Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 88 हाल ही में (जून 2024 में) किस देश ने आधिकारिक तौर पर अपनी अंतरिक्ष एजेंसी लांच की है -
  • (अ) दक्षिण कोरिया
  • (ब) ब्राजील
  • (स) पाकिस्तान
  • (द) केन्या
उत्तर : दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर अपनी अंतरिक्ष एजेंसी लांच की है। इसका उद्देश्य एयरोस्पेस क्षेत्र में नीति और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। दक्षिण कोरिया ने इसे कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (KASA) नाम दिया है। दक्षिण कोरिया ने साल 2032 में अपने पहले चंद्र मिशन की योजना बनाई है।
प्रश्न 89 विश्व पर्यावरण दिवस हर साल कब मनाया जाता है -
  • (अ) 3 जून
  • (ब) 4 जून
  • (स) 5 जून
  • (द) 6 जून
उत्तर : 5 जून
व्याख्या :
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। 5 जून 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था। इसके बाद 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने की थी। इस साल पर्यावरण दिवस की थीम ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव’ है। सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान है।
प्रश्न 90 हाल ही में (जून 2024 में) किस देश ने इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है -
  • (अ) मालदीव
  • (ब) भारत
  • (स) नेपाल
  • (द) भूटान
उत्तर : मालदीव
व्याख्या :
हाल ही में मालदीव ने अपने देश में इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच मालदीव ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि मालदीव ने 1990 के दशक की शुरुआत में इजरायली नागरिकों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था और साल 2010 में फिर से राजनयिक संबंध बहाल किए थे।
प्रश्न 91 2024 ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारतीय एथलेटिक्स दल ने कितने पदक जीते -
  • (अ) सात
  • (ब) पांच
  • (स) तीन
  • (द) दस
उत्तर : सात
व्याख्या :
चीनी ताइपे में सम्‍पन्‍न ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतिम दिन नैना जैम्‍स ने महिलाओं की लॉग जम्‍प स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक पर कब्‍ज़ा किया। उन्‍होंने छह दशमलव चार-तीन मीटर लम्‍बी छलांग लगाकर पहला स्‍थान हासिल किया। अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट पचास दशमलव छह-तीन सेकेंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्‍ट स्‍पर्धा में पांच दशमलव एक मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्‍थान हासिल किया। डीपी मनु ने पुरुषों की जैवलीन थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीता था। रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में रजत जबकि विस्‍मया वीके ने महिलाओं की 400 मीटर दौड में कांस्‍य पदक जीता था।
प्रश्न 92 कौन सी कंपनी हाल ही में (जून 2024 में) आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली सातवीं भारतीय कंपनी बन गई है -
  • (अ) इंडिगो
  • (ब) आईसीआईसीआई लोम्बार्ड
  • (स) कोटक महिंद्रा बैंक
  • (द) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या :
भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बाजार पूंजीकरण में आठ लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली भारत की सातवीं सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 3 जून 2024 को बीएसई पर 899.55 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गई जिसके कारण कंपनी का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये को पार गया।
प्रश्न 93 जून 2023 से मई 2024 की अवधि के दौरान कितने किसान परिवारों ने स्वेच्छा से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ छोड़ दिया है -
  • (अ) 313,000
  • (ब) 256,000
  • (स) 116,000
  • (द) 56,000
उत्तर : 116,000
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार जून 2023 से मई 2024 की अवधि के दौरान देश भर में 116,000 किसानों ने स्वेच्छा से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत अपना लाभ छोड़ दिया है। पीएम-किसान योजना 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। यह 100% केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये मिलते हैं।
प्रश्न 94 केदार जाधव, जिन्होंने हाल ही में (जून 2024 में) अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की, किस खेल से संबंधित थे -
  • (अ) क्रिकेट
  • (ब) बैडमिंटन
  • (स) शूटिंग
  • (द) तीरंदाजी
उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। जाधव ने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप खेला और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे।
प्रश्न 95 हाल ही में (जून 2024 में) सुप्रीम कोर्ट ने लिंग संवेदीकरण समिति का पुनर्गठन किया है। इसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) हेमा कोहली
  • (ब) श्रुति पांडे
  • (स) जयदीप गुप्ता
  • (द) सुकधा प्रीतम
उत्तर : हेमा कोहली
व्याख्या :
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 के लिंग संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न विनियमों के अनुसार अपनी लिंग संवेदनशीलता और आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गई है, जिसमें न्यायमूर्ति हेमा कोहली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना को सदस्य और डॉ. सुकधा प्रीतम को सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 96 हाल ही में चर्चा में रहा विवेकानंद राॅक मेमोरियल किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) केरल
  • (ब) तमिलनाडु
  • (स) गुजरात
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के अवसर पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर जाकर ध्यान करने की अपनी योजना की घोषणा की। ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 1892 में स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी के तट पर ध्यान हेतु इस रॉक पर तैरकर पहुँचने का फैसला किया।
प्रश्न 97 5 जून पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा किस अभियान की शुरूआत की गई -
  • (अ) एक पेड़ देश के नाम
  • (ब) पेड़ और परिवार
  • (स) एक पेड़ मां के नाम
  • (द) खुशहाली का एक पेड़
उत्तर : एक पेड़ मां के नाम
व्याख्या :
5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है।

page no.(10/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.