Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 91 ‘एच.जी की कौशलशाला’ (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का लोकार्पण जयपुर के किस महाविद्यालय में किया गया -
-
- (अ) महाराजा कॉलेज
- (ब) राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
- (स) जेएनयू
- (द) एमएनआईटी
उत्तर : राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
व्याख्या :
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर के राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सिविल अभियांत्रिकी विभाग में ‘एच.जी की कौशलशाला’ (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) का लोकार्पण किया।
- प्रश्न 92 ग्लोबल इलेक्टोरल मैनेजमेंट अवॉर्ड से हाल ही किसे सम्मानित किया गया -
-
- (अ) डॉ. प्रेमचंद बैरवा
- (ब) डॉ. मधुकर गुप्ता
- (स) मुकुट मणिराज
- (द) पंकज भंडारी
उत्तर : डॉ. मधुकर गुप्ता
व्याख्या :
हाल ही राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता को पारदर्शी, समावेशी एवं गुणवत्ता पूर्ण चुनाव प्रबंधन करने में असाधारण योगदान देने हेतु वैश्विक चुनाव प्रबंधन पुरस्कार (Global Electioral Management Award) से सम्मानित किया गया। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में आयोजित 20वें इंटरनेशनल इलेक्टोरल अवार्ड एंड सिम्पोजियम में यह पुरस्कार दिया गया।
- प्रश्न 93 साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के अंतर्गत राजस्थानी भाषा में पुरस्कार किसे मिला -
-
- (अ) सोनाली सुथार
- (ब) मुकुट मणिराज
- (स) गगन गिल
- (द) दीपक कुमार शर्मा
उत्तर : मुकुट मणिराज
व्याख्या :
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024
राजस्थानी भाषा का: मुकुट मणिराज को - गांव अर अम्मा (कविता) के लिए।
हिंदी भाषा का: गगन गिल को - मैं जब तक आयी बाहर (कविता) के लिए।
संस्कृत भाषा का: दीपक कुमार शर्मा को - भास्करचरितम् (कविता) के लिए।
अंग्रेजी भाषा का: ईस्टरिन किरे को - स्पिरिट्स नाइट्स (उपन्यास) के लिए।
- प्रश्न 94 माउंट आबू में पक्षी प्रेमियों द्वारा राजस्थान में पहली बार किस पक्षी की उपस्थिति दर्ज की गई?
-
- (अ) लिटिल बंटिंग
- (ब) इंडियन रॉबिन
- (स) रेड-वेंटेड बुलबुल
- (द) ब्लैक रेडस्टार्ट
उत्तर : लिटिल बंटिंग
व्याख्या :
हाल ही पक्षी प्रेमियों ने माउंट आबू में एक छोटा-सा पक्षी लिटिल बंटिंग देखा, जो राजस्थान में इसकी पहली उपस्थिति थी। लिटिल बंटिंग एक छोटा गौरैया पक्षी है जो बंटिंग और गौरैया परिवार से संबंधित है।
- प्रश्न 95 हाल ही राजस्थान पुलिस और एसबीआई के बीच किस पैकेज पर एमओयू साइन किया गया -
-
- (अ) राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज
- (ब) राजस्थान पुलिस पेंशन पैकेज
- (स) कर्मचारी भविष्य निधि पैकेज
- (द) पुलिस वेलफेयर पैकेज
उत्तर : राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है।
- प्रश्न 96 अजमेर में हाल ही कौन-सा केंद्र स्थापित करने की घोषणा हुई -
-
- (अ) पासपोर्ट सेवा केंद्र
- (ब) कौशल विकास केंद्र
- (स) साइबर सुरक्षा केंद्र
- (द) व्यापार प्रशिक्षण केंद्र
उत्तर : पासपोर्ट सेवा केंद्र
व्याख्या :
अजमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र बनेगा।
- प्रश्न 97 अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र कुलपति सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) हरिभाऊ बागडे
- (ब) डॉ. मधुकर गुप्ता
- (स) डॉ. प्रेमचंद बैरवा
- (द) पंकज भंडारी
उत्तर : हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवी मुम्बई में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र कुलपति सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के कुलपतियों ने भाग लिया।
- प्रश्न 98 हाल ही किस मंत्री ने उदयपुर में “गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान” का शुभारंभ किया -
-
- (अ) अशोक चांदना
- (ब) ज़ोराराम कुमावत
- (स) गोविंद सिंह डोटासरा
- (द) भजनलाल शर्मा
उत्तर : ज़ोराराम कुमावत
व्याख्या :
हाल ही पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने उदयपुर एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) संस्था द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ किया।
- प्रश्न 99 शिल्पग्राम उत्सव 2024 का शुभारंभ किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (स) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- (द) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर “शिल्पग्राम उत्सव 2024” का शुभारंभ किया।
- प्रश्न 100 डॉ. कोमल कोठारी लाइफटाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार 2024 के अंतर्गत भवाई लोक नृत्य के लिए किसे सम्मानित किया गया -
-
- (अ) गणपत सखाराम मसगे
- (ब) डॉ. रूपसिंह शेखावत
- (स) दीपाली शर्मा
- (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद सुथार
उत्तर : डॉ. रूपसिंह शेखावत
व्याख्या :
राज्यपाल बागडे ने जयपुर के डॉ. रूपसिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और महाराष्ट्र के गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान किया।
page no.(10/11)