Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 81 तनोट-बाबलीयान पर्यटन सर्किट का प्रबंधन किसके द्वारा किया जाता है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • (स) राजस्थान पर्यटन विभाग
  • (द) रक्षा मंत्रालय
उत्तर : सीमा सुरक्षा बल (BSF)
व्याख्या :
हाल ही में घरेलू पर्यटकों को जैसलमेर ज़िले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोट-बाबलीयान पर्यटन सर्किट का भ्रमण कराने के लिये ऑनलाइन पास प्रणाली शुरू की गई है। वेबसाइट का विकास तनोट माता ट्रस्ट द्वारा किया गया है तथा इसका प्रबंधन सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा किया जाता है।
प्रश्न 82 राजस्थान सरकार की ‘हील इन राजस्थान’ नीति का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) शिक्षा में सुधार
  • (ब) चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देना
  • (स) कृषि विकास
  • (द) ऊर्जा संरक्षण
उत्तर : चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देना
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये शीघ्र ही ‘हील इन राजस्थान’ नीति शुरू करके चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। यह नीति तैयार करने के लिये एक मेडिकल वैल्यू ट्रैवल समिति नियुक्त की गई है, जिसमें विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
प्रश्न 83 राजस्थान सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों पर किस संगठन की गतिविधियों में भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) भारतीय जनता पार्टी
  • (स) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
  • (द) भारतीय किसान संघ
उत्तर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। राज्य में RSS में शामिल होने पर प्रतिबंध वर्ष 1972 से लागू है। परिपत्र के माध्यम से सरकारी अधिकारियों पर 52 वर्ष पुराना प्रतिबंध हटा दिया गया है। पिछले आदेशों में 17 संगठनों को सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें उनसे जुड़े या उनकी गतिविधियों में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान था। अब, कर्मचारियों को शाखाओं (सुबह की सभाओं) में शामिल होने और RSS की अन्य सभी गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति है।
प्रश्न 84 उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक में किस फसल की खेती को पुनर्जीवित करने की पहल की गई है -
  • (अ) गेहूँ
  • (ब) बाजरा
  • (स) धान
  • (द) गन्ना
उत्तर : बाजरा
व्याख्या :
हाल ही में उदयपुर ज़िले के झाड़ोल ब्लॉक में कदन्न (मिलेट्स) की खेती की पहल ने किसानों की नई पीढ़ी के बीच स्वदेशी बाजरा किस्मों की खेती को पुनर्जीवित किया है, जिससे आजीविका प्रोत्साहन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। पायलट परियोजना का उद्देश्य स्थानीय आजीविका को बढ़ाने और सतत् कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रागी (Finger Millet), प्रोसो बाजरा, कंगनी (Foxtail) बाजरा तथा कोदो बाजरा जैसी बाजरा किस्मों को पुनर्जीवित करना है।
प्रश्न 85 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं -
  • (अ) अजय नारायण झा
  • (ब) अरविंद पनगडिया
  • (स) एनी जॉर्ज मैथ्यू
  • (द) रित्विक पाण्डे
उत्तर : अरविंद पनगडिया
व्याख्या :
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया इसके अध्यक्ष होंगे।
प्रश्न 86 अव्याना एविएशन एकेडमी का फ्लाइट स्कूल का किस स्थान पर उद्घाटन किया गया -
  • (अ) जयपुर एयरपोर्ट
  • (ब) उदयपुर एयरपोर्ट
  • (स) किशनगढ़ एयरपोर्ट
  • (द) जोधपुर एयरपोर्ट
उत्तर : किशनगढ़ एयरपोर्ट
व्याख्या :
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अव्याना एविएशन एकेडमी के फ्लाइट स्कूल का उद्घाटन किया।

page no.(9/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.