Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की जलवायु

प्रश्न 21   भारतीय मानसून सर्वप्रथम कहां पहुंचता है -
 (अ) केरल
 (ब) तमिलनाडु
 (स) गोवा
 (द) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

उत्तर : अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

प्रश्न 22   उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती है -
 (अ) कोरोमण्डल तट
 (ब) मालाबार तट
 (स) कन्नड़ तट
 (द) कोंकण तट

उत्तर : कोरोमण्डल तट

प्रश्न 23   भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निम्न वनस्पति आच्छादन वाली शुष्क जलवायु पाई जाती है -
 (अ) तटवर्ती मैदान
 (ब) द्वीप
 (स) प्रायद्वीपीय पठार
 (द) भारतीय मरूस्थल

उत्तर : भारतीय मरूस्थल

प्रश्न 24   विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में, ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते, पूर्व-मानसून वर्षा सामान्य है। इसे प्रायः ______ कहा जाता है।
 (अ) केले की वर्षा
 (ब) नारियल की वर्षा
 (स) आम की वर्षा
 (द) वेनिला की वर्षा

उत्तर : आम की वर्षा

प्रश्न 25   भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून निम्नलिखित में से किन महीनों के बीच आता है -
 (अ) नवंबर से जनवरी
 (ब) अगस्त से नवंबर
 (स) अक्टूबर से दिसंबर
 (द) दिसंबर से फरवरी

उत्तर : अक्टूबर से दिसंबर

प्रश्न 26   निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए -
1. आम्र वर्षा केरल व तटीय कर्नाटक में पूर्व मानसून बौछारे हैं।
2. फूलों वाली वर्षा से केरल व निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते है।
3. काल बैसाखी पश्चिमी भारत में धूल भरी आधियां है।
4. असम में भयंकर व विनाशकारी वर्षा युक्त पवनों को ‘बारदोली छीड़ा’ कहा जाता है।
कूट -

 (अ) 1 और 2 सही है।
 (ब) 2 और 3 सही है।
 (स) 1, 2 और 3 सही है।
 (द) 1, 2 और 4 सही है।

उत्तर : 1, 2 और 3 सही है।

प्रश्न 27   दक्षिणी पश्चिम मानसून सबसे पहले पहुंचता है -
 (अ) मुम्बई
 (ब) केरल तट
 (स) कोलकाता
 (द) राजस्थान

उत्तर : केरल तट

प्रश्न 28   भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है -
 (अ) मासिनराम
 (ब) देहरादून
 (स) डिब्रूगढ़
 (द) कोलकाता

उत्तर : मासिनराम

प्रश्न 29   असम की जलवायु है -
 (अ) उष्णकटिबंधीय सवाना
 (ब) उष्णकटिबंधीय मानसून
 (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क
 (द) शुष्क मरूस्थल प्रकार की जलवायु

उत्तर : उष्णकटिबंधीय मानसून

प्रश्न 30   कोपेन की जलवायु के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
a) कोपेन द्वारा राजस्थान के तीन जलवायु क्षेत्र हैं।
b) Aw अर्ध-शुष्क क्षेत्र है जो राजस्थान के दक्षिणी भाग में पाया जाता है।
c) BShw में औसत वर्षा 10-20 सेमी होती है।
d) सतही और कांटेदार झाड़ियां और घास BShw की विशेषताएं हैं।
ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल a
 (ब) केवल a और b
 (स) केवल b और c
 (द) केवल d

उत्तर : केवल d

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.