Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार

प्रश्न 11   निम्न में से किस वर्ग को सर्वप्रथम पश्चिमी सभ्यता ने प्रभावित किया -
 (अ) कुलीन जमींदार
 (ब) नवीन धनवान व्यापारी
 (स) शिक्षित हिंदू मध्यम वर्ग
 (द) शिक्षित मुसलमान

उत्तर : शिक्षित हिंदू मध्यम वर्ग

प्रश्न 12   सुमेलित कीजिए -

अ. प्रार्थना समाज 1. स्वामी विवेकानंद
ब. रामकृष्ण मिशन 2. महादेव गोविंद रानाडे
स. सत्यशोधक समाज 3. सर सैयद अहमद खां
द. मोहम्मडन-एंग्लो ओरिएंटल कालेज अलीगढ़ 4. ज्योतिबा फुले
कूट - अ, ब, स, द
 (अ) 1, 4, 3, 2
 (ब) 4, 3, 2, 1
 (स) 2, 1, 4, 3
 (द) 4, 2, 3, 1

उत्तर : 2, 1, 4, 3

प्रश्न 13   ‘बहुजन समाज’ का संस्थापक कौन था -
 (अ) श्री नारायन गुरू
 (ब) मुकुंदराव पाटिल
 (स) डा. बी. आर. अम्बेडकर
 (द) बी. आर. शिंदे

उत्तर : मुकुंदराव पाटिल

प्रश्न 14   ब्रह्म समाज का उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा था -
 (अ) राजनैतिक जागृति पैदा करना
 (ब) आर्थिक उत्थान करना
 (स) धार्मिक सुधार करना
 (द) आध्यात्मिक पहलू का उत्थान करना

उत्तर : धार्मिक सुधार करना

प्रश्न 15   संवाद कौमुदी का प्रकाशन किसने किया -
 (अ) राजा राममोहन राय
 (ब) स्वामी विवेकानन्द
 (स) रामकृष्ण परमहंस
 (द) देवेन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर : राजा राममोहन राय
व्याख्या :
राजा राममोहन राय ने 1821 में कोलकाता से बंगाली भाषा में संवाद कौमुदी का प्रकाशन किया। यह किसी भारतीय भाषा का पहला समाचार पत्र था। 1836 में इस पत्रिका का प्रकाशन बंद कर दिया गया था।

प्रश्न 16   स्वामी दयानन्द सरस्वती के बचपन का नाम था -
 (अ) नरेन्द्रनाथ दत्त
 (ब) मूलशंकर
 (स) जटाशंकर
 (द) भवानीशंकर।

उत्तर : मूलशंकर

प्रश्न 17   अणुव्रत आन्दोलन के प्रणेता हैं -
 (अ) दयानन्द सरस्वती
 (ब) विवेकानन्द
 (स) केशवचन्द्र सेन
 (द) आचार्य तुलसी।

उत्तर : आचार्य तुलसी।

प्रश्न 18   सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ के लेखक थे -
 (अ) स्वामी विवेकानन्द
 (ब) रामकृष्ण परमहंस
 (स) केशवचन्द्र सेन
 (द) स्वामी दयानन्द सरस्वती।

उत्तर : स्वामी दयानन्द सरस्वती।

प्रश्न 19   ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक कौन थे -
 (अ) हरिदास स्वामी
 (ब) शिवदयाल साहब
 (स) शिव नारायण अग्निहोत्री
 (द) स्वामी श्रद्धानंद

उत्तर : शिवदयाल साहब

प्रश्न 20   वर्ष 1898 में बनारस में ‘सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज’ की स्थापना किसने की, जिसे बाद में 1916 में मदन मोहन मालवीय ने ‘बनारस हिन्दू यूनिवर्सिर्टी’ में परिवर्तित किया -
 (अ) एनी बेसेंट
 (ब) मैडम भीखाजी कामा
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) गोविंद वल्लभ पंत

उत्तर : एनी बेसेंट

page no.(2/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.