155 गाँवों के 6 लाख निवासियों को लाभ होगा। यह योजना आर्सेनिक प्रभावित बस्तियों की समस्या को हल करेगी। इस योजना को विश्व बैंक, नाबार्ड, भारत सरकार के जल जीवन मिशन और राज्य बजट द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है।
प्रश्न 88 By Many a Happy Accident किस राजनेता की आत्मकथा है -
  • (अ) वेंकैया नायडू
  • (ब) हामिद अंसारी
  • (स) प्रतिभा पाटिल
  • (द) शशि थरूर
उत्तर : हामिद अंसारी
प्रश्न 89 हिमालय की शिवालिक श्रेणी में पाए जाने वाले वृक्षों की 210 से अधिक प्रजातियों के संरक्षण के लिए किस राज्य ने arboretum (वनस्पति संग्रह) उद्घाटन किया गया -
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) मिजोरम
  • (स) उत्तराखंड
  • (द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में, हिमालय के शिवालिक रेंज में पाए जाने वाले वृक्षों की 210 से अधिक प्रजातियों के संरक्षण के लिए, 'शिवालिक आर्बरेटम(वनस्पति संग्रह)' नाम का इस प्रकार के पहले वनस्पति उद्यान का उद्घाटन किया गया है। शिवालिक अरबोरिटम का उद्देश्य लोगों में प्रकृति शिक्षा का प्रसार करना है ताकि वे पेड़ों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकें, और उन्हें संरक्षण की दिशा में अधिक सक्रिय बना सकें। यह सुविधा विशेष प्रजातियों, सांस्कृतिक महत्व, औषधीय उपयोग, स्रोत देश, निवास के प्रकार जैसे कि यह कहां पाया जाता है और लकड़ी, रंजक या किसी भी अन्य अजीब उपयोग सहित सभी संभव उपयोग के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करता है। संरक्षित किए गए कुछ पेड़ों में कफाल (माइरीका एस्कुलेंटा), बुरांस, (रोडोडेंड्रोन अरबोरिटम), तेजपात (सिनामोमम तमाला) और संजीवनी (सेलाजिनेला ब्राहपटेर्सिस) शामिल हैं।
प्रश्न 90 न्गुएन फू त्रांग (Nguyen Phu Trong) को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पुनः चुना गया है -
  • (अ) वियतनाम
  • (ब) कंबोडिया
  • (स) लाओस
  • (द) थाईलैंड
उत्तर : वियतनाम
व्याख्या :
सत्तारूढ़ वियतनाम कम्युनिटी पार्टी ने अपने 76 वर्षीय महासचिव न्गुएन फू त्रांग को तीसरे पाँच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। वह 2011 से इस पद की सेवारत हैं। हालांकि ट्रोंग 65 वर्ष की आयु सीमा से अधिक थे, उन्हें चुनाव लड़ने की छूट दी गई थी। महासचिव, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी का सर्वोच्च पद है। ट्रोंग 2018 से वियतनाम के राष्ट्रपति का पद भी संभाल रहे हैं। वियतनाम में एक कम्युनिस्ट सरकार है, जिसका अर्थ है कि देश के पास शीर्ष पर एक भी मजबूत व्यक्ति नहीं है। चार मुख्य नेता हैं जो सामूहिक रूप से शो चलाते हैं जिसमें शामिल हैं: कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष।

page no.(9/61)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.