Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

महिला एवं बाल अपराध

प्रश्न 31   लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पी.ओ.सी.एस.ओ.) (2019 में संशोधित) की धारा 15 किससे संबंधित है?
 (अ) बालक को शामिल करने वाली अश्लील सामग्री के भंडारण के लिए सजा
 (ब) अश्लील उद्देश्य के लिए बालक का उपयोग करने के लिए सजा
 (स) गंभीर प्रवेशन लैंगिक हमले के लिए सजा
 (द) विशेष न्यायालय

उत्तर : बालक को शामिल करने वाली अश्लील सामग्री के भंडारण के लिए सजा

प्रश्न 32   लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पी.ओ.सी.एस.ओ.) की कौन सी धारा बच्चों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया निर्धारित करती है?
 (अ) धारा 24 से 26
 (ब) धारा 19 से 23
 (स) धारा 28 से 30
 (द) धारा 33 से 38

उत्तर : धारा 24 से 26

प्रश्न 33   बाल और किशोर श्रम (निषेध और नियमन) अधिनियम, 1986 की में कुछ व्यवसायों और प्रक्रियाओं में बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध लगाया गया है।
 (अ) धारा 6
 (ब) धारा 5
 (स) धारा 3
 (द) धारा 11

उत्तर : धारा 3

प्रश्न 34   किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अनुसार, ‘एक बालक जिस पर आरोप लगाया गया है या जिसने कोई अपराध किया है और जिसने इस तरह के अपराध के होने की तिथि को अट्ठारह वर्ष की आयु पूरी नहीं की है’ को ______ के रूप में जाना जाता है।
 (अ) बालक को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है
 (ब) परित्यक्त बालक
 (स) कानून के विरोध में बालक
 (द) अपराधी बालक

उत्तर : कानून के विरोध में बालक

प्रश्न 35   किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 2(35) के अनुसार ‘किशोर’ का अर्थ है, ____ से कम आयु का बालक।
 (अ) बीस वर्ष
 (ब) इक्कीस वर्ष
 (स) उन्नीस वर्ष
 (द) अट्ठारह वर्ष

उत्तर : अट्ठारह वर्ष

प्रश्न 36   अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की किस धारा के तहत सुरक्षात्मक गृहों की स्थापना का प्रावधान किया गया है -
 (अ) धारा 21
 (ब) धारा 18
 (स) धारा 17
 (द) धारा 10

उत्तर : धारा 21

प्रश्न 37   गर्भधारण-पूर्व और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) 1994 किस वर्ष में अधिनियमित किया गया था -
 (अ) 2013
 (ब) 2015
 (स) 2016
 (द) 1994

उत्तर : 1994

प्रश्न 38   घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 3 किससे संबंधित है -
 (अ) पुलिस अधिकारी के कर्तव्य
 (ब) संरक्षण अधिकारी की नियुक्ति
 (स) घरेलू हिंसा की परिभाषा
 (द) परामर्श (काउंसलिंग)

उत्तर : घरेलू हिंसा की परिभाषा

प्रश्न 39   सती (रोकथाम) अधिनियम, 1987 की कौन सी धारा में सती प्रथा के महिमामंडन के लिए सजा निर्धारित की गई है -
 (अ) धारा 6
 (ब) धारा 4
 (स) धारा 5
 (द) धारा 8

उत्तर : धारा 5

प्रश्न 40   दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 6 के अनुसार, यदि कोई दहेज विवाहिता के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति द्वारा धारण किया जाता है, तो दहेज प्राप्त करने के तीन माह के भीतर या औरत के नाबालिग होने की स्थिति में उसके ______ की होने पर उसे अंतरित कर दिया जाएगा।
 (अ) अठारह वर्ष
 (ब) सोलह वर्ष
 (स) इक्कीस वर्ष
 (द) सत्रह वर्ष

उत्तर : अठारह वर्ष

page no.(4/25)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.