Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग

प्रश्न 21   राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के कौन से धारा के अनुसार गठित समिति के द्वारा की जाती है -
 (अ) 21
 (ब) 22
 (स) 24
 (द) 27

उत्तर : 22

प्रश्न 22   मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है -
 (अ) 10 नवंबर
 (ब) 10 दिसंबर
 (स) 9 दिसंबर
 (द) 22 दिसंबर

उत्तर : 10 दिसंबर

प्रश्न 23   राज्य मानव अधिकार आयोग के बारे में क्या सही नही है -
निम्नलिखित कथनो को पढिए और कुट की सहायता से सही उतर का चयन कीजिए -
1. आयोग ने मई 2000 से पूर्णतया कार्य करना प्रारम्भ किया
2. आयोग में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष ओर दो सदस्य है
3. आयोग के अध्यक्ष उच्च न्यायलय के पूर्व मुख्य न्यायाधिश या पूर्व न्यायाधिश हो सकते है
4. 4 जुलाई 2000 से जुलाई 2005 तक न्यायाधिश ए.एस गोदारा आयोग के अध्यक्ष थे
कूट:

 (अ) 1, 2 , 3 व 4
 (ब) 1, 3 व 4
 (स) 2, 3 व 4
 (द) 2 व 3

उत्तर : 1, 3 व 4

प्रश्न 24   निम्नलिखित में से मानव अधिकार आयोग का कार्य नहीं है -
 (अ) मानव अधिकार के उल्लंघन की स्वेच्छा से जांच
 (ब) किसी की जेल देखना
 (स) मानव अधिकारों की सुरक्षा का पुनरावलोकन करना
 (द) मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को सजा देना

उत्तर : मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को सजा देना

प्रश्न 25   राज्य मानवाधिकार आयोग उन्हीं मामलों में मानव अधिकारों के उल्लंघन की जांच कर सकता है जो संविधान की -
 (अ) राज्य सूची के अंतर्गत आते हैं
 (ब) समवर्ती सूची के अंतर्गत आते हैं
 (स) संघ सूची के अंतर्गत आते हैं
 (द) राज्य सूची और समवर्ती सूची दोनों के अंतर्गत आते हैं

उत्तर : राज्य सूची और समवर्ती सूची दोनों के अंतर्गत आते हैं

प्रश्न 26   राज्य मानवाधिकार आयोग में कितने सदस्य होते हैं -
 (अ) एक अध्यक्ष व तीन अन्य सदस्य
 (ब) एक अध्यक्ष व दो अन्य सदस्य
 (स) एक अध्यक्ष व चार अन्य सदस्य
 (द) एक अध्यक्ष में पांच अन्य सदस्य

उत्तर : एक अध्यक्ष व दो अन्य सदस्य

प्रश्न 27   राज्य मानवाधिकार आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन किस को प्रेषित करता है -
 (अ) राज्य सरकार
 (ब) राष्ट्रपति
 (स) राज्यपाल
 (द) केंद्र सरकार

उत्तर : राज्य सरकार

प्रश्न 28   राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है -
 (अ) राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश पर
 (ब) राज्यपाल द्वारा स्वविवेक से
 (स) राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश पर
 (द) प्रधानमंत्री द्वारा

उत्तर : राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश पर

प्रश्न 29   राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में निम्न में से गलत है -
 (अ) राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होता है
 (ब) राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश पर की जाती है
 (स) आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु जो पहले हो होता है
 (द) आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष को राष्ट्रपति हटा सकता है

उत्तर : राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित समिति की सिफारिश पर की जाती है

प्रश्न 30   राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदच्युति का अधिकार किसे है -
 (अ) राज्यपाल की सिफारिश पर उच्च न्यायालय
 (ब) उच्च न्यायालय की सिफारिश पर राज्यपाल
 (स) उच्चतम न्यायालय की सिफारिश पर राष्ट्रपति
 (द) राष्ट्रपति की सिफारिश पर उच्चतम न्यायालय

उत्तर : उच्चतम न्यायालय की सिफारिश पर राष्ट्रपति

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.