सूफी एवं भक्ति आन्दोलन
प्रश्न 21 शेख सलीम चिश्ती की दरगाह -
(अ) आगरा
(ब) फतेहपुर सीकरी
(स) दिल्ली
(द) अजमेर
प्रश्न 22 शिवाजी के समसामयिक मराठा संत का नाम था -
(अ) संत ज्ञानेश्वर
(ब) नामदेव
(स) संत एकनाथ
(द) संत तुकाराम
व्याख्या :
तुकाराम 17वीं सदी के हिंदू कवि और महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन के संत थे। उन्हें महाराष्ट्र में तुका, तुकोबाराया, तुकोबा के नाम से जाना जाता है। वे शिवाजी के समकालीन थे।
प्रश्न 23 जनसाधारण में ‘हजरत दातागंज’ के नाम से प्रसिद्ध थे -
(अ) गुरूनानक
(ब) मुइनुद्दीन चिश्ती
(स) कबीर
(द) अबुल हसन हुजवेरी
प्रश्न 24 लाहौर में सूफी मत का प्रचार किया -
(अ) मुइनुद्दीन चिश्ती ने
(ब) कबीर ने
(स) अबुल हसन हुजवेरी ने
(द) गुरूनानक ने
प्रश्न 25 भक्ति एवं सूफी आंदोलन के संतो का योगदान था -
(अ) धार्मिक सदभाव में
(ब) राष्ट्रीय एकता में
(स) हिंदुओं और मुसलमानों की एकता में
(द) सामाजिक सदभाव में
प्रश्न 26 सूफी परंपरा में ‘पीर’ से क्या आशय है -
(अ) सर्वोच्च ईश्वर
(ब) सूफियों का गुरु
(स) सभी सूफी संतों में सर्वश्रेष्ठ
(द) सूफियों की आस्थाओं के लिए लड़ने वाला परंपरावादी शिक्षक
प्रश्न 27 'बीजक' का रचयिता कौन है -
(अ) सूरदास
(ब) कबीर
(स) रैदास
(द) पीपा
प्रश्न 28 रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है -
(अ) शैव
(ब) वैष्णव
(स) अद्वैतवाद
(द) अवधूत
प्रश्न 29 अद्वैतवाद के सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे -
(अ) रामानुज
(ब) शंकराचार्य
(स) मध्वाचार्य
(द) विवेकानंद
प्रश्न 30 किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव करने के लिए नृत्य एवं गीतों (कीर्तन) को माध्यम बनाया -
(अ) शंकरदेव
(ब) चंडी दास
(स) ज्ञानदेव
(द) चैतन्य महाप्रभु
page no.(3/6)