Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   किस राज्य ने ग्राम पंचायतों के सदस्यों से सरपंच के चुनाव की अनुमति देने वाले पंचायत संशोधन विधेयक को पारित किया है -
 (अ) बिहार
 (ब) राजस्थान
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र विधानमंडल ने विधेयक पारित किया जिसमें किसी गांव के सरपंच या मुखिया को चुनाव के स्थान पर स्थानीय निकायों के सदस्यों द्वारा चुने जाने को स्वीकृति दी गई थी। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने विधानसभा में महाराष्ट्र ग्राम पंचायत संशोधन विधेयक 2020 प्रस्तुत किया था। मुशरिफ ने कहा कि पंचायतों की कार्य प्रणाली को आसान बनाने के लिए वर्तमान कानून के प्रावधानों को संशोधित किया गया है।

प्रश्न 12   हाल ही में किस देश में तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने एक अवायवीय श्वसन करने वाले जीव हेनेगुया सालमिनिकोला की खोज की -
 (अ) इजराइल
 (ब) ईरान
 (स) इराक
 (द) सीरिया

उत्तर : इजराइल
व्याख्या :
हेनेगुया सालमिनिकोला जेलीफिश के आकार का एक छोटा परजीवी है जो ऑक्सीजन के बिना जीवित रह सकता है। यह परजीवी सालमन मछली (Salmon Fish) के अंदर पाया जाता है तथा यह अवायवीय श्वसन पर निर्भर रहते हैं। इस परजीवी में माइटोकांड्रिया नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 13   एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार -2020 से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) मोना सिंह
 (ब) अरुणिमा कुमारी
 (स) डॉ. नीति कुमार
 (द) प्राजकता कोहली

उत्तर : डॉ. नीति कुमार
व्याख्या :
सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ के मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी प्रभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार -2020 प्राप्त हुआ है। उन्हें 28 फरवरी, 2020 को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिक को दिया जाता है, जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों से सम्मान प्राप्त हुआ है। महिला शोधकर्ताओं को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा 3 वर्षों के लिए 5 लाख प्रति वर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाएगी। उनका अनुसंधान समूह मलेरिया के लिए वैकल्पिक दवा लक्ष्यों के अन्वेषण के लिए मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने की कोशिश कर रहा है। डॉ. नीति कुमार को इनोवेटिव यंग बायोटेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड (डीबीटी-आईवाईबीए 2015), भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा आईएनएसए मेडल फॉर यंग साइंटिस्ट (2010) आदि जैसे कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) 2020 पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा, क्योंकि एनएसडी के लिए इस वर्ष का थीम विज्ञान में महिला है

प्रश्न 14   बीमस्टेक किन देशों को लगभग 3000 किमी लंबी बिजली ग्रिड से जोड़ने की परियोजना पर काम कर रहा है -
 (अ) म्यांमार-थाईलैंड-भारत
 (ब) नेपाल-भूटान-भारत
 (स) बंगलादेश-नेपाल-भारत
 (द) श्रीलंका-बंगलादेश-भारत

उत्तर : म्यांमार-थाईलैंड-भारत
व्याख्या :
बांग्‍लादेश, भारत, म्‍यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों के संगठन बिमस्‍टेक, म्‍यामां-थाईलैंड से भारत तक करीब तीन हजार किलोमीटर लम्‍बा विद्युत ग्रिड स्‍थापित करने पर काम कर रहा है। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री के ऊर्जा सलाहकार डॉक्‍टर तोफीक-ए-इलाही चौधरी ने ढाका में बिमस्‍टेक के ऊर्जा सम्‍मेलन का उद्धघाटन करते हुए यह घोषणा की। डाक्‍टर चौधरी ने कहा कि इस ग्रिड के निर्माण से सदस्‍य देशों की विद्युत मांग और आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्‍होंने कहा कि उपभोक्‍ताओं को भी इसका लाभ पहुंचेगा, क्‍योंकि बिजली का मूल्‍य घटेगा तथा उन्‍हें निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती रहेगी।

प्रश्न 15   कौन सा शहर सांस्कृतिक उत्सव ‘वसंतोत्सव’ की मेजबानी कर रहा है -
 (अ) गांधीनगर
 (ब) रांची
 (स) भोपाल
 (द) कोलकाता

उत्तर : गांधीनगर
व्याख्या :
गुजरात सरकार के युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा गुजरात में सांस्कृतिक फेस्टिवल वसंतोत्सव का आयोजन किया गया है। गुजरात में गांधीनगर के संस्कृती कुंज में देश की समृद्ध विविध धरोहरों को चिन्हित करने के लिए यह वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत के विषय पर किया गया। इस उत्सव में पूरे देश के कलाकारों ने हिस्सा लिया और जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पंथी के साथ किया गया। केंद्र सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ को गुजरात के साथ शामिल किया गया है।

प्रश्न 16   किस उच्च न्यायालय ने विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के प्रबंधन द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कॉलेज एवं स्कूल परिसर में सभी प्रकार के राजनीतिक आंदोलनों पर प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) दिल्ली उच्च न्यायालय
 (ब) केरल उच्च न्यायालय
 (स) मणिपुर उच्च न्यायालय
 (द) उत्तराखंड उच्च न्यायालय

उत्तर : केरल उच्च न्यायालय
व्याख्या :
केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक आदेश पारित किया और कॉलेज और स्कूल परिसर में सभी प्रकार के राजनीतिक आंदोलनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभिन्न रूपों आंदोलन जैसे घेराव और परिसरों में बैठना प्रतिबंधित है, उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए किसी को आश्वस्त नहीं किया जा सकता है। यह देखा गया कि जो लोग हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं, उन्हें अपनी कक्षाओं में भाग लेने का पूरा अधिकार है और किसी को भी उन आंदोलन में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए जो कक्षाओं के सुचारू संचालन को प्रभावित करते हैं। अदालत ने कहा कि 'शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और किसी को भी उस अधिकार का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है'।

प्रश्न 17   आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कितने करोड़ रुपए की कुल लागत वाले ‘राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन’ की स्थापना को मंज़ूरी दी है -
 (अ) 2,480 करोड़ रुपए
 (ब) 3,480 करोड़ रुपए
 (स) 1,480 करोड़ रुपए
 (द) 2,980 करोड़ रुपए

उत्तर : 1,480 करोड़ रुपए
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मिशन की स्थापना का प्रस्ताव सर्वप्रथम अपने बजट भाषण के दौरान रखा था। राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन को चार साल की अवधि (2020-21 से 2023-24 तक) में कार्यान्वित किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत 1,480 करोड़ रुपये है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत को तकनीकी वस्त्र के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करना है।तकनीकी वस्त्रों का उपयोग कृषि, वैज्ञानिक शोध, चिकित्सा, सैन्य क्षेत्र, उद्योग तथा खेलकूद के क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर होता है।

प्रश्न 18   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के राष्ट्रपति यू विन मिंत के साथ सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) भूटान
 (स) नेपाल
 (द) म्यांमार

उत्तर : म्यांमार
व्याख्या :
प्रधानमंत्री मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति मिंत ने हैदराबाद हाउस में वार्ता की तथा दोनों देशों के बीच 10 करार किये गये। अधिकतर समझौतों में म्यांमार में खासकर संघर्ष प्रभावित रखाइन प्रांत में भारत की सहायता के तहत चल रही विकास परियोजनाओं पर ध्यान दिया गया है। समझौतों में ‘मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सहयोग: तस्करी पीड़ितों को बचाने, खोजने, वापसी और पुन: मुख्यधारा में शामिल करने’ पर एक एमओयू भी शामिल है।

प्रश्न 19   उत्तर प्रदेश सरकार ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है -
 (अ) ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
 (ब) ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती संस्कृत विश्वविद्यालय
 (स) राजेंद्र प्रसाद भाषा विश्वविद्यालय
 (द) अटल बिहारी वाजपेयी भाषा यूनिवर्सिटी

उत्तर : ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नाम में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नाम बदलने का फैसला गवर्नर आनंदी बेन के सुझाव पर लिया। उन्होंने इस सिलसिले में पिछले साल राज्य सरकार से विचार करने को कहा था। जिसके बाद कैबिनेट ने राज्य विश्वविद्यालय कानून -1973 में संशोधन किया। राज्य सरकार के अनुसार राज्य में भाषा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।

प्रश्न 20   अजय बंगा, जो हाल ही में खबरों में हैं, किस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं -
 (अ) Mastercard
 (ब) Visa
 (स) American Express
 (द) PayPal

उत्तर : Mastercard
व्याख्या :
भारतीय मूल के अजय बंगा को मास्टर कार्ड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे 10 वर्ष तक मास्टर कार्ड के सीईओ रहे। अजय बंगा 1 जनवरी, 2021 को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे। 1 जनवरी, 2021 को माइकल मायबाक मास्टर कार्ड के नए सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।

page no.(2/60)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.