Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

प्रश्न 4   “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया था -
 (अ) महादेव गोविन्द रानाडे
 (ब) रोमेश चन्द्र दत्त
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर : दादाभाई नौरोजी

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे -
1. लाॅर्ड काॅर्नवालिस 2. अलेक्जेंडर रीड 3. थाॅमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 1 और 3
 (स) केवल 2 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 2 और 3

प्रश्न 6   19वीं सदी में भारत में ब्रिटिश पूंजी का सर्वाधिक निवेश किस क्षेत्र में हुआ -
 (अ) सार्वजनिक ऋण
 (ब) रेल व परिवहन
 (स) बागान उद्योग
 (द) कम्पनियां व कारखाने

उत्तर : सार्वजनिक ऋण

प्रश्न 7   चिरस्थायी बंदोबस्त, 1793 के अंतर्गत जमींदारों से अपेक्षा की गई थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगें। अनेक जमींदारों ने पट्टा जारी नहीं किए इसका कारण था -
 (अ) जमींदारों के ऊपर किसानों का विश्वास था
 (ब) जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं था
 (स) यह ब्रिटिश सरकार की जिम्मेदारी थी
 (द) खेतिहारों की दिलचस्पी पट्टा प्राप्त करने में नहीं थी

उत्तर : जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं था

प्रश्न 8   ‘पावर्टी एंड द अनब्रिटिश रूल इन इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी -
 (अ) अमत्र्य कुमार सेन
 (ब) रमेशचंद्र दत्त
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर : दादाभाई नौरोजी

प्रश्न 9   ब्रिटिश व्यवस्था में रैयतवारी भू-राजस्व संग्रह प्रचलित था -
 (अ) उत्तरी भारत में
 (ब) पूर्वी भारत में
 (स) पश्चिमी भारत में
 (द) दक्षिण भारत में

उत्तर : दक्षिण भारत में

प्रश्न 10   शब्द ‘इंपीरियल प्रेफरेंस’ का प्रयोग किया जाता था -
 (अ) भारत में ब्रिटिश आयातों पर दी गई विशेष रियायतों के लिए
 (ब) ब्रिटिश नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रजातीय भेदभाव के लिए
 (स) ब्रिटिश हित के लिए किए जा रहे भारतीय हित के दमन के लिए
 (द) भारतीय रियासतों के राजाओं पर ब्रिटिश पाॅलिटिकल एजेंटों को दी जा रही तरजीह के लिए

उत्तर : भारत में ब्रिटिश आयातों पर दी गई विशेष रियायतों के लिए

प्रश्न 11   ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में उद्योगों का कोई स्वतंत्र विकास नहीं हुआ इसका कारण था -
 (अ) भारी उद्योगों का अभाव
 (ब) विदेशी पूंजी की कमी
 (स) प्राकृतिक संसाधनों की कमी
 (द) धनिक वर्ग द्वारा भू-संपत्ति में निवेश करने को तरजीह दिया जाना

उत्तर : भारी उद्योगों का अभाव

प्रश्न 12   इस्तमरारी बंदोबस्त किसने लागू किया -
 (अ) वेलेजली
 (ब) वारेन हेस्टिंग्स
 (स) लाॅर्ड कार्नवालिस
 (द) लाॅर्ड डफरिन

उत्तर : लाॅर्ड कार्नवालिस

प्रश्न 13   बिहार में ‘परमानेंट सेटिलमेंट’ लागू करने का कारण था -
 (अ) जमींदारों का जमीन पर अधिाकार न रहना
 (ब) जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परंपरागत अधिकार को स्वेच्छा से हस्तांतरित करने का अधिकार
 (स) भू-राजस्व का राजस्व निर्णय करना
 (द) जमींदारी-प्रथा का निर्मूलन

उत्तर : जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परंपरागत अधिकार को स्वेच्छा से हस्तांतरित करने का अधिकार

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.