Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

समास

प्रश्न 21   ‘मृत्यु को उन्मुख’ समास विग्रह हेतु उपयुक्त सामासिक पद है -
 (अ) मृत्यून्मुख
 (ब) मृत्योन्मुख
 (स) मृत्युन्मुख
 (द) मृतोन्मुख

उत्तर : मृत्यून्मुख

प्रश्न 22   ‘कन्यादान’ समस्त पद का उपयुक्त विग्रह है -
 (अ) कन्या को दान
 (ब) कन्या के लिए दान
 (स) कन्या का दान
 (द) कन्या पर दान

उत्तर : कन्या का दान

प्रश्न 23   इनमें से किस शब्द में तत्पुरूष समास नहीं है -
 (अ) मुखकमल
 (ब) गंगाजल
 (स) कार्यकुशल
 (द) राष्ट्रपति

उत्तर : मुखकमल

प्रश्न 24   किस शब्द में करण तत्पुरूष समास है -
 (अ) जीवनमुक्त
 (ब) पथभ्रष्ट
 (स) रोगग्रस्त
 (द) स्वर्गपतित

उत्तर : रोगग्रस्त

प्रश्न 25   किस शब्द में अव्ययीभाव समास है -
 (अ) यथाविधि
 (ब) प्रजापति
 (स) शुद्धजल
 (द) वनवास

उत्तर : यथाविधि

प्रश्न 26   किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है -
 (अ) चक्रपाणि
 (ब) चतुर्भुज
 (स) पंचानन
 (द) पंचपात्र

उत्तर : पंचपात्र

प्रश्न 27   किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है -
 (अ) मातापिता
 (ब) परमपिता
 (स) भलाबुरा
 (द) दालरोटी

उत्तर : परमपिता

प्रश्न 28   ‘यथाशक्ति’ शब्द का समास विग्रह होगा -
 (अ) शक्ति के अनुसार
 (ब) शक्ति और अनुसार
 (स) यथा शक्तिनुसार
 (द) यथा और शक्ति

उत्तर : शक्ति के अनुसार

प्रश्न 29   ‘गुरूदक्षिणा’ शब्द का समास विग्रह होगा -
 (अ) गुरू की दक्षिणा
 (ब) गुरू के लिए दक्षिणा
 (स) गुरू के कारण दक्षिणा
 (द) गुरू की कृपा के लिए दक्षिणा

उत्तर : गुरू के लिए दक्षिणा

प्रश्न 30   प्रथम पद संख्यावाचक होने पर कौन-सा समास होता है -
 (अ) द्वंद्व
 (ब) बहुब्रीहि
 (स) अव्ययीभाव
 (द) द्विगु

उत्तर : द्विगु

page no.(3/19)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.