Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सिन्धु घाटी सभ्यता

प्रश्न 21   ऋग्वैदिक आर्यों और सिंधु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

  1. ऋग्वैदिक आर्य युद्ध में हेलमेट और कोट का इस्तेमाल करते थे जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों द्वारा इनके इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिलता है।
  2. ऋग्वैदिक आर्य सोना, चाँदी और तांबा से परिचित थे, जबकि सिंधु घाटी के लोग केवल तांबा और लोहे से।
  3. ऋग्वैदिक आर्यों ने घोड़े को पालतू बनाया था, जबकि सिंधु घाटी के लोगों द्वारा इस जानवर के उपयोग के बारे में कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं होता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1 और 3
 (द) 1, 2और 3

उत्तर : केवल 1 और 3

प्रश्न 22   हड़प्पा कालीन कालीबंगा शहर कहाँ स्थित है -
 (अ) पाकिस्तान
 (ब) हरियाणा
 (स) राजस्थान
 (द) गुजरात

उत्तर : राजस्थान

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में सही है/हैं -
I. मोहनजोदड़ो में एक विशेष तालाब था जिसे पुरातत्विदों ने महान स्नानगार कहा था।
II. लोथल तथा कालीबंगन में आग की वेदी थी।

 (अ) केवल I
 (ब) केवल II
 (स) I तथा II दोनों
 (द) ना ही I ना ही II

उत्तर : I तथा II दोनों

प्रश्न 24   भारत में मध्य पुरापाषाण युग के अवशेष कहाँ पाए गए हैं -
 (अ) तुंगभद्रा घाटी
 (ब) बेलन घाटी
 (स) थार मरुस्थल
 (द) दक्षिण बिहार का पठार

उत्तर : तुंगभद्रा घाटी

प्रश्न 25   पत्थर और ईंट से बने भवनों के अवशेषों तथा पेंटिंग और मूर्तिकला का अध्ययन करने वाले को क्या कहा जाता है -
 (अ) इतिहासकार
 (ब) पुरातत्वविद
 (स) भूवैज्ञानिक
 (द) जीवशास्त्री

उत्तर : पुरातत्वविद

प्रश्न 26   निम्नलिखित को सुमेलित करें:

हड़प्पा स्थल स्थान
a. कालीबंगना 1. पंजाब
b. मोहनजोदड़ो 2. राजस्थान
c. हड़प्पा 3. गुजरात
d. सुरकोटड़ा 4. सिंध
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनें :
कूट : a b c d

 (अ) 2 3 4 1
 (ब) 2 4 1 3
 (स) 4 1 3 2
 (द) 3 2 1 4

उत्तर : 2 4 1 3

प्रश्न 27   हड़प्पा संस्कृति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1). हड़प्पा के लोग नाव बनाने के शिल्प का अभ्यास करते थे।
2). हड़प्पा के लोग व्यापार और वाणिज्य के लिए धातु की मुद्रा का इस्तेमाल करते थे।
3). हड़प्पावासी पहिये के उपयोग से अवगत थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सत्य हैं -

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1 और 3
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : केवल 1 और 3

प्रश्न 28   हड़प्पा संस्कृति (सिंधु घाटी सभ्यता) के अभिलेख मुख्यतः किस वस्तु पर बने मिले हैं -
 (अ) शिलाओं पर
 (ब) मुहरों पर
 (स) स्तम्भों पर
 (द) ताम्र पत्रों पर

उत्तर : मुहरों पर

प्रश्न 29   मुहरों के अतिरिक्त हड़प्पा सभ्यता की लिपि के नमूने प्राप्त हुए हैं -
 (अ) ईटों पर
 (ब) मृण्मूर्तियों पर
 (स) मृद्भाण्डों पर
 (द) मनकों पर

उत्तर : मृद्भाण्डों पर

प्रश्न 30   सैन्धव सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे -
 (अ) इन्द्र
 (ब) अग्नि
 (स) वरूण
 (द) पशुपति

उत्तर : पशुपति

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.