Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 81 भारत टेक 2025 टेक्सटाइल प्रदर्शनी किस महीने आयोजित की जाएगी?
  • (अ) जनवरी
  • (ब) फरवरी
  • (स) मार्च
  • (द) अप्रैल
उत्तर : फरवरी
व्याख्या :
भारतीय वस्त्रों का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए एक वैश्विक टेक्‍सटाइल प्रदर्शनी भारत टेक-2025 अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी 14 से 17 फरवरी तक दिल्‍ली के भारत मंडपम और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगाई जाएगी।
प्रश्न 82 _______ से ईपीएफ पेंशनभोगी पूरे भारत में किसी भी बैंक में पेंशन प्राप्त कर सकेंगे -
  • (अ) 1 अक्टूबर 2024
  • (ब) 1 दिसंबर 2024
  • (स) 1 जनवरी 2025
  • (द) 1 जुलाई 2025
उत्तर : 1 जनवरी 2025
व्याख्या :
कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे। इससे 78 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को लाभ होगा। यदि पेंशन भोगी एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर चला जाता है या अपनी बैंक या बैंक शाखा बदल लेता हो तो भी नयी व्‍यवस्‍था के तहत केंद्रीकृत प्रणाली पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजे जाने की आवश्यकता नहीं पडेगी और इसके बिना ही पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित हो जाएगा।
प्रश्न 83 किस मंत्रालय ने अपने पोषण ट्रैकर पहल के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2024 जीता -
  • (अ) स्वास्थ्य मंत्रालय
  • (ब) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • (स) शिक्षा मंत्रालय
  • (द) सामाजिक न्याय मंत्रालय
उत्तर : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
व्याख्या :
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार सरकारी प्रक्रिया और डिजिटल परिवर्तन के लिए पोषण ट्रैकर पहल को दिया गया है। पोषण ट्रैकर बच्चों के पोषण विकास की वास्तविक समय की निगरानी और मूल्यांकन के साथ बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिशन पोषण 2.0 ने अपनी मासिक विकास निगरानी पहल पोषण ट्रैकर के माध्यम से लाखों जीवन के विकास पर नजर रखने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
प्रश्न 84 हैदराबाद में इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप के चौथे संस्करण का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) के. चंद्रशेखर राव
  • (ब) आर. रेड्डी
  • (स) नरेंद्र मोदी
  • (द) ए. रेवंत रेड्डी
उत्तर : ए. रेवंत रेड्डी
व्याख्या :
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में इंटरकांटिनेंटल फुटबॉल कप टूर्नामेंट के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, मॉरीशस और सीरिया की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रश्न 85 3 सितंबर को गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया। अब दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) किस प्रकार के निकायों का गठन कर सकते हैं -
  • (अ) न्यायपालिका
  • (ब) अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय
  • (स) राजनीतिक दल
  • (द) कोई भी सरकारी निकाय
उत्तर : अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय
व्याख्या :
3 सितंबर को गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने LG की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब LG राजधानी में अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय का गठन कर सकेंगे। LG अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन या वैधानिक निकाय में मेंबर्स की नियुक्ति भी कर सकेंगे। इससे पहले यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे। मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 के तहत लिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल MCD में सीधे पार्षद नियुक्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली सरकार से सलाह लेना जरूरी नहीं है।
प्रश्न 86 हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) पुरुषों का क्लब थ्रो
  • (ब) पुरुषों की निजी तीरंदाजी रिकर्व ओपन
  • (स) पुरुषों की दौड़
  • (द) पुरुषों की भाला फेंक
उत्तर : पुरुषों की निजी तीरंदाजी रिकर्व ओपन
व्याख्या :
पेरिस पैरालंपिक 2024 हरविंदर सिंह ने पुरुषों के निजी तीरंदाजी रिकर्व ओपन फाइनल में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पैरालंपिक या ओलंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले तीरंदाज बने। इसके बाद, पुरुषों के क्‍लब थ्रो एफ-51 के फाइनल में धर्मवीर ने 34.92 मीटर की दूरी तक थ्रो करके एशियाई रिकार्ड तोड़ने के साथ स्‍वर्ण पदक जीता। प्रणव सूरमा ने इसी स्‍पर्धा में 34.59 मीटर की दूरी तक थ्रो करके रजत पदक जीता।
प्रश्न 87 सचिन सरजेराव खिलारी ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में किस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता -
  • (अ) पुरुषों का क्लब थ्रो
  • (ब) पुरुषों की शॉटपुट F46 कैटेगरी
  • (स) पुरुषों की डिस्कस थ्रो
  • (द) पुरुषों की दौड़
उत्तर : पुरुषों की शॉटपुट F46 कैटेगरी
व्याख्या :
4 सितंबर को पेरिस पैरालिंपिक में भारत के सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों के शॉटपुट F46 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वे 40 साल में पैरालिंपिक शॉटपुट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। इस इवेंट में कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने (16.38 मीटर) गोल्ड जीता। सचिन ने 2024 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीता था। इस इवेंट में सचिन ने 16.21 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में रिकॉर्ड बनाया था। सचिन से पहले भारत ने 1984 में शॉटपुट में मेडल जीता था। 1984 में न्यूयॉर्क पैरालिंपिक के दौरान जोगिंदर सिंह बेदी ने 10.8 मीटर का थ्रो किया था।
प्रश्न 88 किस संगठन ने हाल ही में (सितम्बर 2024 में) “गिद्ध / vulture गणना 2024” पहल शुरू की -
  • (अ) वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया
  • (ब) ग्रीनपीस-इंडिया
  • (स) विश्व आर्थिक मंच-इंडिया
  • (द) द नेचर कंज़र्वेंसी-इंडिया
उत्तर : वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया
व्याख्या :
WWF-इंडिया ने 7 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक “गिद्ध गणना 2024” परियोजना शुरू की। यह पहल अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के साथ संरेखित है। परियोजना का उद्देश्य भारत में गिद्ध आबादी की गणना और मूल्यांकन करना है। यह विशेष रूप से गंभीर रूप से लुप्तप्राय गिद्ध प्रजातियों पर केंद्रित है। परियोजना का उद्देश्य पारिस्थितिक तंत्र में गिद्धों के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना भी है।
प्रश्न 89 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस संगठन ने नई दिल्ली, दिल्ली में भूमि अतिक्रमण से निपटने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
  • (अ) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय
  • (ब) भारतीय सर्वेक्षण और मानचित्रण संस्थान
  • (स) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
  • (द) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
उत्तर : भारतीय सर्वेक्षण विभाग
व्याख्या :
नई दिल्ली (दिल्ली) में सरकारी स्वामित्व वाली भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति निर्धारित करने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण की सुविधा के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू का उद्देश्य सर्वेक्षण और मानचित्रण गतिविधियों के माध्यम से व्यापक भू-स्थानिक डेटा संसाधन उत्पन्न करना है। यह डीडीए, एमसीडी और दिल्ली सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा डेटा एकीकरण के लिए आधार तैयार करता है।
प्रश्न 90 युवा मामले और खेल मंत्रालय (MoYAS) ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त, 2024) के अवसर पर RESET कार्यक्रम शुरू किया। RESET के संक्षिप्त नाम में ‘E’ अक्षर क्या दर्शाता है -
  • (अ) संवर्धन
  • (ब) सशक्तिकरण
  • (स) उद्यमिता
  • (द) शिक्षा
उत्तर : सशक्तिकरण
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, युवा मामले और खेल मंत्रालय (MoYAS) ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त, 2024) के अवसर पर नई दिल्ली, दिल्ली में ‘सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण‘ (RESET) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

page no.(9/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.