Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 91 कज़ाख्स्तान में आयोजित 11वीं विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 2024 में किसने स्वर्ण पदक जीता है -
  • (अ) पूनम चौधरी
  • (ब) अरुंधति चौधरी
  • (स) अर्चना बिलोनियां
  • (द) अज़हरुद्दीन
उत्तर : अज़हरुद्दीन
व्याख्या :
अजहरुद्दीन ने कजाकिस्तान में हाल ही आयोजित 11वीं विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता है
प्रश्न 92 हाल ही में मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में कितने मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है -
  • (अ) 250 मेगावॉट
  • (ब) 500 मेगावॉट
  • (स) 200 मेगावॉट
  • (द) 400 मेगावॉट
उत्तर : 400 मेगावॉट
व्याख्या :
जैसलमेर में रिन्यू द्वारा 400 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र से अक्षय ऊर्जा का उत्पादन राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 93 परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बस यात्रियों की शिकायतों के त्वरित हल हेतु किस पोर्टल का लोकार्पण किया है -
  • (अ) नजर सिटीजन
  • (ब) समाधान पोर्टल
  • (स) सुगम्य पोर्टल विभाग
  • (द) ई-सुविधा
उत्तर : समाधान पोर्टल
व्याख्या :
उप मुख्यमंत्री ने यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निगम की आईटी शाखा द्वारा तैयार समाधान पोर्टल का लोकार्पण किया।
प्रश्न 94 राजस्थान का दूसरा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित होगा -
  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) बीकानेर
  • (स) अजमेर
  • (द) जयपुर
उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
राज्य का दूसरा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय अजमेर में स्थापित किया जाएगा। देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में स्थापित किया गया है।
प्रश्न 95 राज्य के पीएम श्री विद्यालयों में संस्कारों के सृजन हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने किस संस्था के साथ MoU किया है -
  • (अ) हेमा फाउण्डेशन
  • (ब) एकम फाउंडेशन
  • (स) वी टीच फाउंडेशन
  • (द) सारथी ट्रस्ट
उत्तर : हेमा फाउण्डेशन
व्याख्या :
पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों में संस्कारों का सृजन करने के लिए शिक्षा विभाग की पहल प्रदेश के 600 से अधिक पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में संस्कारों के सृजन की शिक्षा विभाग ने पहल की है। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और हेमा फाउण्डेशन, आरआर ग्लोबल की परोपकारी इकाई के मध्य के बीच एमओयू किया गया।
प्रश्न 96 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग प्रोत्साहन योजना के तहत भारत-अमेरिका क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में किसका चयन हुआ है -
  • (अ) अंकुर जैन
  • (ब) तुषार जैन
  • (स) हर्षिता बत्रा
  • (द) प्रवीण प्रजापत
उत्तर : तुषार जैन
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग प्रोत्साहन योजना के तहत भारत अमेरिका क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में तुषार जैन का चयन हुआ है।
प्रश्न 97 सेंट्रल एशिया वॉलीबॉल नेशंस लीग के लिए भारत की सीनियर महिला टीम का चीफ कोच किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जयनारायण चौधरी
  • (ब) तेजस्वी गहलोत
  • (स) महावीर सैनी
  • (द) दिव्यकृति सिंह
उत्तर : जयनारायण चौधरी
व्याख्या :
नेपाल में होने वाली सेंट्रल एशिया वॉलीबॉल नेशंस लीग कावा प्रतियोगिता के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम का कोच जयनारायण चौधरी को नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 98 थिम्पू, भूटान में संपन्न 8वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में देश के लिए किसने रजत पदक जीता -
  • (अ) अभ्र भाटी
  • (ब) दीपिका कुन्द्रा
  • (स) 1 और 2 दोनों
  • (द) अर्चना बिलोनियां
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
थिम्पू भूटान में आयोजित 8वीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप 2024 में जयपुर के अभ्र भाटी ने कैडेट वर्ग में 63 किलो भार में रजत पदक और दीपिका ने अंडर 21 महिला कुमिते वर्ग 50 किलोग्राम भार में रजत पदक जीता है।
प्रश्न 99 राज्य सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक संबल देने के लिए किस योजना की शुरुआत की जाएगी -
  • (अ) मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना
  • (ब) ए-हेल्प योजना
  • (स) मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना
  • (द) टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना
उत्तर : मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का मुख्य उदेश्य राज्य के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तरह ही कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के 50000 रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
प्रश्न 100 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ‘अपने सशस्त्र बलों को जानें’ विषय पर शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया गया है -
  • (अ) पाली
  • (ब) बीकानेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ‘रणबांकुरा डिवीजन’ द्वारा अपने सशस्त्र बलों को जानें विषय पर एक शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन बीकानेर में किया गया।

page no.(10/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.