Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सूफी एवं भक्ति आन्दोलन

प्रश्न 11   निम्न में से किसने द्वैत या जीवात्मा और परमात्मा की दोहरी व्यवस्था को प्रचारित किया था -
 (अ) वल्लभाचार्य
 (ब) माध्वाचार्य
 (स) मीरा
 (द) निम्बार्क

उत्तर : माध्वाचार्य
व्याख्या :
श्री माधवाचार्य ने द्वैत दर्शन का प्रचार किया और अपने जीवनकाल में दो बार पूरे भारत में अपनी शिक्षाओं का प्रसार किया।

प्रश्न 12   अलवार संतो का आविर्भाव निम्नलिखित में से किस आधुनिक राज्य से हुआ -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) केरल
 (स) कर्नाटक
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
पूर्व मध्यकाल में दक्षिण भारत के तमिल क्षेत्र ‘ तमिलनाडु ‘ में भक्ति की दो संत धाराओं “अलवार”(वैष्णव संत) एवं “नयनार”(शैव संत) का विकास हुआ

प्रश्न 13   कीर्तन को प्रारंभ करने वाले संत का क्या नाम था -
 (अ) कबीर
 (ब) रामानुज
 (स) मीरा
 (द) चैतन्य महाप्रभु

उत्तर : चैतन्य महाप्रभु

प्रश्न 14   भक्ति आंदोलन भारत के किस क्षेत्र से प्रारंभ हुआ था -
 (अ) उत्तर
 (ब) दक्षिण
 (स) पूर्व
 (द) पश्चिम

उत्तर : दक्षिण

प्रश्न 15   किसको संतों का संत कहा जाता है -
 (अ) रैदास
 (ब) कबीर
 (स) सूरदास
 (द) मीरा बाई

उत्तर : रैदास
व्याख्या :
कबीर ने रैदास को संतों का संत कहा

प्रश्न 16   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. पृथ्वी राज चौहान ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती के समकालीन थे।
2. ग्यासुद्दीन तुगलक शेख निजामुद्दीन औलिया के समकालीन थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) 1 और 2 दोनों सही नहीं

उत्तर : 1 और 2 दोनों

प्रश्न 17   ‘सूफीवाद का जन्म इस्लाम के अन्तःस्थल से हुआ।’ यह किसने लिखा है -
 (अ) डा. यूसुफ हसन
 (ब) प्रो. निजामी
 (स) डा. ए.एल. श्रीवास्तव
 (द) टाइटल

उत्तर : डा. यूसुफ हसन

प्रश्न 18   सूफियों के बारे में क्या असत्य है -
 (अ) इन्होंने उलेमा को चुनौती देते हुए उनके महत्त्व को नकारा
 (ब) इनका विश्वास था कि ईश्वर की प्राप्ति प्रेम और संगीत से की जा सकती है
 (स) सूफी लोग गुरु को अधिक महत्त्व देते थे
 (द) इनकी विचारधारा कट्टरपंथी होती थी

उत्तर : इनकी विचारधारा कट्टरपंथी होती थी

प्रश्न 19   भारत में चिश्ती सिलसिले को किसने स्थापित किया -
 (अ) निजामुद्दीन औलिया
 (ब) सलीम चिश्ती
 (स) शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
 (द) हमीदुद्दीन नागौरी

उत्तर : शेख मुइनुद्दीन चिश्ती

प्रश्न 20   दारा शिकोह ने किस सूफी सिलसिले को अपनाया -
 (अ) चिश्ती
 (ब) नक्शबंदी
 (स) फिरदौसी
 (द) कादिरी

उत्तर : कादिरी

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.