Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के जिले व संभाग

प्रश्न 21   कौनसा जिला मुख्यालय शहर 72º पूर्व देशान्तर एवं 74º पुर्व देशान्तर के मध्य स्थित नहीं है -
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) जालोर
 (द) हनुमानगढ़

उत्तर : हनुमानगढ़
व्याख्या :
हनुमानगढ़ जिले का गठन 12.7.1994 को गंगानगर जिले से राजस्थान राज्य के 31 वें जिले के रूप में किया गया था। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय लगभग 74° 20' पूर्व देशान्तर पर है।

प्रश्न 22   सवाई माधोपुर जिले की सीमा राजस्थान के किस जिले से नहीं लगती है -
 (अ) धौलपुर
 (ब) दौसा
 (स) कोटा
 (द) टोंक

उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
सवाई माधोपुर जिले की सीमा टोंक, दौसा, गंगापुर सिटी, कोटा, बूंदी, करौली से लगती है।

प्रश्न 23   राजस्थान का तैंतीसवा जिला प्रतापगढ़ (जो 2008 में बना) किस संभाग में है -
 (अ) अजमेर
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) कोटा
 (द) उदयपुर

उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा (नया सम्भाग) संभाग में तीन जिले (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़) हैं।

प्रश्न 24   केकड़ी का क्षेत्र पूर्व में किस जिले/जिलों का भाग था -
 (अ) टोंक-सवाईमाधोपुर
 (ब) अजमेर-टोंक
 (स) टोंक केवल
 (द) करौली-टोंक

उत्तर : अजमेर-टोंक
व्याख्या :
अजमेर एवं टोंक जिलों का पुनर्गठन कर नया जिला केकड़ी गठित किया गया है जिसका मुख्यालय केकड़ी होगा।

प्रश्न 25   रामदेवरा, जैसलमेर जिला मुख्यालय से किस दिशा में स्थित है -
 (अ) उत्तर
 (ब) दक्षिण
 (स) पश्चिम
 (द) पूर्व

उत्तर : पूर्व
व्याख्या :
रामदेवरा जैसलमेर जिला मुख्यालय से पूर्व में और पोखरण के उत्तर में लगभग 12 किमी दूर स्थित एक गाँव है।

प्रश्न 26   निम्न में से वह जिला जिसकी सीमा चित्तौड़गढ़ जिले से नहीं मिलती -
 (अ) कोटा
 (ब) बूंदी
 (स) भीलवाड़ा
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सलूम्‍बर और प्रतापगढ़ से लगती है।

प्रश्न 27   टोंक जिला किस संभाग के अंतर्गत आता है -
 (अ) जयपुर
 (ब) अजमेर
 (स) कोटा
 (द) भरतपुर

उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
अजमेर संभाग में 7 जिले हैं - अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा

प्रश्न 28   वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले कितने संभाग हैं -
 (अ) 1
 (ब) 2
 (स) 3
 (द) 4

उत्तर : 2
व्याख्या :
राजस्‍थान के 2 संभाग भरतपुर और जोधपुर 6 जिलों वाले है।

प्रश्न 29   निम्न में से सर्वाधिक साक्षरता वाला संभाग है -
 (अ) कोटा
 (ब) जयपुर
 (स) अजमेर
 (द) भरतपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर संभाग की साक्षरता दर 72.99 है। न्यूनतम साक्षरता वाला संभाग जोधपुर(59.57) है।

प्रश्न 30   सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला संभाग है -
 (अ) बीकानेर
 (ब) जोधपुर
 (स) जयपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनंसख्या वाला संभाग बिकानेर है।

page no.(3/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.