Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भौतिक विशेषताएं

प्रश्न 91 कथन: राजस्थान में सबसे पहले सर्यू उदय धौलपुर के सिलाना गांव में होता है।
कारण: धौलपुर राजस्थान के सबसे पूर्व में स्थित है
  • (अ) कथन सही है और कारण भी सही है
  • (ब) कथन सही है लेकिन कारण गलत है
  • (स) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
  • (द) कथन और कारण दोनों गलत है
उत्तर : कथन सही है और कारण भी सही है
व्याख्या :
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है। इसलिए राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
प्रश्न 92 भारत के लगभग कितनै प्रतिशत क्षेत्रफल में, राजस्थान फैला हुआ है -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
  • (अ) 18.3%
  • (ब) 10.4%
  • (स) 22.5%
  • (द) 16.4%
उत्तर : 10.4%
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 93 एनला एंड एंटीफिकटीज ऑफ राजस्थान नामक पुस्तक किसने लिखी है -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
  • (अ) विन्सेंट स्मिथ
  • (ब) जेम्स टॉड
  • (स) कर्नल जीबी मल्लसन
  • (द) फिलिप मेसन
उत्तर : जेम्स टॉड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
प्रश्न 94 राजस्थान के किस क्षेत्र में जयपुर शहर स्थित है -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
  • (अ) मेवाड़
  • (ब) मारवाड़
  • (स) ढूंढाड़
  • (द) हाड़ौती
उत्तर : ढूंढाड़
व्याख्या :
दुंढाड़ - जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
प्रश्न 95 ___ अंग्रेजों के अधीन राजस्थान का पुराना नाम था -
Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
  • (अ) राणावर
  • (ब) मेघमल्हार
  • (स) जयपुर
  • (द) राजपूताना
उत्तर : राजपूताना
व्याख्या :
छठी सताब्दी के बाद राजस्थानी भू भाग में राजपूत राज्यों का उदय प्रारंभ हुआ । राजपूत राज्यों की प्रधानता के कारण इसे राजपुताना कहा जाने लगा।
प्रश्न 96 'राजस्थान' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया -
Rajasthan High Court LDC 2020
  • (अ) जॉर्ज थॉमसन
  • (ब) कर्नल जेम्स टॉड
  • (स) जी.एच.ओझा
  • (द) वी.ए.स्मिथ
उत्तर : कर्नल जेम्स टॉड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
प्रश्न 97 कौनसा सही सुमेलित नहीं है -
RSMSSB VDO Mains 2022
  • (अ) मेवात – अलवर-भरतपुर
  • (ब) वागड़ – डूंगरपुर-बांसवाड़ा
  • (स) भोमट – प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़
  • (द) हाड़ौती – कोटा-बूंदी-झालावाड़
उत्तर : भोमट – प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
  1. मेवाड़ - उदयपुर, राजसंमद, भीलवाडा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़
  2. मारवाड़ -जोधपुर, नागौर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर
  3. दुंढाड़ - जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
  4. हाडौती - कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
  5. शेखावाटी - चुरू, सीकर, झुन्झुनू
  6. मेवात - अलवर, भरतपुर
  7. वागड़ - डंूगरपुर, बांसवाडा
प्रश्न 98 लोकप्रिय मान्यता वैदिक स्तुतियों में ‘ब्रह्मावर्त’ की भूमि के रूप में संदर्भित क्षेत्र के एक हिस्से को वर्तमान में राजस्थान के ______ भाग से जोड़ती है।
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
  • (अ) उत्तरी
  • (ब) दक्षिणी
  • (स) पूर्वी
  • (द) पश्चिमी
उत्तर : उत्तरी
व्याख्या :
ब्रह्मवृत की सभ्यता हड़प्पा व मोहनजोदड़ो से भी विकसित थी। यह प्रदेश वैदिक ग्रंथों में वर्णित षद्वती (साहबी) व सरस्वती नदी के बीच पुष्कर तक फैला था। जो की वर्तमान राजस्‍थान का उत्‍तरी भाग है।
प्रश्न 99 राजस्थान के निम्न जिलों को बढ़ते हुए अक्षांशीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए - नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
  • (अ) नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
  • (ब) जालौर, टोंक, नागौर, सीकर
  • (स) जालौर, नागौर, टोंक, सीकर
  • (द) जालौर, सीकर, टोंक, नागौर
उत्तर : जालौर, टोंक, नागौर, सीकर
व्याख्या :
अक्षांश का मान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है। अतः हमें इन जिलों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में लिखना है। इनमें जालोर सबसे नीचे है इसके बाद टोंक और नागौर है और सीकर सबसे ऊपर है।
प्रश्न 100 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -
क्षेत्र स्थानीय नाम
अ. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र 1. भौमट
ब. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र 2. हाड़ौती
स. आबू पर्वत खण्ड 3. वागड़
द. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र 4. अर्बूद
कूट - अ, ब, स द
  • (अ) 4, 3, 2, 1
  • (ब) 3, 1, 4, 2
  • (स) 3, 2, 1, 4
  • (द) 4, 1, 2, 3
उत्तर : 3, 1, 4, 2
व्याख्या :
भोमटः- डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश।
हाडौती - कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
वागड़ - डंूगरपुर, बांसवाडा
राजस्थान के अर्बुदा पर्वत (आबू पर्वत) की चोटी गुरु शिखर का नाम दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है।

page no.(10/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.