July 2024 Current Affairs
- प्रश्न 83 5 जुलाई, 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली -
-
- (अ) न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा
- (ब) न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी
- (स) न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका
- (द) न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार
उत्तर : न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी
व्याख्या :
5 जुलाई को जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- प्रश्न 84 4 जुलाई, 2024 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
-
- (अ) न्यायमूर्ति संजय यादव
- (ब) न्यायमूर्ति रवि मलीमठ
- (स) न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
- (द) न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
उत्तर : न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा
व्याख्या :
4 जुलाई को केंद्र सरकार ने विधि और न्याय विभाग ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संजीव सचदेवा को नया एक्टिंग जज नियुक्त किया। वे जस्टिस शील नागू की जगह पदभार ग्रहण करेंगे।
- प्रश्न 85 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस न्यायमूर्ति को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया -
-
- (अ) न्यायमूर्ति शुभा मेहता
- (ब) न्यायमूर्ति शील नागू
- (स) न्यायमूर्ति संजय करोल
- (द) न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी
उत्तर : न्यायमूर्ति शील नागू
व्याख्या :
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे 29 अक्टूबर 2021 तक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में भी जस्टिस के रूप में काम कर चुके हैं।
- प्रश्न 86 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस विश्वविद्यालय ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) दिल्ली विश्वविद्यालय
- (ब) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- (स) जामिया मिलिया इस्लामिया
- (द) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
उत्तर : जामिया मिलिया इस्लामिया
व्याख्या :
केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विस्तार किया है। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण कोर्स प्रदान करना है।
- प्रश्न 87 हाल ही में (जुलाई 2024 में) वडोदरा के किस विश्वविद्यालय ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के लिए एयरबस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- (ब) सरदार पटेल विश्वविद्यालय
- (स) पारुल विश्वविद्यालय
- (द) गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSU)
उत्तर : गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSU)
व्याख्या :
भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय वडोदरा और एयरबस ने भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग किया।
- प्रश्न 88 हाल ही में (जुलाई 2024 में) केंद्र सरकार का मुख्य प्रवक्ता किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) धीरेंद्र के ओझा
- (ब) नृपेन्द्र मिश्रा
- (स) अभय कुमार सिंह
- (द) राजकुमार सिन्हा
उत्तर : धीरेंद्र के ओझा
व्याख्या :
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र के ओझा को केंद्र सरकार का प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त किया गया। साल 1990 बैच के अधिकारी ओझा, प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।
- प्रश्न 89 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक खेलों के लिए किसके साथ भागीदारी की है -
-
- (अ) बीपीसीएल
- (ब) रिलायंस इंडस्ट्री
- (स) एचपीसीएल
- (द) आईओसीएल
उत्तर : बीपीसीएल
व्याख्या :
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 24 से लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक तक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ ऑफिसियल प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में समझौता किया है। आईओए की अध्यक्ष पी.टी उषा ने इस पार्टनरशिप के लिए बीपीसीएल को धन्यवाद दिया है।
- प्रश्न 90 ‘जीवन समर्थ’ पहल हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संस्था ने शुरू की है -
-
- (अ) नीति आयोग
- (ब) विदेश मंत्रालय
- (स) एलआईसी
- (द) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर : एलआईसी
व्याख्या :
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हाल ही में इन नई पहल ‘जीवन समर्थ’ (Jeevan Samarth) लांच की है। इसके लिए एलआईसी ने एक वैश्विक परामर्श फर्म के साथ साझेदारी की है जो एंड-टू-एंड आधार पर इस पहल के लिए सहयोग करेगी। वर्तमान में एलआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती है।
- प्रश्न 91 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस कंपनी ने दूनिया की पहली सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिल लाॅन्च की है -
-
- (अ) बजाज
- (ब) हीरो मोटो कॉर्प
- (स) होंडा मोटर
- (द) टीवीएस
उत्तर : बजाज
व्याख्या :
बजाज ऑटो ने CNG से चलने वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल बजाज फ्रीडम 125 लॉन्च की। ये बाइक CNG और पेट्रोल दोनों पर चलेगी। एक बटन दबाकर CNG और पेट्रोल में स्विच किया जा सकता है।
- प्रश्न 92 रक्षा मंत्रालय ने किस राज्य के साथ रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना (डीटीआईएस) के तहत मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स (ईओ) के लिए तीन उन्नत परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) तमिलनाडु
- (स) गुजरात
- (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (MoD), भारत सरकार (GoI) ने रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना (DTIS) के तहत चेन्नई, तमिलनाडु (TN) में तीन अत्याधुनिक उन्नत परीक्षण सुविधाएँ स्थापित करने के लिए तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (TIDCO) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
page no.(10/50)