Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 91 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) पीएम मोदी ने बंजारा हेरिटेज म्यूजियम का उद्घाटन कहां किया -
  • (अ) ठाणे
  • (ब) पुणे
  • (स) वाशिम
  • (द) नागपुर
उत्तर : वाशिम
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया। चार मंजिला संग्रहालय में 13 दीर्घाएँ हैं ये आंदोलन के चित्रों के माध्यम से बंजारा विरासत को दर्शाती हैं। वाशिम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। संत सेवालाल और संत रामराव महाराज बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक नेता थे। प्रधानमंत्री ने वाशिम के पोहरादेवी में जगदंबा मंदिर में दर्शन और पूजा भी की। PM ने वाशिम में करीब 23,300 करोड़ रुपए की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की।
प्रश्न 92 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) डीआरडीओ ने वीएसएचओआरएडीएस एयर डिफेंस सिस्टम के लिए परीक्षण उड़ानें कहां आयोजित कीं -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) पोखरण
  • (स) श्रीहरिकोटा
  • (द) आगरा
उत्तर : पोखरण
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने चौथी पीढ़ी की कम दूरी वाली हवाई रक्षा प्रणाली की तीन परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। यह परीक्षण राजस्‍थान के पोखरण फील्‍ड फायरिंग रेंज में किया गया। इन परीक्षणों में काफी ऊंचाई और गति के साथ लक्ष्य को भेदा गया। यह एयर डिफेंस सिस्टम रूस के एस-400 की तरह ही है। VSHORADS को रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), हैदराबाद ने DRDO और भारतीय कंपनियों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
प्रश्न 93 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2024 मालाबार नौसेना अभ्यास की मेजबानी कौन सा देश करेगा -
  • (अ) जापान
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) भारत
  • (द) यूएसए
उत्तर : भारत
व्याख्या :
क्वाड देशों के बीच विशाखापट्टनम में 08 अक्टूबर को भारत की मेजबानी में समुद्री अभ्यास मालाबार शुरू होगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। इस समुद्री अभ्यास की शुरुआत विशाखापट्टनम में बंदरगाह से होगी। हिंद महासागर और भारत-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के मकसद से दो चरणों में यह नौसैन्य अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा। मालाबार अभ्यास 1992 में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था, जो अब प्रमुख बहुपक्षीय कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है।
प्रश्न 94 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) ग्वालियर में नवनिर्मित बायो-सीएनजी प्लांट प्रतिदिन कितनी प्राकृतिक गैस का उत्पादन कर सकता है -
  • (अ) 2 टन
  • (ब) 3 टन
  • (स) 4 टन
  • (द) 5 टन
उत्तर : 3 टन
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में लाल टिपारा गौशाला के बायो-CNG संयंत्र का वर्चुअल उद्घाटन किया और मध्य प्रदेश में 685 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, इस अवसर पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। स्वच्छता दिवस हर वर्ष गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर मनाया जाता है। यह संयंत्र इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ग्वालियर नगर निगम (GMC) ने संयंत्र के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
प्रश्न 95 ‘बोडो जौ ग्वारन’, ‘मैबरा जौ बिडवी’ और ‘बोडो जौ गिशी’ किस प्रकार के उत्पाद हैं -
  • (अ) पारंपरिक खाद्य उत्पाद
  • (ब) पारंपरिक वस्त्र
  • (स) राइस बियर वैरिएंट
  • (द) कृषि उपकरण
उत्तर : राइस बियर वैरिएंट
व्याख्या :
चेन्नई में भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री ने असम के आठ उत्पादों को GI टैग प्रदान किया है, जिसमें बोडो ट्रेडिशनल ब्रूअर्स एसोसिएशन द्वारा बनाए गए तीन राइस बियर वैरिएंट शामिल हैं। इनमें ‘बोडो जौ ग्वारन’, ‘मैबरा जौ बिडवी’ और ‘बोडो जौ गिशी’ शामिल हैं। पारंपरिक खाद्य उत्पादों के संघ ने ‘बोडो नाफम’, ‘बोडो ओंडला’, ‘बोडो ग्वाखा’ और ‘बोडो नार्ज़ी’ के साथ-साथ ‘बोडो अरोनाई’ वस्त्र के लिये टैग सुरक्षित किये हैं।
प्रश्न 96 हाल ही में (सितंबर 2024 में) शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (SASTRA) द्वारा 2024 SASTRA रामानुजन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है -
  • (अ) वी. श्रीनिवास
  • (ब) अलेक्जेंडर डन
  • (स) प्रिंस हैरी
  • (द) जीना जस्टस
उत्तर : अलेक्जेंडर डन
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक प्रमुख गणितज्ञ अलेक्जेंडर डन को तमिलनाडु (टीएन) के तंजावुर में एक निजी डीम्ड विश्वविद्यालय, शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (एसएएसटीआरए) द्वारा स्थापित 2024 सस्त्र रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 97 अक्टूबर 2024 में भारत आने वाले मालदीव के राष्ट्रपति कौन हैं -
  • (अ) डॉ. इब्राहिम सोलिह
  • (ब) डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू
  • (स) अब्दुल्ला शाहिद
  • (द) अहमद अदीब
उत्तर : डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है। वार्ता से पहले मालदीव के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
प्रश्न 98 प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किस महत्वपूर्ण प्रतीक का अनावरण किया -
  • (अ) एक मंदिर का प्रतीक
  • (ब) अमृत कलश
  • (स) भगवान शिव का त्रिशूल
  • (द) हनुमान की गदा
उत्तर : अमृत कलश
व्याख्या :
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज में महाकुम्‍भ 2025 के लिए बहुरंगी नये प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। यह प्रतीक चिह्न धार्मिक और आर्थिक समृ‍द्धि को दर्शाता है। इस प्रतीक चिह्न में पौराणिक समुद्र मंथन से निकले पवित्र पात्र अमृत कलश को चित्रित किया गया है। इस प्रतीक चिह्न पर मंदिर, ऋषि, कलश, अक्षय वट और भगवान हनुमान का चित्र अंकित है। यह सनातन सभ्‍यता में प्रकृति और मानवता के संयोजन को दर्शाता है। यह महाकुम्‍भ 2025 के प्रेरणादायक प्रतीक के रूप में आत्‍म-जागरूकता और जनकल्‍याण के सतत प्रवाह को दर्शाता है। कुम्‍भ मेला को यूनेस्‍को ने मानवता की अगोचर सांस्‍कृतिक विरासत के रूप में मान्‍यता दी है। कुम्‍भ मेला को विश्‍व में तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण सम्‍मेलन माना जाता है। इस मेले का नीति वाक्‍य सर्वसिद्धिप्रद: कुम्‍भ: है।
प्रश्न 99 किस नौसेना ने अक्टूबर 2024 में ओमान में अपना पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन तैनात किया -
  • (अ) यूएसए
  • (ब) रूस
  • (स) भारत
  • (द) चीन
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की तैनाती ओमान में की है। भारतीय जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक के जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर 05 अक्टूबर को मस्कट पहुंच गए हैं। 09 अक्टूबर तक चलने वाला यह प्रशिक्षण भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकेत देती है।
प्रश्न 100 भारतीय वायु सेना ने अपनी 92वीं वर्षगांठ पर एक प्रमुख एयर शो कहाँ आयोजित किया -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) चेन्नई
  • (द) मुंबई
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
भारतीय वायुसेना ने अपने 92वें स्‍थापना दिवस पर चेन्‍नई में एक बडा हवाई प्रदर्शन किया। लगभग 21 वर्ष बाद यह प्रदर्शन मेरीना पर हुआ जिसे 15 लाख लोगों ने प्रत्‍यक्ष देखा। इसे लिम्‍का बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया। शो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हार्वर्ड T-6G टैक्सन एयरक्राफ्ट रहा। भारतीय वायुसेना ने 1974 तक हार्वर्ड को इंटरमीडिएट ट्रेनर के रूप में इस्तेमाल किया था। भारतीय वायु सेना का आधिकारिक तौर पर गठन 08 अक्तूबर 1932 को किया गया।

page no.(10/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.