Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

न्यायालय

प्रश्न 31   पूर्व निर्णय का सिद्धान्त समाविष्ट है :
 (अ) अनुच्छेद 145 में
 (ब) अनुच्छेद 141 में
 (स) अनुच्छेद 137 में
 (द) अनुच्छेद 131 में

उत्तर : अनुच्छेद 141 में

प्रश्न 32   निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
क. संविधान के अनुच्छेद 215 के तहत प्रत्येक उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होगा।
ख. अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालय के रिट क्षेत्राधिकार से संबंधित है।
ग. अनुच्छेद 214 घोषित करता है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया से संबंधित अनुच्छेद 124(4) व (5) का प्रावधान उच्च न्यायालय पर लागू होगा।

 (अ) केवल ग
 (ब) केवल ख
 (स) केवल क और ख
 (द) सभी क, ख और ग

उत्तर : केवल क और ख

प्रश्न 33   निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है -
 (अ) अधीनस्थ न्यायालय अभिलेख न्यायालय हैं।
 (ब) उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों ही अभिलेख न्यायालय हैं।
 (स) उच्च न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है।
 (द) उच्चतम न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है।

उत्तर : अधीनस्थ न्यायालय अभिलेख न्यायालय हैं।

प्रश्न 34   कौन सा संवैधानिक प्रावधान जिला न्यायाधीश की नियुक्ति सें संबंधित है -
 (अ) अनुच्छेद 236
 (ब) अनुच्छेद 230
 (स) अनुच्छेद 233
 (द) अनुच्छेद 234

उत्तर : अनुच्छेद 233

प्रश्न 35   भारत में उच्च न्यायालय द्वारा लिया जाने वाला न्यायालय शुल्क निम्न के अंतर्गत आता है :
 (अ) संघ सूची एवं समवर्ती सूची दोनों
 (ब) समवर्ती सूची
 (स) राज्य सूची
 (द) संघ सूची

उत्तर : राज्य सूची

प्रश्न 36   निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि “कानून के शासन के माध्यम से समतावादी सामाजिक व्यवस्था की स्थापना संविधान की मूल संरचना है” -
 (अ) मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
 (ब) समथा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
 (स) बिहार राज्य बनाम सुभाष सिंह
 (द) एस. नकारा बनाम भारत संघ

उत्तर : समथा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य

प्रश्न 37   भविष्यलक्षी विनिर्णय का सिद्धांत कौन से निर्णय (वाद) में अनुमोदित किया गया था -
 (अ) चरनजीत लाल बनाम भारत संघ
 (ब) ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य
 (स) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
 (द) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य

उत्तर : गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य

प्रश्न 38   उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में पृथक्करणीयता का सिद्धांत प्रतिपादित किया -
 (अ) एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ
 (ब) आर.एम.डी.सी. बनाम भारत संघ
 (स) बिजॉय इमैनुएल बनाम केरल राज्य
 (द) रामजीलाल मोदी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर : आर.एम.डी.सी. बनाम भारत संघ

प्रश्न 39   निम्नलिखित कथनों का अध्ययन करके सही कोड चुनें :
(क) प्रत्येक उच्च न्यायालय के पास सभी अदालतों और न्यायाधिकरणों पर अधीक्षण होगा उन सभी क्षेत्रों के संबंध में जिनके संबंध में यह क्षेत्राधिकार का प्रयोग करता है।
(ख) अनुच्छेद 32 के तहत उच्चतम न्यायालय की रिट जारी करने की शक्तियाँ, अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय की रिट जारी करने की शक्तियों के दायरे से कम हैं।
कोड :

 (अ) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित ठहराता है।
 (ब) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित नहीं ठहराता है।
 (स) कथन (ख) सही है और (क) गलत है।
 (द) कथन (क) सही है और (ख) गलत है।

उत्तर : (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित नहीं ठहराता है।

प्रश्न 40   भारत में वर्तमान में कितने उच्च न्यायालय हैं -
 (अ) 21
 (ब) 23
 (स) 22
 (द) 25

उत्तर : 25

page no.(4/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.