Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   8.निम्न में से किस संस्था के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं -
 (अ) यूनिसेफ
 (ब) यूएन
 (स) डब्ल्यूएचओ
 (द) नाटो

उत्तर : यूनिसेफ
व्याख्या :
कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों के करीब 2.2 करोड़ बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो गए हैं। यह बात यूनिसेफ के नए अध्ययन की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में दुनिया भर में बच्चों की देखभाल की स्थिति, शुरुआती शिक्षा और कोविड-19 के कारण महत्वपूर्ण पारिवारिक सेवाओं के बंद होने के पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया गया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना महामारी इस साल करीब और 13 करोड़ लोगों को भुखमरी की ओर धकेल सकती है।

प्रश्न 32   हाल ही में किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने एक घंटे में COVID -19 का पता लगाने के लिए रैपिड टेस्टिंग डिवाइस विकसित की है -
 (अ) आईआईटी खड़गपुर
 (ब) आईआईटी कानपुर
 (स) आईआईटी दिल्ली
 (द) आईआईटी रुड़की

उत्तर : आईआईटी खड़गपुर
व्याख्या :
IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक नई कम लागत वाली, पोर्टेबल डिवाइस विकसित की है जो कोविड-19 का परीक्षण कर सकती है और एक घंटे में परिणाम दे सकती है। नई तकनीक में आरटी-पीसीआर परीक्षण के समान सटीकता है, जिसे अब परीक्षण के लिए मानक माना जाता है। नमूने का विश्लेषण करने के लिए डिवाइस एक डिस्पोजेबल पेपर पट्टी का उपयोग करती है और परिणाम एक मोबाइल एप्लिकेशन में उपलब्ध कराया जाता है। परीक्षण की लागत 400 रुपये से कम है।

प्रश्न 33   “The Pandemic Century” पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) स्वप्निल पारिख
 (ब) डेविड क्वामेन
 (स) मार्क होनिग्सबॉम
 (द) एलिजाबेथ कोलबर्ट

उत्तर : मार्क होनिग्सबॉम

प्रश्न 34   कौन सी अंतरिक्ष एजेंसी दिसंबर 2023 में अंटार्कटिका से ASTHROS मिशन का शुभारंभ करेगी -
 (अ) नासा
 (ब) इसरो
 (स) जाक्सा
 (द) रोसकॉस्मोस

उत्तर : नासा
व्याख्या :
नासा दिसंबर 2023 में अंटार्कटिका से ASTHROS मिशन लॉन्च करेगा। यह मिशन तीन सप्ताह तक महाद्वीप के ऊपर वायु धाराओं का अध्ययन करेगा। ASTHROS मिशन स्ट्रैटोस्फियर में एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार का गुब्बारा भेजेगा। यह गुब्बारा पृथ्वी से अदृश्य प्रकाश की तरंग दैर्ध्य का निरीक्षण करेगा। गुब्बारे में एक टेलिस्कोप, उप प्रणालियाँ, विज्ञान उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली और शीतलन प्रणाली होगी। बैलून को हीलियम से फुलाया जायेगा। सुपरकंडक्टिंग डिटेक्टरों को -268.5 डिग्री सेल्सियस पर रखने के लिए एक क्रायोकूलर को गुब्बारे के साथ जोड़ा जायेगा।

प्रश्न 35   विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने किस देश के राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) के निलंबन को बढ़ा दिया है -
 (अ) रूस
 (ब) भारत
 (स) चीन
 (द) इंडोनेशिया

उत्तर : भारत
व्याख्या :
अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी को लेकर भारत को झटका लगा है। खिलाड़ियों को लेकर प्रतिबंधित दवाओं पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने भारत की नेशनल डोप टेस्टिंग लैब (एनडीटीएल) के सस्पेंशन को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, भारत इस आदेश के खिलाफ 21 दिन के अंदर स्विट्जरलैंड स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में कर सकता है।

प्रश्न 36   किस देश ने एयरलाइन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए जेट जीरो परिषद को लॉन्च किया है -
 (अ) अमेरिका
 (ब) भारत
 (स) रूस
 (द) यूनाइटेड किंगडम

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम

प्रश्न 37   भारतीय रेलवे ने किस वर्ष तक तक सभी रेल डिब्बों में रेडियो–फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग (radio-frequency identification tag) लगाने का लक्ष्य रखा है -
 (अ) 2023
 (ब) 2024
 (स) 2022
 (द) 2025

उत्तर : 2022
व्याख्या :
भारतीय रेलवे दिसंबर 2022 तक सभी रेल डिब्बों में रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग यानी कि आरएफआईडी लगाने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इस टैग के जरिए रेल डिब्बे जहां कहीं भी हों उनका पता लगाया जा सकता है। अब तक 23000 रेल डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाए जा चुके हैं। यह काम अभी भी जारी है। हालांकि कोविड महामारी के कारण कुछ समय के लिए यह काम धीमा पड़ गया है। सरकार ने भारतीय रेलवे के सभी डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाने के लिए दिसंबर 2022 तक की समय सीमा तय की है। वर्तमान में भारतीय रेलवे अपने सभी रेल डिब्बों की जानकारी लिखित रूप में रखती है जिसमें त्रुटियों की काफी गुंजाइश बनी रहती है। ऐसे में रेलवे के लिए आरएफआईडी टैग से अपने सभी डिब्बों और इंजनों की सही स्थिति जानना आसान हो जाएगा। आरएफआईडी टैग डिब्बे जहां बनकर तैयार होते हैं वहीं उनपर लगा दिए जाएंगे जबकि इन टैग को पढ़ने वाले उपकरण रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों के पास प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे जो डिब्बो पर लगे टैग को दो मीटर की दूरी से ही पढ़ लेंगे और डिब्बे की पहचान कर उससे संबंधित आंकड़ों को केन्द्रीय कंप्यूटरीकृत प्रणाली तक पहुंचा देंगे। इससे प्रत्येक डिब्बे की पहचान की जा सकेगी और वह डिब्बा जहां कहीं भी होगा उसका पता लगाया जा सकेगा।

प्रश्न 38   विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह कौन सा बन गया है -
 (अ) कांडला पोर्ट
 (ब) अदानी पोर्ट
 (स) जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
 (द) मुंबई बंदरगाह

उत्तर : अदानी पोर्ट
व्याख्या :
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) विज्ञान-आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह बन गया है। SBTi पर हस्ताक्षर करने के बाद, APSEZ ने अपनी संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में विज्ञान-आधारित उत्सर्जन में कमी करने के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। ये लक्ष्य पूर्व-औद्योगिक लेवल से 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक ग्लोबल वार्मिंग रखने के अनुरूप होंगे। विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) CDP, संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट, वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (WRI) और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के बीच एक सहयोग है। यह विज्ञान आधारित लक्ष्य निर्धारण में सर्वोत्तम प्रयासों को प्रोत्साहित करता है और स्वतंत्र रूप से कंपनियों के लक्ष्यों का मूल्यांकन करता है। APSEZ उन 43 भारतीय कंपनियों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने SBTi के लिए एक प्रतिबद्धता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 39   ICICI लोम्बार्ड ने निम्नलिखित में से किसके साथ हॉस्पिटल डेली कॅश लाभ की शुरुआत की है -
 (अ) PhonePe
 (ब) Paytm
 (स) Bhim
 (द) Google Pay

उत्तर : PhonePe

प्रश्न 40   किस देश ने अपने पड़ोसी देशों से सार्वजनिक खरीद को प्रतिबंधित करने के लिए अपने सामान्य वित्तीय नियमों में संशोधन किया है -
 (अ) चीन
 (ब) रूस
 (स) भारत
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत सरकार ने सामान्य वित्तीय नियम 2017 में संशोधन किया, ताकि उन देशों के बोली लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाया जा सके जो भारत के भू-भाग के साथ सीमा साझा करते हैं। संशोधन, भारत की प्रतिरक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा समेत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित मामलों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उक्त नियमों के तहत, व्यय विभाग ने भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक खरीद पर एक विस्तृत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले ऐसे देशों का कोई भी बोली लगाने वाला वस्तु, सेवाओं (परामर्श सेवाओं और गैर-परामर्श सेवाओं सहित) या कार्य (टर्नकी परियोजनाओं सहित) से सम्बंधित किसी भी सरकारी खरीद में बोली लगाने का पात्र होगा, यदि बोलीदाता सक्षम प्राधिकरण के साथ पंजीकृत है।

page no.(4/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.