Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 91 2024 ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारतीय एथलेटिक्स दल ने कितने पदक जीते -
  • (अ) सात
  • (ब) पांच
  • (स) तीन
  • (द) दस
उत्तर : सात
व्याख्या :
चीनी ताइपे में सम्‍पन्‍न ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतिम दिन नैना जैम्‍स ने महिलाओं की लॉग जम्‍प स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक पर कब्‍ज़ा किया। उन्‍होंने छह दशमलव चार-तीन मीटर लम्‍बी छलांग लगाकर पहला स्‍थान हासिल किया। अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट पचास दशमलव छह-तीन सेकेंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्‍ट स्‍पर्धा में पांच दशमलव एक मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्‍थान हासिल किया। डीपी मनु ने पुरुषों की जैवलीन थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीता था। रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में रजत जबकि विस्‍मया वीके ने महिलाओं की 400 मीटर दौड में कांस्‍य पदक जीता था।
प्रश्न 92 कौन सी कंपनी हाल ही में (जून 2024 में) आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली सातवीं भारतीय कंपनी बन गई है -
  • (अ) इंडिगो
  • (ब) आईसीआईसीआई लोम्बार्ड
  • (स) कोटक महिंद्रा बैंक
  • (द) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या :
भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बाजार पूंजीकरण में आठ लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली भारत की सातवीं सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 3 जून 2024 को बीएसई पर 899.55 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गई जिसके कारण कंपनी का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये को पार गया।
प्रश्न 93 जून 2023 से मई 2024 की अवधि के दौरान कितने किसान परिवारों ने स्वेच्छा से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ छोड़ दिया है -
  • (अ) 313,000
  • (ब) 256,000
  • (स) 116,000
  • (द) 56,000
उत्तर : 116,000
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार जून 2023 से मई 2024 की अवधि के दौरान देश भर में 116,000 किसानों ने स्वेच्छा से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत अपना लाभ छोड़ दिया है। पीएम-किसान योजना 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। यह 100% केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये मिलते हैं।
प्रश्न 94 केदार जाधव, जिन्होंने हाल ही में (जून 2024 में) अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की, किस खेल से संबंधित थे -
  • (अ) क्रिकेट
  • (ब) बैडमिंटन
  • (स) शूटिंग
  • (द) तीरंदाजी
उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। जाधव ने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 T20 मैच खेले हैं। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप खेला और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे।
प्रश्न 95 हाल ही में (जून 2024 में) सुप्रीम कोर्ट ने लिंग संवेदीकरण समिति का पुनर्गठन किया है। इसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) हेमा कोहली
  • (ब) श्रुति पांडे
  • (स) जयदीप गुप्ता
  • (द) सुकधा प्रीतम
उत्तर : हेमा कोहली
व्याख्या :
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 के लिंग संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न विनियमों के अनुसार अपनी लिंग संवेदनशीलता और आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गई है, जिसमें न्यायमूर्ति हेमा कोहली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना को सदस्य और डॉ. सुकधा प्रीतम को सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 96 हाल ही में चर्चा में रहा विवेकानंद राॅक मेमोरियल किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) केरल
  • (ब) तमिलनाडु
  • (स) गुजरात
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव अभियान के समापन के अवसर पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर जाकर ध्यान करने की अपनी योजना की घोषणा की। ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 1892 में स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी के तट पर ध्यान हेतु इस रॉक पर तैरकर पहुँचने का फैसला किया।
प्रश्न 97 5 जून पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा किस अभियान की शुरूआत की गई -
  • (अ) एक पेड़ देश के नाम
  • (ब) पेड़ और परिवार
  • (स) एक पेड़ मां के नाम
  • (द) खुशहाली का एक पेड़
उत्तर : एक पेड़ मां के नाम
व्याख्या :
5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है।
प्रश्न 98 हाल ही में (जून 2024 में) क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा जारी वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में कौनसा भारतीय संस्थान शीर्ष भारतीय संस्थान बनकर उभरा है -
  • (अ) आईआईटी बम्बई
  • (ब) आईआईटी दिल्ली
  • (स) आईआईटी बेंगलुरू
  • (द) आईआईटी खड़गपुर
उत्तर : आईआईटी बम्बई
व्याख्या :
5 जून को दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की। बम्‍बई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया है। पहली बार आईआईटी बम्बई को शीर्ष 125 में स्थान दिया गया है। संस्थान ने 118वां स्थान हासिल किया है। संस्थान ने पिछले साल 149वीं रैंक हासिल की थी। IIT दिल्ली को देश में दूसरी पोजिशन और IIT बेंगलुरु को तीसरा स्थान मिला।
प्रश्न 99 हाल ही में (जून 2024 में) पाकिस्तान सेना की पहली अल्पसंख्यक महिला ब्रिगेडियर कौन बनी हैं -
  • (अ) हेलेन मैरी रॉबर्ट्स
  • (ब) इंदू प्रभा
  • (स) ज्योति शर्मा
  • (द) मनीषा रुपेता
उत्तर : हेलेन मैरी रॉबर्ट्स
व्याख्या :
हेलेन मैरी रॉबर्ट्स पाकिस्तानी सेना की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनीं। ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य है। देश की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया। ब्रिगेडियर हेलेन मैरी रॉबर्ट्स सीनियर पैथोलॉजिस्ट हैं और पिछले 26 वर्षों से पाकिस्तानी सेना में सेवारत हैं।
प्रश्न 100 हाल ही में (जून 2024 में) खबरों में रहा ‘टी कोरोना बोरेलिस (टी सीआरबी)’ क्या है -
  • (अ) पनडुब्बी
  • (ब) आक्रामक पौधा
  • (स) प्रोटीन
  • (द) तारा
उत्तर : तारा
व्याख्या :
“ब्लेज़ स्टार” (टी कोरोना बोरेलिस) 1946 के बाद पहली बार नग्न आंखों से दिखाई देने वाली एक दुर्लभ खगोलीय घटना में विस्फोट करेगा। कोरोना बोरेलिस तारामंडल में 3,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित, ब्लेज़ स्टार एक आवर्ती नोवा है, जो लगभग हर 80 साल में चमकता है। इस बाइनरी स्टार सिस्टम में एक सफ़ेद बौना और एक लाल विशालकाय शामिल है।

page no.(10/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.