Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सल्तनतकालीन स्थापत्य कला

प्रश्न 11   कुतुबमीनार के बारे मे कोनसा कथन सही है -
 (अ) इसका निर्माण सन् 1199 कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया
 (ब) इसे इल्तुतमिश ने पूरा करवाया
 (स) इसकी वर्तमान ऊचाई 240 फीट है
 (द) सभी सही

उत्तर : सभी सही

प्रश्न 12   कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के निकट मकबरा है -
 (अ) इल्तुतमिश का
 (ब) कुतुबुद्दीन ऐबक का
 (स) गजनवी का
 (द) नासिरूद्दीन का

उत्तर : इल्तुतमिश का

प्रश्न 13   निम्न को सुमेलित करें :

सूची-I सूची-II
a. इल्तुतमिश 1. दौलताबाद
b. अलाउद्दीन खिलजी 2. पुराना किला
c. मोहम्मद-बिन तुगलक 3. कुतुबमीनार
d. शेरशाह सूरी 4. सीरी
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनें :
कूट : a b c d

 (अ) 3 4 1 2
 (ब) 2 3 1 4
 (स) 4 2 1 3
 (द) 1 2 3 4

उत्तर : 3 4 1 2

प्रश्न 14   आगरा नगर की स्थापना किसने की -
 (अ) बहलोल लोदी
 (ब) इब्राहीम लोदी
 (स) सिकन्दर लोदी
 (द) महमूद लोदी

उत्तर : सिकन्दर लोदी

प्रश्न 15   अधोलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) अढ़ाई दिन का झोपडा - कुतुबुद्दीन ऐबक
 (ब) अलाई दरवाजा - अलाऊद्दीन खिलजी
 (स) जौनपुर (नगर) - फिरोजशाह तुगलक
 (द) सीरी (नगर) - इल्तुतमिश

उत्तर : सीरी (नगर) - इल्तुतमिश
व्याख्या :
सीरी नगर, दिल्ली का पहला मुस्लिम शासक द्वारा बसाया गया शहर था। अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 में मंगोल आक्रमण से बचने के लिए सीरी किले का निर्माण किया था। किले ने दिल्ली और सीरी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 16   निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और नीचे दिए विकल्पों में सही चुनिए -
(a) इल्तुतमिश के द्वारा नागौर, पल्लवन और हाँसी में मस्जिदों का निर्माण करवाया गया।
(b) इल्तुतमिश का मकबरा लाल पत्थर से निर्मित है।

 (अ) दोनों (a) तथा (b) सत्य हैं
 (ब) (a) सत्य है, (b) असत्य है
 (स) (a) असत्य है, (b) सत्य है
 (द) दोनों (a) तथा (b) असत्य हैं

उत्तर : दोनों (a) तथा (b) सत्य हैं

प्रश्न 17   इण्डो-इस्लामिक कला का सबसे पहला उदाहरण कौनसा है -
 (अ) कुव्वत-उल-इस्लाम
 (ब) कुतुबमीनार
 (स) फतेहपुर सीकरी का पंचमहल
 (द) निजामुद्दीन औलिया की दरगाह

उत्तर : कुव्वत-उल-इस्लाम
व्याख्या :
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद दिल्ली की सबसे प्राचीन मस्जिद के बारे में है। ये मस्जिद कुतुब मीनार के पास स्थित है। कुव्वत-उल-इस्लाम को मामलुक वंश के संस्थापक कुतुब-उद-दीन ऐबक ने बनवाया था। इसे 27 हिंदू और जैन मंदिरों के खंडहरों का उपयोग करके बनाया गया था। कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की पहली संरचना थी।

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.