Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अकबर

प्रश्न 11   राजपूताना के निम्न राज्यों में से किसने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी -
 (अ) आमेर
 (ब) मेवाड़
 (स) मारवाड़
 (द) बीकानेर

उत्तर : मेवाड़

प्रश्न 12   अकबर के साम्राज्य में कुल कितने सूबे थे -
 (अ) 18
 (ब) 20
 (स) 16
 (द) 15

उत्तर : 15

प्रश्न 13   अकबर ने नवधर्म की स्थापना की, जिसे ‘दीन-ए-इलाही’ कहा गया। इस धर्म में सम्मिलित होने वाला पहला हिन्दु राजा था -
 (अ) मानसिंह
 (ब) प्रताप सिंह
 (स) बीरबल
 (द) वीरसाल

उत्तर : बीरबल

प्रश्न 14   अकबर के नवरत्नों में से कौन भू-राजस्व प्रणाली बनाने में शामिल था -
 (अ) मानसिंह
 (ब) अबुल फजल
 (स) टोडरमल
 (द) अब्दुल रहीम खान-ए-खाना

उत्तर : टोडरमल

प्रश्न 15   निम्न वक्तव्यों पर विचार करें : अकबर ने राजपूतों से सहयोग एवं मित्रता की अपेक्षा की :
1. अफगान विद्रोह को दबाने के लिए।
2. भारत में मुग़ल साम्राज्य की नींव को मज़बूत करने के लिए।
3. फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना के निर्माण के लिए
4. भारत पर आक्रमण करने वाली विदेशी जनजातियों को हराने के लिए।
उपरोक्त में से कौन से वक्तव्य सही हैं ?

 (अ) इनमें से कोई नहीं
 (ब) 1, 2,4
 (स) 2,3
 (द) केवल 2

उत्तर : केवल 2

प्रश्न 16   निम्न में से कौनसा स्मारक अकबर कालीन नहीं हैं -
 (अ) जामा मस्जिद
 (ब) फतेहपुर सीकरी का किला
 (स) लाहौर का किला
 (द) हुमायूं का मकबरा

उत्तर : जामा मस्जिद

प्रश्न 17   निम्नलिखित विकल्पों में से कौन पानीपत की दूसरी लड़ाई में एक-दूसरे के आमने सामने (प्रतिद्वंदी) थे -
 (अ) अकबर और हेमू
 (ब) अकबर और इब्राहिम लोदी
 (स) बाबर और इब्राहिम लोदी
 (द) बाबर और हेमू

उत्तर : अकबर और हेमू

प्रश्न 18   अकबर की राजपूत नीति का उद्देश्य साम्राज्य के स्थायित्व के लिए राजपूतों की सहानुभूति प्राप्त करना था। इस आधार पर अकबर राजपूत नीति किस नीति पर आधारित थी-
 (अ) दमन पर
 (ब) दमन व समझौते पर
 (स) समझौते
 (द) शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर

उत्तर : दमन व समझौते पर

प्रश्न 19   अकबर ने राजपूताने को जीतने के प्रयास में सबसे पहले किस राज्य को वैवाहिक संबंधों द्वारा आधिपत्य स्वीकार करवाया-
 (अ) मारवाड़
 (ब) मेवाड़
 (स) आमेर
 (द) किशनगढ़

उत्तर : आमेर

प्रश्न 20   अकबर का जन्म किस स्थान पर हुआ था -
 (अ) अमरकोट
 (ब) काबुल
 (स) लाहौर
 (द) आगरा

उत्तर : अमरकोट

page no.(2/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.