Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 91 हाल ही में, किस देश ने उज्बेकिस्तान को हराकर पुरुष एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 जीता -
  • (अ) चीन
  • (ब) सिंगापुर
  • (स) फ्रांस
  • (द) जापान
उत्तर : जापान
व्याख्या :
जापान ने दोहा, कतर में आयोजित फाइनल मैच में उज्बेकिस्तान को हराकर अपना दूसरा पुरुष एएफसी अंडर-23 एशियाई कप खिताब हासिल किया।
प्रश्न 92 हाल ही में जोस राउल मुलिनो को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है -
  • (अ) सिंगापुर
  • (ब) पनामा
  • (स) पेरू
  • (द) कोस्टा रिका
उत्तर : पनामा
व्याख्या :
64 वर्षीय जोस राउल मुलिनो ने पनामा के राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 35% वोटों और प्रतिद्वंद्वियों पर 9% की बढ़त के साथ जीत हासिल की। निवर्तमान राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने उन्हें बधाई दी।
प्रश्न 93 हँसी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में विश्व हँसी दिवस (WLD) 2024 कब मनाया गया?
  • (अ) 2 मई
  • (ब) 5 मई
  • (स) 6 मई
  • (द) 8 मई
उत्तर : 5 मई
व्याख्या :
हँसी के महत्व, बाधाओं से परे एक सार्वभौमिक भाषा और इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हँसी दिवस (डब्ल्यूएलडी) प्रतिवर्ष मई के पहले रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व हँसी दिवस 2024 5 मई 2024 को पड़ता है।
प्रश्न 94 विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस (IDM) 2024 कब मनाया गया -
  • (अ) 6 मई
  • (ब) 2 मई
  • (स) 3 मई
  • (द) 5 मई
उत्तर : 5 मई
व्याख्या :
दुनिया भर में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, दाइयों के योगदान को पहचानने और स्वीकार करने के लिए हर साल 5 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस (आईडीएम) मनाया जाता है।
प्रश्न 95 गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल ही में (मई 24 में) अमेठी, उत्तर प्रदेश (यूपी) में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान किया है।
अमेठी में निम्नलिखित में से किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “तपेश्वरनाथ धाम” कर दिया गया -
  • (अ) जायस शहर
  • (ब) फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन
  • (स) अकबरगंज
  • (द) मिसरौली
उत्तर : फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन
व्याख्या :
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के अमेठी में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया है। रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव यूपी सरकार ने दिया था। उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में स्थित फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है।
प्रश्न 96 व्लादिमीर पुतिन कब से रूस के राष्ट्रपति हैं -
  • (अ) 2000
  • (ब) 1999
  • (स) 2005
  • (द) 2008
उत्तर : 1999
व्याख्या :
रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर प‍ुतिन ने मॉस्‍को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में एक समारोह में छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली। पूर्व राष्‍ट्रपति जोसेफ स्‍टालिन के बाद सबसे लम्‍बे समय और लगभग 25 वर्ष तक सत्‍ता पर काबिज रहने वाले श्री पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा। श्री पुतिन ने इस वर्ष मार्च में नियंत्रित चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। पूर्व राष्‍ट्रपति बोरिस येल्‍तसिन के बाद 1999 में राष्‍ट्रपति पद संभालने वाले श्री पुतिन ने रूस को विश्‍व परिदृश्‍य पर प्रमुख देश बना दिया है। वर्ष 2022 में युक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पश्चिमी देशों के कडे़ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
प्रश्न 97 जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के पहले अध्यक्ष कौन हैं -
  • (अ) अनुसुइया उइके
  • (ब) संजय कुमार मिश्रा
  • (स) रमेश गुप्ता
  • (द) राजेश सिंह
उत्तर : संजय कुमार मिश्रा
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को जीएसटी पुनर्विचार न्यायाधिकरण-जीएसटी एटी के अध्यक्ष के रूप में सत्यनिष्ठा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिश्रा की नियुक्ति जीएसटी एटी के संचालन की शुरुआत का प्रतीक है, जो जीएसटी से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय है। जीएसटी एटी केंद्रीय वस्तु और सेवा कर अधिनियम के तहत विभिन्न याचिकाओं को सुनने के लिए पुनर्विचार प्राधिकरण है।
प्रश्न 98 रेबियन ट्रैवल मार्केट क्या है -
  • (अ) यात्रा पेशेवरों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए एक वैश्विक व्यापार शो
  • (ब) मध्य पूर्वी गंतव्यों पर केंद्रित एक लोकप्रिय यात्रा ब्लॉग।
  • (स) दुबई में एक स्थायी पर्यटन पहल।
  • (द) संयुक्त अरब अमीरात में एक लक्जरी होटल श्रृंखला
उत्तर : यात्रा पेशेवरों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए एक वैश्विक व्यापार शो
व्याख्या :
भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत श्री सतीश कुमार सिवन ने किया।
प्रश्न 99 2023-24 इंडियन सुपर लीग का खिताब किस टीम ने जीता है -
  • (अ) मुंबई सिटी एफसी
  • (ब) मोहन बागान
  • (स) केरल ब्लास्टर
  • (द) जमशेदपुर एफसी
उत्तर : मुंबई सिटी एफसी
व्याख्या :
मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युबा भारती क्रीरंगन स्टेडियम में खेले गए 2023-24 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल में मोहन बागान बागान सुपर जाइंट को 3-1 गोल से हराकर जीत हासिल की। यह मुंबई सिटी एफसी का दूसरा खिताब था।
प्रश्न 100 इगा स्विएटेक, जिन्होंने 2024 मैड्रिड ओपन टेनिस महिला एकल खिताब जीता, किस देश से संबंधित हैं -
  • (अ) पोलैंड
  • (ब) बेलारूस
  • (स) रूस
  • (द) कनाडा
उत्तर : पोलैंड
व्याख्या :
विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक और एंड्रे रुबलेव ने क्रमशः 2024 मैड्रिड ओपन में महिला और पुरुष एकल खिताब जीता। वर्ल्ड नंबर 1 पोलैंड की इगा स्विएटेक ने फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 7-5, 4-6, 7-6 (9/7) से हराकर अपना पहला मैड्रिड ओपन महिला युगल खिताब खिताब जीता। रूस के एंड्रे रूबलेव ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर ने एटीपी मैड्रिड ओपन मास्टर्स 1000 का एकल खिताब जीता। यह उनका दूसरा एटीपी मास्टर्स खिताब है।

page no.(10/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.