औसत
- प्रश्न 88 A और B की औसत मासिक आय ₹ 6,000 है, B एवं C की औसत मासिक आय ₹ 5,500 और A और C की औसत मासिक आय ₹ 5,250 है, तब A की मासिक आय क्या होगी -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) ₹ 5,750
- (ब) ₹ 6,200
- (स) ₹ 6,250
- (द) ₹ 6,450
उत्तर : ₹ 5,750
- प्रश्न 89 11 अवलोकनों का औसत 50 है। यदि पहले छह अवलोकनों का औसत 40 है, और अंतिम छह अवलोकनों का औसत 55 है, तो छठा अवलोकन है:
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 35
- (ब) 30
- (स) 40
- (द) 20
उत्तर : 20
- प्रश्न 90 एक बल्लेबाज अपनी 17वीं पारी में 90 रनों का स्कोर बनाता है जिससे उसका औसत 3 बढ़ जाता है। 17वीं पारी के बाद उसका औसत ज्ञात कीजिए।
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) 40 रन
- (ब) 42 रन
- (स) 44 रन
- (द) 38 रन
उत्तर : 42 रन
- प्रश्न 91 यदि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में एक छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक, विज्ञान और गगित में प्राप्त ओंर्कों से 140 अधिक हैं, तो सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में उसके द्वारा प्राप्त अंकों का औसत क्या है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 50
- (ब) 75
- (स) 70
- (द) 60
उत्तर : 70
- प्रश्न 92 छह संख्याओं को घटते क्रम में लगाया गया। यदि पहली पाँच संख्याओं का औसत 40 है और आखिरी पाँच संख्याओं का औसत 30 है तो पहली और आखिरी संख्याओं का अंतर है :-
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) 25
- (ब) 50
- (स) 75
- (द) 90
उत्तर : 50
- प्रश्न 93 दो संख्याओं के औसत और उनमें से एक संख्या का अनुपात 2:3 है। बड़ी संख्या और छोटी संख्या का अनुपात क्या है -
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) -
- (अ) 5:1
- (ब) 2:1
- (स) 3:1
- (द) 4:1
उत्तर : 3:1
व्याख्या :
औसत = x, एक संख्या = y, x:y = 2:3 → y = 3x/2।
दूसरी संख्या = 2x - y = 2x - 3x/2 = x/2।
बड़ी (3x/2) : छोटी (x/2) = 3:1।
- प्रश्न 94 अंकित ने 4 कमीजें ₹ 550 प्रत्येक की दर से तथा 2 पतलून (पैंट) ₹ 820 प्रत्येक की दर से खरीदे। इन वस्तुओं का औसत मूल्य क्या है -
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) -
- (अ) ₹ 665
- (ब) ₹ 640
- (स) ₹ 620
- (द) ₹ 690
उत्तर : ₹ 640
व्याख्या :
कमीजों का मूल्य = 4 × 550 = 2200।
पतलून का मूल्य = 2 × 820 = 1640।
कुल मूल्य = 2200 + 1640 = 3840।
कुल वस्तुएँ = 4 + 2 = 6।
औसत = 3840 ÷ 6 = ₹640।
- प्रश्न 95 एक कक्षा के 33 विद्यार्थियों का औसत वजन 35 किग्रा है। यदि कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य के वजन को भी जोड़ दिया जाए तो औसत वजन 1 किग्रा बढ़ जाता है। कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य का औसत वजन (किग्रा में) कितना है -
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) -
- (अ) 50.25
- (ब) 52.5
- (स) 59.7
- (द) 52
उत्तर : 52.5
व्याख्या :
विद्यार्थियों का कुल वजन = 33 × 35 = 1155 किग्रा।
35 लोगों का कुल वजन = 35 × 36 = 1260 किग्रा।
शिक्षक और प्रधानाचार्य का वजन = 1260 - 1155 = 105 किग्रा।
औसत = 105 ÷ 2 = 52.5 किग्रा।
- प्रश्न 96 एक कक्षा के 40 विद्यार्थियों में से 45% लड़कियाँ हैं। लड़कों का औसत वजन 48 किग्रा और लड़कियों का औसत वजन 43 किग्रा है। पूरी कक्षा का औसत वजन (किग्रा में) क्या है -
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) -
- (अ) 40.5
- (ब) 45.75
- (स) 48.8
- (द) 45.25
उत्तर : 45.75
व्याख्या :
लड़कियाँ = 40 × 45% = 18, लड़के = 22।
लड़कों का वजन = 22 × 48 = 1056 किग्रा।
लड़कियों का वजन = 18 × 43 = 774 किग्रा।
कुल वजन = 1056 + 774 = 1830 किग्रा।
औसत = 1830 ÷ 40 = 45.75 किग्रा।
- प्रश्न 97 आठ दोस्तों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन इकट्ठा किया। उनमें से छह ₹ 300 प्रति व्यक्ति लाए। सातवां व्यक्ति आठ व्यक्तियों के औसत से ₹ 100 अधिक लाया और आठवां व्यक्ति ₹ 550 लाया। कुल कितनी राशि एकत्र की गई -
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) -
- (अ) ₹ 2800
- (ब) ₹ 2400
- (स) ₹ 3400
- (द) ₹ 2500
उत्तर : ₹ 2800
व्याख्या :
6 दोस्त = 6 × 300 = ₹ 1800
कुल राशि = x, औसत = x/8
सातवाँ = x/8 + 100
आठवाँ = ₹ 550
x = 1800 + (x/8 + 100) + 550
x - x/8 = 2450
7x/8 = 2450
x = 2450 * 8 / 7 = ₹ 2800
page no.(10/11)