Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23

प्रश्न 31   राज्य में जल जीवन मिशन (जे. जे. एम.) के अन्तगत केन्द्र एव राज्य की भागीदारी का अनुपात कितना प्रतिशत हैं -
 (अ) 90:10
 (ब) 80:20
 (स) 75:25
 (द) 50:50

उत्तर : 50:50
व्याख्या :
वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी की आपूर्ति प्रदान करने के लिए जल जीवन मिशन क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना में केन्द्र एवं राज्य की भागीदारी का अनुपात 50:50 प्रतिशत हैं।

प्रश्न 32   राजस्थान के संदर्भ में वर्ष 2022-23 में प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्द्धन के अंतर्गत कृषि क्षेत्र का योगदान कितना प्रतिशत रहा है -
 (अ) 28.95 प्रतिशत
 (ब) 43.74 प्रतिशत
 (स) 27.31 प्रतिशत
 (द) 28.50 प्रतिशत

उत्तर : 28.95 प्रतिशत
व्याख्या :
राज्य आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार सकल राज्य मूल्यवर्द्धन में क्षेत्रवार योगदान (2022-23)
क्षेत्र का नाम राजस्थान प्रचलित कीमतों पर राजस्थान स्थिर कीमतों पर (2011-12)
कृषि 28.95 प्रतिशत 28.50 प्रतिशत
उद्योग 27.31 प्रतिशत 27.76 प्रतिशत
सेवा 43.74 प्रतिशत 43.74 प्रतिशत

प्रश्न 33   राजस्थान की वर्ष 2022-23 में प्रचलित मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय कितनी रही है -
 (अ) ₹1,00,545
 (ब) ₹1,35,962
 (स) ₹1,56,149
 (द) ₹1,90,149

उत्तर : ₹1,56,149
व्याख्या :
प्रचलित मूल्यों पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2021-22 में ₹1,35,962 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 1,56,149 अनुमानित है, जो गत वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 14.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। स्थिर (2011-12) मूल्यों पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2021-22 में ₹80,545 की तुलना में वर्ष 2022-23 में ₹86,134 अनुमानित है जो गत वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 6.94 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

प्रश्न 34   राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में कितने विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की घोषणा की गई है -
 (अ) 15,000
 (ब) 30,000
 (स) 45,000
 (द) 60,000

उत्तर : 30,000
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5 जून, 2021 को प्रारंभ की गई थी। बजट 2022-23 के अन्तर्गत 15,000 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। बजट 2023-24 में इस योजना के अन्तर्गत 30,000 विद्यार्थियों को लाभान्वित किए जाने की घोषणा की गई है।

प्रश्न 35   राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना राज्य के कितने जिलों में संचालित हैं -
 (अ) 13
 (ब) 22
 (स) 27
 (द) 33

उत्तर : 27
व्याख्या :
राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना को राज्य के 27 जिलों में 137 सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्वास एवं नवीनीकरण के लिए जापान इन्टरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (JICA) से ऋण सहायता स्वीकृत की गई है।

प्रश्न 36   वर्ष 2022-23 में राज्य के कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र में (प्रचलित मूल्यों पर) किसका योगदान सर्वाधिक है -
 (अ) फसलें
 (ब) पशुधन
 (स) वानिकी एवं लॉगिंग
 (द) मत्स्य

उत्तर : पशुधन
व्याख्या :
राज्य के कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र में प्रचलित मूल्यों पर योगदान वर्ष 2022-23:
पशुधन - 46.41%
फसलें - 46.00%
वानिकी एवं लॉगिंग - 7.20%
मत्स्य- 0.39%

प्रश्न 37   आर्थिक समीक्षा, 2022-23 के अनुसार राजस्थान की वर्ष 2022-23 में प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) की वृद्धि दर कितने प्रतिशत रही है?
 (अ) 16.04 प्रतिशत
 (ब) 8.19 प्रतिशत
 (स) 11.36 प्रतिशत
 (द) 19.50 प्रतिशत

उत्तर : 16.04 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान GSDP % में परिवर्तन
स्थिर मूल्य पर (आधार वर्ष 2011-12) 7.99 लाख करोड़ रुपये +8.19%
प्रचलित मूल्य पर 14.14 लाख करोड़ रुपये +16.04%

प्रश्न 38   राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक रूपांतर योजना के बारे में सत्य कथन है -
1. पूरे राज्य में लागू होगी।
2. विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त है।
3. भारत सरकार द्वारा 19 फरवरी 2019 को प्रारंभ की गई।
4. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना

 (अ) 1,2,4
 (ब) 3,4
 (स) 2,3,4
 (द) सभी सही है

उत्तर : 2,3,4
व्याख्या :
राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक रूपांतरण परियोजना 19 फरवरी 2019 को शुरू की गई। विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त है। 9 जिलों के 36 ब्लाकों में संचालित।

प्रश्न 39   डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम निम्न में से किस जिले समूह से संबंधित है -
 (अ) जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर
 (ब) कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, धौलपुर
 (स) चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर
 (द) उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़

उत्तर : कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, धौलपुर
व्याख्या :
डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम 2005-06 से राजस्थान सरकार द्वारा पुनः प्रारंभ। पूर्वी राजस्थान के 8 जिलों (भरतपुर, करौली, धौलपुर (BCD), सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ (हाड़ौती)) की 26 पंचायत समितियों में लागू।

प्रश्न 40   राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (RGAVP) के बारे में सत्य कथन है -
1. 2010 में स्थापित
2. मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं।
3. यह ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं रोजगार बढ़ाने हेतु कार्य करती है।
4. राजस्थान के गृह विभाग के अधीन यह संस्था कार्य करती है।

 (अ) 1,2,3
 (ब) 1,3
 (स) 1,3,4
 (द) सभी सही है

उत्तर : 1,2,3
व्याख्या :
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर 2010 में स्थापित। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ाकर निर्धन ग्रामीणों की आय में वृद्धि करना।

page no.(4/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.