May 2024 Current Affairs
- प्रश्न 93 हँसी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में विश्व हँसी दिवस (WLD) 2024 कब मनाया गया?
-
- (अ) 2 मई
- (ब) 5 मई
- (स) 6 मई
- (द) 8 मई
उत्तर : 5 मई
व्याख्या :
हँसी के महत्व, बाधाओं से परे एक सार्वभौमिक भाषा और इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हँसी दिवस (डब्ल्यूएलडी) प्रतिवर्ष मई के पहले रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व हँसी दिवस 2024 5 मई 2024 को पड़ता है।
- प्रश्न 94 विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस (IDM) 2024 कब मनाया गया -
-
- (अ) 6 मई
- (ब) 2 मई
- (स) 3 मई
- (द) 5 मई
उत्तर : 5 मई
व्याख्या :
दुनिया भर में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, दाइयों के योगदान को पहचानने और स्वीकार करने के लिए हर साल 5 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस (आईडीएम) मनाया जाता है।
- प्रश्न 95 गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल ही में (मई 24 में) अमेठी, उत्तर प्रदेश (यूपी) में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान किया है।
अमेठी में निम्नलिखित में से किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “तपेश्वरनाथ धाम” कर दिया गया - -
- (अ) जायस शहर
- (ब) फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन
- (स) अकबरगंज
- (द) मिसरौली
उत्तर : फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन
व्याख्या :
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के अमेठी में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया है। रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव यूपी सरकार ने दिया था। उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में स्थित फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है।
- प्रश्न 96 व्लादिमीर पुतिन कब से रूस के राष्ट्रपति हैं -
-
- (अ) 2000
- (ब) 1999
- (स) 2005
- (द) 2008
उत्तर : 1999
व्याख्या :
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में एक समारोह में छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लम्बे समय और लगभग 25 वर्ष तक सत्ता पर काबिज रहने वाले श्री पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा। श्री पुतिन ने इस वर्ष मार्च में नियंत्रित चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। पूर्व राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के बाद 1999 में राष्ट्रपति पद संभालने वाले श्री पुतिन ने रूस को विश्व परिदृश्य पर प्रमुख देश बना दिया है। वर्ष 2022 में युक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पश्चिमी देशों के कडे़ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
- प्रश्न 97 जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के पहले अध्यक्ष कौन हैं -
-
- (अ) अनुसुइया उइके
- (ब) संजय कुमार मिश्रा
- (स) रमेश गुप्ता
- (द) राजेश सिंह
उत्तर : संजय कुमार मिश्रा
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को जीएसटी पुनर्विचार न्यायाधिकरण-जीएसटी एटी के अध्यक्ष के रूप में सत्यनिष्ठा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिश्रा की नियुक्ति जीएसटी एटी के संचालन की शुरुआत का प्रतीक है, जो जीएसटी से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय है। जीएसटी एटी केंद्रीय वस्तु और सेवा कर अधिनियम के तहत विभिन्न याचिकाओं को सुनने के लिए पुनर्विचार प्राधिकरण है।
- प्रश्न 98 रेबियन ट्रैवल मार्केट क्या है -
-
- (अ) यात्रा पेशेवरों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए एक वैश्विक व्यापार शो
- (ब) मध्य पूर्वी गंतव्यों पर केंद्रित एक लोकप्रिय यात्रा ब्लॉग।
- (स) दुबई में एक स्थायी पर्यटन पहल।
- (द) संयुक्त अरब अमीरात में एक लक्जरी होटल श्रृंखला
उत्तर : यात्रा पेशेवरों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए एक वैश्विक व्यापार शो
व्याख्या :
भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत श्री सतीश कुमार सिवन ने किया।
- प्रश्न 99 2023-24 इंडियन सुपर लीग का खिताब किस टीम ने जीता है -
-
- (अ) मुंबई सिटी एफसी
- (ब) मोहन बागान
- (स) केरल ब्लास्टर
- (द) जमशेदपुर एफसी
उत्तर : मुंबई सिटी एफसी
व्याख्या :
मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युबा भारती क्रीरंगन स्टेडियम में खेले गए 2023-24 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल में मोहन बागान बागान सुपर जाइंट को 3-1 गोल से हराकर जीत हासिल की। यह मुंबई सिटी एफसी का दूसरा खिताब था।
- प्रश्न 100 इगा स्विएटेक, जिन्होंने 2024 मैड्रिड ओपन टेनिस महिला एकल खिताब जीता, किस देश से संबंधित हैं -
-
- (अ) पोलैंड
- (ब) बेलारूस
- (स) रूस
- (द) कनाडा
उत्तर : पोलैंड
व्याख्या :
विश्व की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक और एंड्रे रुबलेव ने क्रमशः 2024 मैड्रिड ओपन में महिला और पुरुष एकल खिताब जीता। वर्ल्ड नंबर 1 पोलैंड की इगा स्विएटेक ने फाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 7-5, 4-6, 7-6 (9/7) से हराकर अपना पहला मैड्रिड ओपन महिला युगल खिताब खिताब जीता। रूस के एंड्रे रूबलेव ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर ने एटीपी मैड्रिड ओपन मास्टर्स 1000 का एकल खिताब जीता। यह उनका दूसरा एटीपी मास्टर्स खिताब है।
- प्रश्न 101 2023-24 सत्र का ला लीगा का खिताब किस टीम ने जीता है -
-
- (अ) रियल मैड्रिड
- (ब) कैडिज़
- (स) बार्सिलोना
- (द) गिरोना एफसी
उत्तर : रियल मैड्रिड
व्याख्या :
स्पैनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने कैडिज़ को 3-0 से हराकर ला लीगा 2023-24 सीज़न का खिताब जीत लिया है। दूसरे मैच में, जिसका नतीजा ख़िताबी दौर पर असर कर सकता था, गिरोना फुटबॉल क्लब ने बार्सिलोना को 4-2 से हराकर सुनिश्चित किया कि रियल मैड्रिड को 36वां ला लीगा खिताब मिलेगा।
- प्रश्न 102 फॉर्मूला 1 2024 मियामी ग्रांड प्रिक्स किसने जीता है -
-
- (अ) मैक्स वेस्टैपेन
- (ब) लैंडो नॉरिस
- (स) कार्लोस सैंज
- (द) चार्ल्स लेक्लर
उत्तर : लैंडो नॉरिस
व्याख्या :
24 वर्षीय ब्रिटिश फॉर्मूला 1(एफ1) ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने आखिरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर में स्थित, मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स जीतकर अपना पहला एफ1 खिताब जीता। उन्होंने रेड बुल्स टीम के मैक्स वेस्टैपेन के एफ1 प्रभुत्व को भी तोड़ा, जिन्होंने 2024 एफ़ 1 सीज़न की अब तक के छह में से चार रेस जीती है।
page no.(11/44)