Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 81 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कीर स्‍टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को कौन सा पद सौंपा -
  • (अ) गृह सचिव
  • (ब) संस्कृति, मीडिया और खेल के लिए विदेश सचिव
  • (स) राजकोष के चांसलर
  • (द) शिक्षा सचिव
उत्तर : संस्कृति, मीडिया और खेल के लिए विदेश सचिव
व्याख्या :
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट से भारी मतों से जीत दर्ज़ की थी। वे वर्ष 2020 में लेबर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थीं।
प्रश्न 82 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कौन सा देश SCO में 10वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ -
  • (अ) अफ़गानिस्तान
  • (ब) बेलारूस
  • (स) मंगोलिया
  • (द) तुर्कमेनिस्तान
उत्तर : बेलारूस
व्याख्या :
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की। यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
प्रश्न 83 5 जुलाई, 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली -
  • (अ) न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा
  • (ब) न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी
  • (स) न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका
  • (द) न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार
उत्तर : न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी
व्याख्या :
5 जुलाई को जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
प्रश्न 84 4 जुलाई, 2024 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) न्यायमूर्ति संजय यादव
  • (ब) न्यायमूर्ति रवि मलीमठ
  • (स) न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
  • (द) न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
उत्तर : न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
व्याख्या :
4 जुलाई को केंद्र सरकार ने विधि और न्याय विभाग ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संजीव सचदेवा को नया एक्टिंग जज नियुक्त किया। वे जस्टिस शील नागू की जगह पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रश्न 85 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस न्यायमूर्ति को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया -
  • (अ) न्यायमूर्ति शुभा मेहता
  • (ब) न्यायमूर्ति शील नागू
  • (स) न्यायमूर्ति संजय करोल
  • (द) न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी
उत्तर : न्यायमूर्ति शील नागू
व्याख्या :
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे 29 अक्टूबर 2021 तक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में भी जस्टिस के रूप में काम कर चुके हैं।
प्रश्न 86 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस विश्वविद्यालय ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) दिल्ली विश्वविद्यालय
  • (ब) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  • (स) जामिया मिलिया इस्लामिया
  • (द) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
उत्तर : जामिया मिलिया इस्लामिया
व्याख्या :
केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विस्तार किया है। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण कोर्स प्रदान करना है।
प्रश्न 87 हाल ही में (जुलाई 2024 में) वडोदरा के किस विश्वविद्यालय ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के लिए एयरबस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • (ब) सरदार पटेल विश्वविद्यालय
  • (स) पारुल विश्वविद्यालय
  • (द) गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSU)
उत्तर : गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSU)
व्याख्या :
भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय वडोदरा और एयरबस ने भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग किया।
प्रश्न 88 हाल ही में (जुलाई 2024 में) केंद्र सरकार का मुख्य प्रवक्ता किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) धीरेंद्र के ओझा
  • (ब) नृपेन्द्र मिश्रा
  • (स) अभय कुमार सिंह
  • (द) राजकुमार सिन्हा
उत्तर : धीरेंद्र के ओझा
व्याख्या :
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र के ओझा को केंद्र सरकार का प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त किया गया। साल 1990 बैच के अधिकारी ओझा, प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।
प्रश्न 89 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक खेलों के लिए किसके साथ भागीदारी की है -
  • (अ) बीपीसीएल
  • (ब) रिलायंस इंडस्ट्री
  • (स) एचपीसीएल
  • (द) आईओसीएल
उत्तर : बीपीसीएल
व्याख्या :
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 24 से लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक तक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ ऑफिसियल प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में समझौता किया है। आईओए की अध्यक्ष पी.टी उषा ने इस पार्टनरशिप के लिए बीपीसीएल को धन्यवाद दिया है।
प्रश्न 90 ‘जीवन समर्थ’ पहल हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संस्था ने शुरू की है -
  • (अ) नीति आयोग
  • (ब) विदेश मंत्रालय
  • (स) एलआईसी
  • (द) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर : एलआईसी
व्याख्या :
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हाल ही में इन नई पहल ‘जीवन समर्थ’ (Jeevan Samarth) लांच की है। इसके लिए एलआईसी ने एक वैश्विक परामर्श फर्म के साथ साझेदारी की है जो एंड-टू-एंड आधार पर इस पहल के लिए सहयोग करेगी। वर्तमान में एलआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती है।

page no.(9/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.