Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   किस देश ने हाल ही में अपने पर्सपेक्टिव एविएशन कॉम्प्लेक्स फॉर लॉन्ग रेंज एविएशन (PAKDA) प्रोग्राम के तहत अपना पहला स्टेल्थ बॉम्बर विमान बनाया है -
 (अ) रूस
 (ब) उत्तर कोरिया
 (स) चीन
 (द) जापान

उत्तर : रूस
व्याख्या :
रूस ने अपने पर्सपेक्टिव एविएशन कॉम्प्लेक्स फॉर लॉन्ग रेंज एविएशन (PAKDA) प्रोग्राम के तहत अपना पहला स्टेल्थ बॉम्बर विमान बनाया है। रूस वर्तमान में अपनी सेना का बहुत तेज गति से आधुनिकीकरण कर रहा है। स्टेल्थ बॉम्बर ऐसी ही एक उन्नति है। यह बमवर्षक विमान सुखोई Su-57 सुपरसोनिक फाइटर जेट के बाद दूसरी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इस स्टेल्थ बॉम्बर विमान का निर्माण PAKDA कार्यक्रम के तहत किया गया है। PAKDA कार्यक्रम रडार सिग्नेचर को कम करने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करता है। यह रूसी हथियारों और बमवर्षकों को दुश्मनों के लिए अदृश्य बना देगा। PAKDA बॉम्बर की पहली परीक्षण उड़ान 2021-22 में आयोजित की जाएगी। भारत रूस के सबसे बड़े रक्षा साझेदारों में से एक है।

प्रश्न 32   ‘शाही लिची’ और ‘जरदालू आम’ जो पूर्व में जीआई टैग प्राप्त कर चुके है, किस राज्य के प्रसिद्ध फल हैं -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : बिहार
व्याख्या :
भारत सरकार के डाक विभाग और बिहार सरकार के बागवानी विभाग ने लोगों के दरवाजों तक ‘शाही लीची’ और ‘जर्दालु आम’ की आपूर्ति करने के लिए हाथ मिलाया है। बिहार पोस्टल सर्किल ने बिहार सरकार के बागवानी विभाग के साथ मुजफ्फरपुर से शाही लीची और भागलपुर से जर्दालु आम की लॉजिस्टिक्स करने तथा इसकी लोगों के दरवाजों तक प्रदायगी करने के लिए एक करार किया है। कोरोना वायरस को सीमित करने के लिए लॉकडाउन के कारण लीची और आम के उत्पादकों को फलों को बेचने के लिए बाजार तक ले जाने/परिवहन की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रश्न 33   भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार प्राप्त किस पूर्व विश्व चैम्पियन का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है -
 (अ) सतीश शिवलिंगम
 (ब) आरवी राहुल
 (स) मीहिर सेन
 (द) मीराबाई चानू

उत्तर : मीराबाई चानू
व्याख्या :
भारतीय भारोत्ताेलन महासंघ ने खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। हालांकि ऐसा आम तौर पर नहीं होता कि कोई खेल रत्न पुरस्कार विजेता का नाम अजरुन पुरस्कार के लिए भेजा हो, लेकिन महासंघ ने यह चौंकाने वाला फैसला लिया।

प्रश्न 34   केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किस राज्य में चंबा सुरंग का उद्घाटन किया -
 (अ) उत्तराखंड
 (ब) पंजाब
 (स) गुजरात
 (द) कर्नाटक

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चारधाम संपर्क परियोजना के तहत चम्‍बा में बनाई गई 440 मीटर लम्‍बी सुरंग का उद्घाटन किया। इस सुरंग से चारधाम राजमार्ग के ऋषिकेश-धारसू और गंगोत्री मार्ग के यात्रियों के समय में काफी बचत होगी। इससे चम्‍बा में भीडभाड से राहत मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढावा मिलेगा। यह परियोजना निर्धारित समय से तीन महीने पहले अक्‍तूबर में पूरी होगी। चारधाम परियोजना के तहत लगभग आठ सौ नवासी किलोमीटर लम्‍बे राष्‍ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाना है। गंगोत्री और बद्रीनाथ से लगे ढाई सौ किलोमीटर लम्‍बे सडक मार्ग के निर्माण का कार्य सीमा सडक संगठन को सौंपा गया है।

प्रश्न 35   कौन सी राज्य सरकार राज्य में लौटै प्रवासी श्रमिकों के कौशल की पहचान करने और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए एक माइग्रेंट कमीशन स्थापित करेगी -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) गुजरात

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
श्रमिक-कामगारों को दूसरे राज्यों से लगातार वापस ला रही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब इनके लिए बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में माइग्रेशन कमीशन गठित करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यह आयोग प्रवासी श्रमिक-कामगारों को न सिर्फ रोजगार, बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। इन सभी को कम किराये पर आवास उपलब्ध कराने की तैयारी भी सरकार कर रही है।

प्रश्न 36   एलसीए तेजस विमान से लैस स्‍क्‍वाड्रन नंबर-18 - फ़्लाइंग बुलेट्स किस शहर में शुरू हुई है -
 (अ) कोयंबटूर
 (ब) भोपाल
 (स) देहरादून
 (द) जोधपुर

उत्तर : कोयंबटूर
व्याख्या :
वायु सेना ने हल्‍के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस के साथ अपने नए स्‍क्‍वाड्रन नंबर-18 - फ़्लाइंग बुलेट्स का शुभारंभ किया। वायु सेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कोयम्‍बटूर के निकट सुलूर वायु सेना अड्डे में इसकी शुरूआत की। फ़्लाइंग बुलेट्स आधुनिक बहुउद्देश्‍यीय लड़़ाकू विमान एलसीए तेजस के साथ संचालित होने वाली वायु सेना की दूसरी स्‍क्‍वाड्रन के रूप में काम करेगी। तेजस के साथ संचालित पहली स्‍क्‍वाड्रन का नाम नंबर-45 - फ़्लाइंग डैगर्स है जिसका मुख्‍यालय भी सुलूर वायु सेना अड्डा ही है।

प्रश्न 37   किस राज्य सरकार ने हाल ही में लाख की खेती (Lac Farming) को कृषि गतिविधि घोषित करने के वन विभाग के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है -
 (अ) बिहार
 (ब) तमिलनाडु
 (स) कर्नाटक
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार, इस प्रकार का निर्णय राज्य के किसानों के लिये काफी लाभदायक साबित होगा। विदित हो कि राज्य में लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिलने के बाद, लाख उत्पादन से जुड़े किसान भी अन्य किसानों की तरह सहकारी समितियों के माध्यम से आसान ऋण प्राप्त कर सकेंगे। छत्तीसगढ़, भारत में लाख के प्रमुख उत्पादक राज्यों में से एक है। छत्तीसगढ़ में लाख की खेती की अपार संभावनाएँ हैं।

प्रश्न 38   भारतीय बहु-उद्योग कंपनी ITC ने सनराइज़ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति व्यक्त की है -
 (अ) 49 प्रतिशत
 (ब) 100 प्रतिशत
 (स) 75 प्रतिशत
 (द) 20 प्रतिशत

उत्तर : 100 प्रतिशत
व्याख्या :
देश की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी आइटीसी लिमिटेड ने कोलकाता स्थित पैकेज्ड मसाला विक्रेता कंपनी सनराइज फूड्स के अधिग्रहण घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण आइटीसी के एफएमसीजी कारोबार को बढ़ाने में मदद करेगा।

प्रश्न 39   हाल ही में किस राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी निजी अस्पतालों को अपने अधिकार में ले लिया है -
 (अ) बिहार
 (ब) झारखंड
 (स) महाराष्ट्र
 (द) पंजाब

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र में निरंतर बढ़ती कोरोना रोगियों की संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अस्पतालों की फीस निर्धारित करते हुए राज्य के सभी निजी अस्पतालों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। इन अस्पतालों के 80 फीसद बिस्तरों का उपयोग राज्य सरकार कोविड-19 के रोगियों के लिए कर सकती है। मुंबई के सरकारी एवं महानगरपालिका के अस्पतालों की नए रोगी भर्ती करने की क्षमता समाप्त हो गई है। सरकार बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स समेत कई स्थानों पर हजारों बिस्तरों की व्यवस्था कर चुकी है। केंद्र सरकार के अधीन नेवी, पोर्ट ट्रस्ट एवं रेलवे के अस्पताल भी देने का अनुरोध किया जा चुका है। एक दिन में 3000 नए रोगियों के आने से सरकार को बिस्तरों की ये संख्या भी कम नजर आने लगी है, इसलिए तीन लाख बिस्तरों का इंतजाम आपातस्थिति के लिए करके रखना चाहती है।

प्रश्न 40   हाल ही में किस देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 1100 साल पुराना शिवलिंग मिला है -
 (अ) जाम्बिया
 (ब) मेडागास्कर
 (स) तंजानिया
 (द) वियतनाम

उत्तर : वियतनाम
व्याख्या :
वियतनाम में हाल में एएसआई को बलुआ पत्थर से बना एक विशाल शिवलिंग खुदाई में मिला है। इस शिवलिंग के मिलने की जानकारी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों के साथ साझा की हैं। वियतनाम साउथ ईस्ट एशिया का बेहद खूबसूरत और शांत देश माना जाता है। भारत के साथ भी इसके संबंध बहुत पुराने समय से हैं। यहां 13वीं शताब्दी तक की बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म से संबंधित बेहद खूबसूरत कलाकृतियां पहले भी मिली हैं। माई सोन मंदिर परिसर की खुदाई के दौरान यह शिवलिंग एएसआई को मिला है।

page no.(4/58)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.