राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 41 पृथ्वी पर दिन-रात की प्रक्रिया होती है -
(अ) परिभ्रमण गति के कारण
(ब) परिक्रमण गति के कारण
(स) जलवायु के कारण
(द) मौसम के कारण
व्याख्या :
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन (परिभ्रमण) करने के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन करने पर, पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है और जो भाग सूर्य की विपरीत दिशा में होता है वहाँ अँधेरा या रात होती है। पृथ्वी की दूसरी गति जो सूर्य के चारों ओर कक्ष में होती है उसे परिक्रमण कहा जाता है। पृथ्वी एक वर्ष या 365¼ दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है।
प्रश्न 42 भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है -
(अ) 41/2 घण्टे
(ब) 5 1/2 घण्ट
(स) 6 घण्टे
(द) 31/2 घण्टे
व्याख्या :
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है। भारत का मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप है।
प्रश्न 43 पृथ्वी की आकृति है -
(अ) वृत्ताकार
(ब) गोलाकार
(स) जियॉइड
(द) चपटाकार
व्याख्या :
पृथ्वी आकार में गोलाकार दिखती है, लेकिन यह एक आदर्श क्षेत्र नहीं है । यह पृथ्वी के घूर्णन के कारण बाहरी बल के कारण भूमध्य रेखा पर ऊपर और नीचे (दक्षिण और उत्तरी ध्रुव के पास) और उभारों पर थोड़ा चपटा होता है। जियॉइड आकार पूरी तरह से गोलाकार नहीं है ।
प्रश्न 44 राजस्थान की लम्बाई व चौड़ाई में अन्तर है -
(अ) 52 किमी.
(ब) 43 किमी.
(स) 82 किमी.
(द) 89 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।
प्रश्न 45 राजस्थान राज्य का देशान्तरीय विस्तार है -
(अ) 69º 31′ से 78º 17′ पूर्व
(ब) 70º 46′ से 77º 17′ पूर्व
(स) 70º 45′ से 79º 17′ पूर्व
(द) 69º 30′ से 78º 17′ पूर्व
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
प्रश्न 46 राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है -
(अ) 10.41
(ब) 10.74
(स) 10.98
(द) 11.56
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 47 राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश क्या है -
(अ) 23º 3′ दक्षिणी
(ब) 23º 30′ दक्षिणी
(स) 23º 3′ उत्तरी
(द) 23º 30′ उत्तरी
व्याख्या :
राजस्थान 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। अतः राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश 23० 3' उत्तरी अक्षांश है।
प्रश्न 48 भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति है -
(अ) उत्तर पश्चिम भाग
(ब) दक्षिण पश्चिम भाग
(स) उत्तर पूर्वी भाग
(द) दक्षिण पूर्वी भाग
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
प्रश्न 49 जयपुर कितने डिग्री देशान्तर पर स्थित है -
(अ) 68º पू. दे.
(ब) 70º पू. दे.
(स) 72º पू. दे.
(द) 76º पू. दे.
व्याख्या :
जयपुर लगभग 76º पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
प्रश्न 50 किस जिले का अक्षांशीय विस्तार 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश है -
(अ) चित्तौड़गढ़
(ब) प्रतापगढ़
(स) गंगानगर
(द) जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') के मध्य हैै। गंगानर राजस्थान का सबसे ऊपरी जिला है। इस प्रकार इनमें केवल गंगानर का अक्षांशीय विस्तार ही 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य होगा।
page no.(5/12)