Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2024

प्रश्न 81 मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र किस उद्देश्य से शुरू किए गए -
  • (अ) पर्यावरण संरक्षण
  • (ब) जरूरतमंदों की मदद
  • (स) महिला सुरक्षा
  • (द) बाल शिक्षा
उत्तर : जरूरतमंदों की मदद
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की स्थापना के कार्याें का भी शुभारंभ किया। इन केन्द्रों पर नागरिक, संस्थान, वाणिज्यिक उद्यम आदि पहले उपयोग हो चुकी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जमा कर सकेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति इन केंद्रों से अपनी आवश्यकतानुसार वांछित सामान प्राप्त कर सकेंगे।
प्रश्न 82 हाल ही में राजस्थान में खोजे गए पंच-मार्क सिक्के किस काल से संबंधित हैं?
  • (अ) 1200 ईसा पूर्व - 700 ईसा पूर्व
  • (ब) 600 ईसा पूर्व - 1000 ईसा पूर्व
  • (स) 1900 ईसा पूर्व - 1600 ईसा पूर्व
  • (द) 1000 ईसा पूर्व - 1500 ईसा पूर्व
उत्तर : 600 ईसा पूर्व - 1000 ईसा पूर्व
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान के पुरातात्विक स्थलों से 600 ईसा पूर्व से 1000 ईसा पूर्व के पंच-मार्क सिक्कों का खज़ाना मिला है। यह भारतीय इतिहास के “अंधकार युग (Dark Age)” के संबंध में जानकारी प्रदान करते है जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन से लेकर भगवान बुद्ध के युग तक फैला हुआ है। इतिहासकार 1900 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक के इस काल को अंधकार युग कहते हैं।
प्रश्न 83 हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किस परियोजना का शिलान्यास किया गया -
  • (अ) चंबल नदी परियोजना
  • (ब) गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना
  • (स) जैव विविधता संरक्षण परियोजना
  • (द) अरावली पुनरुद्धार परियोजना
उत्तर : गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भरतपुर जिले के पूंछरी का लौठा में आयोजित सभा के दौरान गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास किया। 21 किलोमीटर की इस परिक्रमा में 1.2 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान में पड़ता है। यह हिस्सा धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जिसमें अप्सरा कुंड, नवल कुंड, दाऊजी मंदिर और नरसिंहजी मंदिर जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं।
प्रश्न 84 भरतपुर और बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना कब जारी की गई -
  • (अ) 10 दिसंबर 2024
  • (ब) 12 दिसंबर 2024
  • (स) 15 दिसंबर 2024
  • (द) 20 दिसंबर 2024
उत्तर : 15 दिसंबर 2024
व्याख्या :
15 दिसम्बर 2024 को शहरी विकास एवं आवासन विभाग ने भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की है।
प्रश्न 85 विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को किसने अपनी नव प्रकाशित पुस्तकें ‘पश्चिमी राजस्थान का आर्थिक इतिहास: 19वीं सदी का समृद्धि अध्ययन’ और ‘मध्यकालीन भारतीय इतिहास’ भेंट की -
  • (अ) डॉ. श्वेता शर्मा
  • (ब) डॉ. निर्मला जोशी
  • (स) डॉ. अंजलि त्रिपाठी
  • (द) डॉ. मधु शर्मा
उत्तर : डॉ. श्वेता शर्मा
व्याख्या :
हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वे‍ता शर्मा ने अपनी नव प्रकाशित दो कृतियां ‘पश्चिमी राजस्थान का आर्थिक इतिहास: 19वीं सदी का समृद्धि अध्ययन’ और ‘मध्यकालीन भारतीय इतिहास’ भेंट की।
प्रश्न 86 अमृत कलश योजना के तहत ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कहां शुरू की गई -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
हाल ही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अमृत कलश योजना के तहत आरएएस प्री परीक्षा हेतु उदयपुर स्थित माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में ST वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया।
प्रश्न 87 संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत नवनेरा बैराज की लागत कितनी थी -
  • (अ) ₹869 करोड़
  • (ब) ₹1069 करोड़
  • (स) ₹1269 करोड़
  • (द) ₹1469 करोड़
उत्तर : ₹1069 करोड़
व्याख्या :
पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 17 दिसंबर, 2024 को दादिया (जयपुर) में किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण में पेयजल के लिए कूल नदी पर रामगढ़ बैराज, पार्वती नदी पर महलपुर बैराज और नवनेरा बांध में संग्रहित जल के उपयोग हेतु नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा (NGBI) लिंक परियोजना के तीन पैकेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत कालीसिंध नदी पर 1069 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवनेरा बैराज का लोकार्पण भी किया। उल्लेखनीय है कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध चंबल (एकीकृत ERCP) परियोजना पूरी होने पर राजस्थान के 21 जिलों में रहने वाले लगभग सवा तीन करोड़ लोगों को सुलभ पेयजल की उपलब्धता के साथ-2 लगभग ढाई लाख हैक्टयर नये क्षेत्र में सिंचाई तथा लगभग डेढ लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सकेगी।
प्रश्न 88 पूगल (बीकानेर) में आरवीयूएनएल का कितने मेगावाट का सोलर पार्क विकसित किया जाएगा -
  • (अ) 1000 मेगावाट
  • (ब) 1500 मेगावाट
  • (स) 2000 मेगावाट
  • (द) 2500 मेगावाट
उत्तर : 2000 मेगावाट
व्याख्या :
कूल नदी पर रामगढ़ बैराज, पार्बती नदी पर महलपुर बैराज एवं चम्बल नदी पर जलसेतु (एक्वाडक्ट) सहित नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध तथा ईसरदा बांध में जल अपवर्तन तंत्र निर्माण किया जाएगा। पूगल (बीकानेर) में RVUNL के 2000 मेगावाट सोलर पार्क का विकास किया जाएगा।
प्रश्न 89 रक्षा क्षेत्र की प्रसिद्ध जर्मन कंपनी अल्बाट्रॉस राजस्थान के किस स्थान पर औद्योगिक इकाई लगाएगी -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) अजमेर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
रक्षा क्षेत्र की प्रसिद्ध जर्मन कंपनी अल्बाट्रॉस जोधपुर के तिंवरी में औद्योगिक इकाई लगायेगी।
प्रश्न 90 जयपुर जिले में “प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024” किस सप्ताह के तहत संचालित किया गया -
  • (अ) आजादी का अमृत महोत्सव
  • (ब) सुशासन सप्ताह
  • (स) सेवा पखवाड़ा
  • (द) जन कल्याण सप्ताह
उत्तर : सुशासन सप्ताह
व्याख्या :
राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत जयपुर जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 संचालित किया गया।

page no.(9/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.