Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शुद्ध-वर्तनी

प्रश्न 31   अशुद्ध शब्द- समूह के विकल्प का चयन कीजिए –
 (अ) इकाई, अहर्निश पक्षिगण, कृतकृत्य,
 (ब) उपलक्ष्य, श्वेतांगी, प्रज्वलित, साँस
 (स) निर्भय, निर्लोभ, निस्स्वार्थ, निरुत्साह
 (द) तदोपरांत, निराभिमान, अभिप्सा, आर्जवता

उत्तर : तदोपरांत, निराभिमान, अभिप्सा, आर्जवता

प्रश्न 32   शुद्ध शब्दों का युग्म है –
 (अ) मिष्ठान्न व मैथिलीशरण
 (ब) मिष्टान्न व मैथिलीशरण
 (स) मिष्ठान व मैथलीशरण
 (द) मिष्टान व मैथिलीशरण

उत्तर : मिष्टान्न व मैथिलीशरण

प्रश्न 33   किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
 (अ) प्रव्रज्या, मृगमरीचिका, अविच्छिन्न
 (ब) कार्यकारणी, उल्लेखित, हतोत्साह
 (स) चर्मोत्कर्ष, माननीय, भवन्निष्ठ
 (द) पूर्वग्रह, महत्ती, एकांतिक

उत्तर : प्रव्रज्या, मृगमरीचिका, अविच्छिन्न

प्रश्न 34   इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध है?
 (अ) सिमांत, श्रीमति
 (ब) वैमनस्य, विरहिणी
 (स) लोकेषणा. महात्मय
 (द) रविन्द्र, प्रतिद्न्दी

उत्तर : वैमनस्य, विरहिणी

प्रश्न 35   निम्नलिखित शब्दों की शुद्धता पर विचार कीजिए -
(अ) धातव्य
(ब) औदार्य
(स) सानिध्य
(द) प्रवर्तक
(य) यौवन
किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?

 (अ) अ, स, य
 (ब) अ, ब, स
 (स) ब, द, य
 (द) ब, स, द

उत्तर : ब, द, य

प्रश्न 36   निम्न में से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध हैं?
 (अ) शाश्वत, शत - प्रतिशत
 (ब) ज्योत्स्ना, महीना
 (स) तदुपरांत, तद्गति
 (द) दुरावस्था, सौहार्द

उत्तर : दुरावस्था, सौहार्द

प्रश्न 37   शुद्ध वर्तनी वाला विकल्प चुनिए –
 (अ) उनचालीस, इकत्तीस
 (ब) पचत्तर, पच्चासी
 (स) नो, चोंतीस
 (द) इक्यावन, तिरपन

उत्तर : इक्यावन, तिरपन

प्रश्न 38   किस विकल्प में वार्तनिक दृष्टि से अशुद्ध शब्द प्रयुक्त हुए हैं?
 (अ) शिरोधार्य, अन्तर्धान
 (ब) पूज्यनीय, प्रमाणिक
 (स) मध्याह्न, भौगोलिक
 (द) कृतज्ञ, नीरोग

उत्तर : पूज्यनीय, प्रमाणिक

प्रश्न 39   कौन सा शब्द अशुद्ध है ?
 (अ) इतरेतर
 (ब) विवाहेतर
 (स) बेहतर
 (द) उत्तरोतर

उत्तर : उत्तरोतर

प्रश्न 40   निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है :
 (अ) ज्योत्स्ना
 (ब) किंवदंती
 (स) आल्हाद
 (द) अंत्याक्षरी

उत्तर : आल्हाद

page no.(4/16)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.