Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   निम्न में से किस देश ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है -
 (अ) जापान
 (ब) नेपाल
 (स) चीन
 (द) अमेरिका

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। ग्रीन कार्ड को आधिकारिक रूप से स्थाई निवासी कार्ड भी कहा जाता है। बाइडन ने कहा कि वैध आव्रजन को रोकना 'अमेरिका के हित में नहीं है।

प्रश्न 22   हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है -
 (अ) बिहार
 (ब) पंजाब
 (स) झारखंड
 (द) दिल्ली

उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखंड सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है। राज्य में अब हुक्का बार को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। कैबिनेट में सर्वसम्मति से इसको लेकर फैसला लिया गया। यही नहीं सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू या सिगरेट को बेचना और खरीदना भी अब गैरकानूनी होगा। अगर कोई व्यक्ति हुक्का बार चलाते हुए पकड़ा गया तो उसे अधिकतम तीन साल की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना भरना होगा।

प्रश्न 23   मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में कितने साल की कटौती की है?
 (अ) तीन साल
 (ब) चार साल
 (स) पांच साल
 (द) सात साल

उत्तर : तीन साल
व्याख्या :
मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा अध‍िकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में तीन साल की कटौती की है। अब ये कर्मचारी 65 वर्ष की बजाये 62 वर्ष में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों के 2.50 लाख संविदाकर्मी प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति 'संविदा कर्मचारी नियुक्ति नियम 2011' के तहत की गई है।

प्रश्न 24   भारत के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय का उद्घाटन हाल ही में किस राज्य में किया गया -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) केरल
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) ओडिशा

उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान ने केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेज, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी नामक भारत के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। केरल की टेक्नोसिटी, मंगलपुरम में एक डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। केरल विश्वविद्यालय की स्थापना दो दशक पुरानी राज्य सरकार के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संसथान केरल (IIITM-K) के उन्नयन से हुई है।

प्रश्न 25   भारत से किसे “यूनाइटेड स्टेट्‍स इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियंस अवार्ड” के लिए चुना गया है -
 (अ) शेफाली गुप्त
 (ब) नीलम भसीन
 (स) अंजलि भारद्वाज
 (द) रेखा आहूजा

उत्तर : अंजलि भारद्वाज
व्याख्या :
भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता,अंजलि भारद्वाज, जो पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर काम करती हैं, को “यूनाइटेड स्टेट इंटरनेशनल एंटी-करप्शन चैंपियंस अवार्ड” के लिए चुना गया है, उनके साथ-साथ 11 अन्य लोगों को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन नामों की घोषणा जो बाईडेन प्रशासन द्वारा की गई थी। वह एक 48 वर्षीय कार्यकर्ता हैं, जो ‘सतरक नागरिक संगठन (SNS)’ की संस्थापक भी हैं।एसएनएस एक नागरिक समूह है जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देता है और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करता है।उन्होंने भारत में “सूचना का अधिकार आंदोलन” में एक सक्रिय सदस्य के रूप में भी काम किया है। वह लोगों की सूचना के अधिकार के राष्ट्रीय अभियान की संयोजक हैं।इस अभियान के परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल और व्हिसलब्लोअर्स संरक्षण अधिनियम की स्थापना हुई थी।

प्रश्न 26   अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा दिया गया है -
 (अ) रामनाथ कोविंद
 (ब) राजनाथ सिंह
 (स) नरेंद्र मोदी
 (द) अरुण जेटली

उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 24 फरवरी 2021 को गुजरात के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन किया है। मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर बाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। यह स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन गया है। यह स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। मेलबर्न स्टेडियम में 90,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, इसमें 10 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है। इसे 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर बनाया गया है। इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो द्वारा किया गया है।

प्रश्न 27   पुलिस में महिला कमांडो स्क्वॉड को शामिल करने वाला देश का चौथा राज्य निम्न में से कौन बना -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तराखंड
 (स) पंजाब
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड पुलिस में महिला कमांडो का दस्ता जुड़ गया है। उत्तराखंड देश का ऐसा चौथा राज्य बन गया है जहां पुलिस ने महिला कमांडो का दस्ता तैयार किया है। इससे पहले नागालैंड, केरल और पश्चिम बंगाल में महिला कमांडो दस्ते पुलिस में शामिल किए जा चुके हैं।

प्रश्न 28   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है -
 (अ) केरल
 (ब) असम
 (स) कर्नाटक
 (द) पुडुचेरी

उत्तर : पुडुचेरी
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विश्वास प्रस्ताव के बाद पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता से बाहर हो गयी थी। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि किसी भी पार्टी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी में सरकार बनाने का दावा नहीं किया था। इस्तीफे के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

प्रश्न 29   डेनिम ब्रांड ने हाल ही में किस अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया है -
 (अ) करीना कपूर
 (ब) कैटरीना कैफ
 (स) दीपिका पादुकोण
 (द) प्रियंका चोपड़ा

उत्तर : दीपिका पादुकोण
व्याख्या :
डेनिम ब्रांड ने हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

प्रश्न 30   कौन से पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की श्रेणी में शामिल किया गया है -
 (अ) फिनो पेमेंट्स बैंक
 (ब) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
 (स) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
 (द) एयरटेल पेमेंट्स बैंक

उत्तर : फिनो पेमेंट्स बैंक
व्याख्या :
फिनो पेमेंट बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की श्रेणी में शामिल किया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में फिनो पेमेंट्स बैंक को शामिल किया है।

page no.(3/61)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.