Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुगलकालीन कला और साहित्य

प्रश्न 21   फतेहपुर सीकरी की किस इमारत को पर्सी ब्राउन ने ‘स्थापत्य कला का मोती’ कहा है -
 (अ) तुर्की सुल्ताना का महल
 (ब) पंचमहल
 (स) बुलन्द दरवाजा
 (द) इबादत खाना

उत्तर : तुर्की सुल्ताना का महल
व्याख्या :
तुर्की सुल्ताना महल को पर्सी ब्राउन ने स्थापत्य कला का मोती कहा था। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है और इसका बाहरी और आंतरिक भाग खूबसूरती से नक्काशी से सजाया गया है।

प्रश्न 22   “पिछले हजारों वर्षों में भारत में तानसेन जैसा संगीतज्ञ पैदा नहीं हुआ।” यह किसने कहा -
 (अ) अबुल फजल
 (ब) बदायुनी
 (स) फरिश्ता
 (द) निजामुद्दीन अहमद

उत्तर : अबुल फजल

प्रश्न 23   निम्न इमारतों में से मुगल बादशाह बाबर द्वारा निर्मित इमारते हैं -
(a) काबुली बाग मस्जिद (पानीपत)
(b) पंच महल (दिल्ली)
(c) जामा मस्जिद (सम्भल)
(d) जामा मस्जिद (हिसार)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए -

 (अ) a, b
 (ब) a,c
 (स) c, d
 (द) b, d

उत्तर : a,c

प्रश्न 24   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
a. भारतीय संगीत पर प्राचीनतम फारसी रचना गुन्यात- उल-मुन्या अकबर के दरबार में लिखी गई।
b. संगीत तथा नृत्य की कृति-संगीतोपनषिद् सरोधारा की रचना गुजरात के एक जैन विद्वान द्वारा की गई थी।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल a
 (ब) केवल b
 (स)  a व b दोनों
 (द) न ही a व न ही b

उत्तर : केवल b

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से कौन-सा एक भवन फतेहपुर सीकरी में स्थित नहीं है -
 (अ) बुलन्द दरवाजा
 (ब) अनूप तालाब
 (स) किला-ए-कुहना मस्जिद
 (द) पंच महल

उत्तर : किला-ए-कुहना मस्जिद

प्रश्न 26   सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I सूची-II
A. बाबर a. जामी मस्जिद (सम्भल)
B. हुमायूँ b. दीन पनाह
C. अकबर c. जहाँगीरी महल
D. जहाँगीर d. अकबर का मकबरा
कुट : A B C D
 (अ) a b d c
 (ब) d a c b
 (स) a b c d
 (द) a c d b

उत्तर : a b d c

प्रश्न 27   निम्नलिखित चित्रकारों में से किसने आत्महत्या की थी -
 (अ) बसावन
 (ब) लाल
 (स) दसवन्त
 (द) महेश

उत्तर : दसवन्त

प्रश्न 28   पक्षियों, पशुओं और पुष्पों के अपने चित्रांकन के लिए खासतौर पर विख्यात मुगल शैली का चित्रकार था-
 (अ) बिशन
 (ब) मिस्किन
 (स) अब्दुस्समद
 (द) मंसूर

उत्तर : मंसूर

प्रश्न 29   उत्तर भारत की इमारतों में किस मुगल मकबरे में मीनार का सर्वप्रथम प्रयोग मिलता है -
 (अ) हुमायूँ का मकबरा
 (ब) अकबर का मकबरा
 (स) एत्मादुद्दौला का मकबरा
 (द) ताजमहल

उत्तर : अकबर का मकबरा

प्रश्न 30   मकबरे की स्थापत्य कला में चार-बाग व्यवस्था का भारत में किसके मकबरे में सर्वप्रथम प्रयोग मिलता है-
 (अ) ग्यासुद्दीन खिलजी
 (ब) सिकन्दर लोदी
 (स) शेरशाह सूरी
 (द) हुमायूँ

उत्तर : हुमायूँ

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.