Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संधि

प्रश्न 21   सही सन्धि विच्छेद नहीं है-
 (अ) मात्रानन्द = मातृ + आनन्द
 (ब) षडानन = षट् + आनन
 (स) न्यून = नि + ऊन
 (द) अन्वित = अन् + वित

उत्तर : अन्वित = अन् + वित

प्रश्न 22   संधि से निर्मित सही शब्द है-
 (अ) दीप्त + उपल = दीप्तौपल
 (ब) अभि + अन्तर = अभ्यान्तर
 (स) अभि + इष्ट = अभिष्ट
 (द) महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य

उत्तर : महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य

प्रश्न 23   व्यंजन संधि से संबंधित शब्द है-
 (अ) पवित्र
 (ब) स्वागत
 (स) महर्षि
 (द) जगदीश

उत्तर : जगदीश

प्रश्न 24   पित्रनुमति का संधि-विच्छेद होगा-
 (अ) पित्र + अनुमति
 (ब) पितृ + अनुमति
 (स) पितर + अनुमति
 (द) पितः + अनुमति

उत्तर : पितृ + अनुमति

प्रश्न 25   गुण संधि का उदाहरण है-
 (अ) महोत्सव
 (ब) महौषधि
 (स) अन्वेषण
 (द) गायन

उत्तर : महोत्सव

प्रश्न 26   ‘मतैक्य’ शब्द का सही संधि-विच्छेद है -
 (अ) मति + एक्य
 (ब) मत + ऐक्य
 (स) मत + एक्य
 (द) म + ऐक्य

उत्तर : मत + ऐक्य

प्रश्न 27   किस विकल्प में सही संधि-विच्छेद किया गया है?
 (अ) सच्चित् = सद् + चित्
 (ब) अनुच्छेद = अनु + छेद
 (स) निरोग = नि + रोग
 (द) भानूदय = भानू + उदय

उत्तर : अनुच्छेद = अनु + छेद

प्रश्न 28   निम्न में से किस शब्द का संधि-विच्छेद असंगत है ?
 (अ) ज्योतिश्चक्र = ज्योति + चक्र
 (ब) उद्धरण = उद् + हरण
 (स) अहर्गण = अहन् + गण
 (द) महौजस्वी = महा + ओजस्वी

उत्तर : ज्योतिश्चक्र = ज्योति + चक्र

प्रश्न 29   संधि की दृष्टि से संगत विकल्प का चयन कीजिए -
 (अ) गुरू + उपदेश = गुरूपदेश
 (ब) अध: + पतन = अधःपतन
 (स) स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित
 (द) विधे + इका = विधायिका

उत्तर : अध: + पतन = अधःपतन

प्रश्न 30   संधि विषयक संगत विकल्प का चयन कीजिए –
 (अ) मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश
 (ब) वधू + उक्ति = वधुक्ति
 (स) अभि + आगत = अभ्यागत
 (द) वी + इक्षण = वीक्षण

उत्तर : मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश

page no.(3/20)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.