Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुगल शासन प्रणाली

प्रश्न 8   मुगल प्रशासन में फौजदार निम्नलिखित में से एक का अधिकारी था -
 (अ) ग्राम
 (ब) नगर
 (स) जिला
 (द) सूबा

उत्तर : जिला

प्रश्न 9   मनसबदारी प्रथा में ‘दु-अस्पा’ व ‘सिह-अस्पा’ प्रथा सर्वप्रथम किसने शुरु की थी -
 (अ) जहाँगीर
 (ब) अकबर
 (स) हुमायूँ
 (द) औरंगजेब

उत्तर : जहाँगीर

प्रश्न 10   अकबर ने जिन मनसबदारी प्रणाली को लागू किया वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी -
 (अ) तुर्की
 (ब) अफगानिस्तान
 (स) मंगोलिया
 (द) फारस

उत्तर : मंगोलिया

प्रश्न 11   मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया -
 (अ) शाहजहाँ
 (ब) अकबर
 (स) जहाँगीर
 (द) बाबर

उत्तर : अकबर

प्रश्न 12   मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्त्रोत क्या था -
 (अ) राजगत संपत्ति
 (ब) लूट
 (स) भू-राजस्व
 (द) कर

उत्तर : भू-राजस्व

प्रश्न 13   भू-राजस्व वसूली हेतु ठेका दिए जाने की प्रथा के लिए शब्दावली थी -
 (अ) इजारा
 (ब) ठेका
 (स) जब्ती
 (द) कनकूत

उत्तर : इजारा
व्याख्या :
इजारा प्रथा भू-राजस्व वसूली हेतु ठेका देने की प्रथा थी। इस प्रणाली के अनुसार, एक निश्चित क्षेत्र से राजस्व वसूली का अधिकार सार्वजनिक नीलामी द्वारा उच्चतम बोली लगाने वाले को निश्चित अवधि के लिये दे दिया जाता था। इजारेदारों (ठेकेदारों या जमींदारों) का भूमि पर अस्थायी स्वामित्व होता था, इसलिए वे भूमि सुधारों में कोई रुचि नहीं लेते थे। उनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लगान वसूल करना होता था। इसके लिये वे किसानों का उत्पीड़न भी करते थे।

प्रश्न 14   अकबर काल में भू-राजस्व व्यवस्था की एक प्रसिद्ध नीति ‘आइन-ए-दहसाला’ पद्धति किसके द्वारा निर्मित की गई थी -
 (अ) अब्दुल रहीम खानखाना
 (ब) शाह नवाज खाँ
 (स) टोडरमल
 (द) मुल्ला दो प्याजा

उत्तर : टोडरमल

प्रश्न 15   इनमें से किस कर-व्यवस्था को बंदोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है -
 (अ) दहसाला
 (ब) जब्ती
 (स) नसक
 (द) कानकुट

उत्तर : दहसाला

प्रश्न 16   अकबर के शासन के अधीन ‘दीवाने-बयूतात’ नामक अधिकारी का कार्य था -
 (अ) राजस्व-अभिलेखों का अनुरक्षण
 (ब) शाही कारखानों के खर्च का परीक्षण
 (स) न्याय प्रशासन
 (द) शाही टकसालों का पर्यवेक्षण

उत्तर : शाही कारखानों के खर्च का परीक्षण

प्रश्न 17   अकबर के शासनकाल में ‘अमलगुजार’ नामक अधिकारी का कार्य था -
 (अ) कानून और व्यवस्था संभालना
 (ब) भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना
 (स) राजघराने का प्रभारी होना
 (द) शाही खजाने की देखभाल करना

उत्तर : भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.