Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

युग्म–शब्द

प्रश्न 21   किस विकल्प में समश्रुत शब्दों का अर्थ-भेद सही नहीं है?
 (अ) अनिष्ट - अनिष्ठ = अनर्थ - निष्ठा रहित
 (ब) निर्जर - निर्झर = झरना - जो बूढ़ा न हो
 (स) कोर - कौर = किनारा - ग्रास
 (द) परिणय - प्रणय = विवाह - प्रेम

उत्तर : निर्जर - निर्झर = झरना - जो बूढ़ा न हो

प्रश्न 22   निम्नलिखित में से कौन सा शब्द-युग्म सही है ?
 (अ) अविलम्ब - सहारा, अवलम्ब - शीघ्र
 (ब) आकार - खान, आकर - रूप
 (स) कृति - रचना, कृती - रचनाकार
 (द) अंब - जल, अंबु - माता

उत्तर : कृति - रचना, कृती - रचनाकार

प्रश्न 23   ‘रत-रति’ युग्म-शब्द का सही अर्थ है -
 (अ) प्रेम-लीन
 (ब) लय-राग
 (स) राग-लय
 (द) लीन-प्रेम

उत्तर : लीन-प्रेम

प्रश्न 24   ‘गत - गति’ का क्रमशः सही अर्थ प्रकट करने वाला शब्द युग्म है -
 (अ) बीता हुआ - चाल
 (ब) गूढ़ - बीता हुआ
 (स) मापक - नक्षत्र
 (द) चक्र - चाल

उत्तर : बीता हुआ - चाल

प्रश्न 25   निम्नलिखित भिन्नार्थक शब्द-युग्मों में से किसका अर्थ-भेद असुमेलित है?
 (अ) वर्ण - व्रण = रंग - घाव
 (ब) चपल - चपला = बिजली - चंचल
 (स) देव - दैव = देवता - भाग्य
 (द) तर्क - तक्र = हेतुपूर्ण युक्ति - छाछ

उत्तर : चपल - चपला = बिजली - चंचल

प्रश्न 26   किस विकल्प में ‘परुष’ - ‘पुरुष’ शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है -
 (अ) कर्णकटु-मनुष्य
 (ब) ठोस - ईश्वर
 (स) श्रेष्ठ- नाप-तोल
 (द) रूखा- आत्मा

उत्तर : श्रेष्ठ- नाप-तोल

प्रश्न 27   ‘इति-ईति’ का सही अर्थ भेद है
 (अ) समाप्ति – दुःख
 (ब) प्रारंभ – विश्वास
 (स) पीड़ा – समापन
 (द) पूर्णता – इच्छा

उत्तर : समाप्ति – दुःख

प्रश्न 28   किस विकल्प में समश्रुत भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सुसंगत है ?
 (अ) परुष-पुरुष = कठोर-नर
 (ब) सुधि-सुधी = विद्वान-चेतना
 (स) निश्चल-निश्छल = सीधा-स्थिर
 (द) कोर-कौर = ग्रास-किनारा

उत्तर : परुष-पुरुष = कठोर-नर

प्रश्न 29   किन समश्रुत भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सुसंगत नहीं है ?
 (अ) गौड़ – गौण = ब्राह्मणों की एक जाति – जो प्रधान न हो
 (ब) पृष्ट – पृष्ठ = पूछा हुआ – पीठ
 (स) पट – पटु = वस्त्र – निपुण
 (द) आसन – आसन्न = समीपस्थ – बैठने की विधि

उत्तर : आसन – आसन्न = समीपस्थ – बैठने की विधि

प्रश्न 30   किस विकल्प में समश्रुत भिन्नार्थक शब्द युग्म का अर्थ भेद सुमेलित नहीं है ?
 (अ) दशन-दर्शन = दाँत-अवलोकन
 (ब) प्रणय-परिणय = प्रेम-विवाह
 (स) सूति-सूती = प्रसव-सूत का बना हुआ
 (द) निर्झर-निर्जर = देवता-झरना

उत्तर : निर्झर-निर्जर = देवता-झरना

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.