वाक्यांश के लिए एक–शब्द
प्रश्न 21 ‘वह साहित्य जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’- के लिए सार्थक शब्द है -
(अ) गद्यकाव्य
(ब) चम्पू
(स) गद्यगीत
(द) मिश्रित काव्य
प्रश्न 22 ‘घूमने-फिरने वाला साधु’-वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द क्या होगा -
(अ) योगी
(ब) तपस्वी
(स) श्रमण
(द) परिव्राजक
प्रश्न 23 ‘बुरे भाव से की गई संधि’ को कहते हैं -
(अ) दुरभिसंधि
(ब) छद्मसंधि
(स) कूट-संधि
(द) दुष्ट-संधि
प्रश्न 24 ‘हर समय दूसरों की कमियाँ ढुँढने वाला’ - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा -
(अ) छिद्रान्वेषी
(ब) चुगलखोर
(स) दुष्ट
(द) आलोचक
प्रश्न 25 ‘दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा’ - के लिए सार्थक शब्द होगा -
(अ) ईशान
(ब) आग्नेय
(स) नैर्ऋत्य
(द) वायव्य
प्रश्न 26 ‘जिसने मृत्यु को जीत लिया हो’ - के लिए सार्थक शब्द है -
(अ) मृत्युंजय
(ब) देवता
(स) तपस्वी
(द) साधक
प्रश्न 27 ‘जो साथ में पढ़ा हो’ - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
(अ) साथी
(ब) मित्र
(स) सहभागी
(द) सहपाठी
प्रश्न 28 ‘अगोचर’ शब्द किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है -
(अ) जो इन्द्रियों द्वारा प्रत्यक्ष न हो
(ब) जिसका पता मालूम न हो
(स) जिसको पार करना मुश्किल हो
(द) जिसका नाप-जोख न किया जा सके
प्रश्न 29 किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ सही नहीं है -
(अ) खाने की इच्छा - जिजीविषा
(ब) जानने की इच्छा - जिज्ञासा
(स) मार डालने की इच्छा - जिघांसा
(द) जीतने की या वशीभूत करने की इच्छा - जिगीषा
प्रश्न 30 निम्नांकित वाक्यांशों एवं उनके लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ में से कौन-सा युग्म सुसंगत है -
(अ) शत्रु को जीतने वाला - अजातशत्रु
(ब) जो पहले न हुआ हो - होनहार
(स) जो पढ़ा न गया हो - अपठनीय
(द) आदि से अन्त तक - आद्योपान्त
page no.(3/14)