Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के जिले व संभाग

प्रश्न 31   वर्तमान में, निम्न में से राजस्थान के कौन से जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) में सम्मिलित हैं -
 (अ) अलवर एवं जयपुर
 (ब) जयपुर एवं दौसा
 (स) भरतपुर एवं धौलपुर
 (द) अलवर एवं भरतपुर

उत्तर : अलवर एवं भरतपुर
व्याख्या :
NCR क्षेत्र में अलवर, भरतपुर, खैरथल, डीग और कोटपुतली-बहरोड़ आते हैं।

प्रश्न 32   क्षेत्रफल के अनुसार दिए हुए जिलों का सही अवरोही क्रम है -
(i) जैसलमेर
(ii) नागौर
(iii) टोंक

 (अ) (iii), (i), (ii)
 (ब) (iii), (ii), (i)
 (स) (ii), (iii), (i)
 (द) (i). (ii), (iii)

उत्तर : (i). (ii), (iii)
व्याख्या :
अभी इन जिलों का क्षेत्रफल से संबंधित डाटा उपलब्‍ध नहीं है।

प्रश्न 33   असत्य कथन को पहचानिए -
 (अ) वर्तमान में राजस्थान में 7 जिलों वाले 2 संभाग है।
 (ब) जयपुर 7 जिलों वाला संभाग है।
 (स) बीकानेर व कोटा 4 जिलों वाले संभाग है।
 (द) उदयपुर संभाग में 6 जिले है।

उत्तर : उदयपुर संभाग में 6 जिले है।
व्याख्या :
उदयपुर संभाग में 5 जिले है।
उदयपुर संभाग : उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सलुम्बर

प्रश्न 34   निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
संभाग - जिले

 (अ) जयपुर - जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), दूदू, बहरोड-कोटपूतली, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर
 (ब) जोधपुर - जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण), फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली
 (स) उदयपुर - उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सलुम्बर
 (द) भरतपुर - भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर

उत्तर : जोधपुर - जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण), फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली
व्याख्या :
पाली को नया संभाग बनाया गया है जिसमें 4 जिले हैं : पाली, जालौर, सांचौर, सिरोही

प्रश्न 35   निम्न कथनों पर विचार कीजिए व कुट की सहायता से उत्तर दीजिए -
अ. राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हुई।
ब. अप्रैल, 1963 में मोहनलाल सुखड़िया सरकार ने इसे बंद कर दिया।
स. जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार ने इसे दुबारा शुरू किया।
द. अप्रैल, 2006 में 7वां संभाग भरतपुर बना।

 (अ) केवल अ और ब सही है
 (ब) केवल अ और स सही है
 (स) अ, ब और स सही है
 (द) केवल ब और द सही है

उत्तर : केवल अ और स सही है
व्याख्या :
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया। यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना। 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।
3 नए संभागों के गठन के बाद राजस्थान में वर्तमान में 10 संभाग हैं।

प्रश्न 36   निम्न कथनों पर विचार कीजिए व असंगत कथन को पहचानिए -
 (अ) जैसलमेर, धौलपुर से 12.66 गुणा बड़ा है।
 (ब) प्रतापगढ़ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया।
 (स) दौसा अप्रैल, 1991 में राजस्थान का 29वां जिला बना
 (द) 33वें जिले प्रतापगढ़ में उदयपुर की छोटी सादडी, आरनोद तहसीलों को जोड़ा गया है।

उत्तर : 33वें जिले प्रतापगढ़ में उदयपुर की छोटी सादडी, आरनोद तहसीलों को जोड़ा गया है।
व्याख्या :
प्रतापगढ़ 26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।
  • चित्तौडगढ़- छोटी सादडी, आरनोद,प्रतापगढ़ तहसील
  • उदयपुर-धारियाबाद तहसील
  • बांसवाडा- पीपलखुट तहसील
प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।

प्रश्न 37   सुमेलित कीजिए -

जिला निर्माण वर्ष
अ. दौसा 1. 1982
ब. करौली 2. 2008
स. प्रतापगढ़ 3. 1991
द. धौलपुर 4. 1997
अ, ब, स, द
 (अ) 1, 2, 3, 4
 (ब) 3, 4, 2, 1
 (स) 3, 2, 4, 1
 (द) 4, 2, 3, 1

उत्तर : 3, 4, 2, 1
व्याख्या :
27 वां जिला - धौलपुर15 अप्रैल, 1982, यह भरतपुर से अलग होकर नया जिला बना।
29 वां जिला - दौसा 10 अप्रैल,1991, यह जयपुर से अलग होकर नया जिला बना।
32 वां जिला - करौली 19 जुलाई, 1997, यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना।
33 वां जिला - प्रतापगढ़ 26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।

प्रश्न 38   जिलों की सर्वाधिक संख्या वाला संभाग युग्म है -
 (अ) जयपुर-अजमेर
 (ब) अजमेर-जोधपुर
 (स) बीकानेर-जोधपुर
 (द) उदयपुर-जोधपुर

उत्तर : जयपुर-अजमेर
व्याख्या :
जयपुर और अजमेर दोनों ही संभागों में 7-7 जिले हैं।
जयपुर : जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), दूदू, बहरोड-कोटपूतली, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर
अजमेर : अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा।

प्रश्न 39   1 नवंबर 1956 को राजस्थान में कितने संभाग थे -
 (अ) तीन
 (ब) पांच
 (स) सात
 (द) छः

उत्तर : पांच
व्याख्या :
देश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए और व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए देश को राज्यों में बांटा जाता है। फिर राज्यों को जिलों में बांटा जाता है। राजस्थान में राज्य और जिलों के बिच संभाग है। कई जिलों को जोड़ कर संभाग बनाया जाता है। 3 नए संभागों के गठन के बाद राजस्थान में वर्तमान में 10 संभाग हैं। उस समय राज्य में 5 संभाग ( जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर ) थे। 1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।

प्रश्न 40   राजस्थान में वर्तमान में कितने नगर निगम है -
 (अ) 4
 (ब) 8
 (स) 6
 (द) 11

उत्तर : 11
व्याख्या :
सितंबर 2023 तक राजस्थान में 11 नगर निगम हैं।
  • नगर-निगम-जयपुर
  • नगर निगम, जोधपुर दक्षिण
  • नगर निगम, जोधपुर उत्तर
  • नगर निगम, कोटा उत्तर
  • नगर निगम, बीकानेर
  • नगर निगम, भरतपुर
  • नगर निगम, उदयपुर
  • नगर निगम, अजमेर
  • नगर निगम कोटा दक्षिण
  • नगर निगम जयपुर विरासत
  • अलवर

page no.(4/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.