Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

न्यायालय

प्रश्न 21   भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का सही क्रम है –
 (अ) के.जी. बालकृष्णन, एस.एच. कापड़िया, एच.एल.दत्तु
 (ब) रंजन गोगोई, एन. वी. रमण, दीपक मिश्रा
 (स) एच.एल. दत्तु, टी.एस. ठाकुर, जगदीश सिंह खेहर
 (द) बी.पी. सिन्हा, पी.बी. गजेन्द्रगडकर, एस.आर. दास

उत्तर : एच.एल. दत्तु, टी.एस. ठाकुर, जगदीश सिंह खेहर

प्रश्न 22   नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को अभिकथन और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया हैं। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौन सा सत्य है ?
अभिकथन (A) : भारत में न्यायपालिका कार्यपालिका से स्वतन्त्र है।
तर्क (R) : न्यायपालिका सरकार का पक्ष लेती है और उसकी योजनाओं के कार्यान्वयन में सहायता करती है।

 (अ) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
 (ब) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
 (स) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
 (द) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।

उत्तर : (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।

प्रश्न 23   उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के कार्यकाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक पद धारण कर सकता है।
2. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश उस राज्य के राज्यपाल को पत्र लिखकर अपने पद से त्यागपत्र दे सकता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) दोनों 1 और 2
 (द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर : केवल 1

प्रश्न 24   संविधान का कौन सा अनुच्छेद न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था प्रदान करता है -
 (अ) अनुच्छेद 39
 (ब) अनुच्छेद 38
 (स) अनुच्छेद 40
 (द) अनुच्छेद 45

उत्तर : अनुच्छेद 38

प्रश्न 25   उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के अधिकतम स्वीकृत पद किलने हैं -
 (अ) 34
 (ब) 83
 (स) 31
 (द) 30

उत्तर : 34

प्रश्न 26   संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत सर्वोच्च नयायालय को ‘अभिलेख न्यायालय’ का स्थान दिया गया है -
 (अ) 129
 (ब) 130
 (स) 137
 (द) 143

उत्तर : 129

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से जिला स्तर पर उपभोक्ता विवादों का निपटारा कौन करता है -
 (अ) सत्र न्यायालय
 (ब) जिला न्यायालय
 (स) जिला फोरम
 (द) जिलाधीश

उत्तर : जिला फोरम

प्रश्न 28   भारत में न्यायपालिका -
 (अ) स्वतंत्र है।
 (ब) केन्द्र सरकार के अधीन है।
 (स) संसद् के अधीन है।
 (द) राष्ट्रपति के अधीन है।

उत्तर : स्वतंत्र है।

प्रश्न 29   भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्यों के उच्च न्यायालयों को मूल अधिकारों के प्रवर्तन का अधिकार देता है -
 (अ) अनुच्छेद-124
 (ब) अनुच्छेद-226
 (स) अनुच्छेद-229
 (द) अनुच्छेद-32

उत्तर : अनुच्छेद-226

प्रश्न 30   भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित करते है –
 (अ) संसद के निम्न सदन के साधारण बहुमत द्वारा।
 (ब) संसद के उच्च सदन के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।
 (स) प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा।
 (द) प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा और उस सदन में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।

उत्तर : प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा और उस सदन में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।

page no.(3/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.