संधि
प्रश्न 21 ‘यथेष्ट’ का सही संधि-विच्छेद है -
(अ) यथा + इष्ट
(ब) यथ + इष्ट
(स) यथा + ईष्ट
(द) यथ + ईष्ट
प्रश्न 22 ‘अभीप्सा’ का सही संधि-विच्छेद है -
(अ) अभि + इप्सा
(ब) अभी + इप्सा
(स) अभि + ईप्सा
(द) अभी + ईप्सा
प्रश्न 23 इनमें से किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है -
(अ) न्यून = नि + ऊन
(ब) अजंत = अज + अन्त
(स) मतैक्य = मत + ऐक्य
(द) महर्षि = महा + ऋषि
प्रश्न 24 इनमें से किस विकल्प में सही संधि-विच्छेद है -
(अ) अपेक्षा = अपि + ईक्षा
(ब) सरोज = सर + ओज
(स) पावक = पौ + अक
(द) जगन्नाथ = जग + नाथ
प्रश्न 25 ‘गवाक्ष’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा -
(अ) गव + अक्ष
(ब) गौ + अक्ष
(स) गो + अक्ष
(द) गवा + अक्ष
प्रश्न 26 इनमें से कौन सा संधि-विच्छेद गलत है -
(अ) संस्कृत - सम् + कृत
(ब) तद्धित - तत् + धित
(स) नीरस - निः + रस
(द) अनेक - अन् + एक
प्रश्न 27 इनमें से कौन सा संधि शब्द सही है -
(अ) एक + एक - एकेक
(ब) रवि + इन्द्र - रविन्द्र
(स) अति + अधिक - अत्याधिक
(द) वर्षा + ऋतु - वर्षर्तु
प्रश्न 28 इनमें कौन सा संधि शब्द सही है -
(अ) दिक् + मंडल - दिग्मंडल
(ब) अन् + ऋत - अनृत
(स) मातृ + इच्छा - मातृच्छा
(द) देवी + अवतरण - देव्यावतरण
प्रश्न 29 ‘प्रेरणास्पद’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा -
(अ) प्रेरणा + स्पद
(ब) प्रेरणा + आस्पद
(स) प्रेरणा + पद
(द) प्रेरणा + अस्पद
प्रश्न 30 ‘उज्ज्वल’ का सही सन्धि-विच्छेद होगा -
(अ) उत् + ज्वल
(ब) उज् + वल
(स) उज् + ज्वल
(द) उज् + जवल
page no.(3/20)