Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   विश्व एनजीओ दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 26 फरवरी
 (ब) 28 फरवरी
 (स) 25 फरवरी
 (द) 27 फरवरी

उत्तर : 27 फरवरी
व्याख्या :
हर साल 27 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व NGO दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व एनजीओ दिवस का उद्देश्य लोगों को NGO (चैरिटी, एनपीओ, सीएसओ) के अन्दर और अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना है और एनजीओ और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों के बीच अधिक से अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। विश्व एनजीओ दिवस को उद्देश्य सार्वभौमिक अवधारणा जश्न मनाने, चिन्हित और दुनिया भर के विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और उनके पीछे के लोगों को सहयोग करना है।

प्रश्न 22   OLX ऑटो के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) के माधवन
 (ब) संजय जैन
 (स) गौतम ठाकर
 (द) अमित माहेश्वरी

उत्तर : गौतम ठाकर
व्याख्या :
OLXGroup ने गौतम ठाकर को OLX Autos का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया है। अपने इस नए पद पर वह एशिया, अफ्रीका, लाटम और संयुक्त राज्य अमेरिका में 4,000 से अधिक कर्मचारियों के कार्यबल के साथ एक विश्वव्यापी संगठन का नेतृत्व करेंगे। OLXGroup ने 15 मार्च, 2021 से ग्लोबल सीईओ के रूप में गौतम ठाकर की नियुक्ति प्रभावी होने की घोषणा की हैं।

प्रश्न 23   मूडीज के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) में ______ प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है -
 (अ) 12.6%
 (ब) 13.7%
 (स) 11.4%
 (द) 10.7

उत्तर : 13.7%
व्याख्या :
दुनिया के देशों की आर्थिक स्थिति का आकलन करने वाली रेटिंग एजेंसी मूडी ने वर्ष 2021-22 के लिए भारत के विकास संबंधी अपने पहले पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए इसे दस दशमलव आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 13 दशमलव सात प्रतिशत कर दिया है। ग्‍लोबल मैक्रो आउटलुक 2021-21 नाम की अपनी रिपोर्ट में मूडी ने कहा है कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया के सबसे लंबे और सबसे कठोर लॉकडाउन से बड़ी तेजी से उबर कर सामने आई है, जबकि 2020 की दूसरी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में जबर्दस्‍त गिरावट भी देखी गई थी। चालू वित्‍त वर्ष में मूडी को उम्‍मीद है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था मे सात प्रतिशत का ही संकुचन होगा, जोकि उसके दस दशमलव छह प्रतिशत के उसके पहले के अनुमान से कहीं कम है।

प्रश्न 24   Because India Comes First पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) वेरो नून्स
 (ब) राम माधव
 (स) सुखमीत ग्रेवाल
 (द) शरद शुक्ला

उत्तर : राम माधव

प्रश्न 25   नासा के गणितज्ञ के नाम का एक अंतरिक्ष यान हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगभग 8,000 पाउंड सामान लेकर पंहुचा। इस अंतरिक्ष यान का नाम क्या है -
 (अ) एस.एस. कैथरीन जॉनसन
 (ब) एस.एस. जॉन ग्लेन
 (स) एस.एस. मैरी जैक्सन
 (द) एस.एस. नैन्सी रोमन

उत्तर : एस.एस. कैथरीन जॉनसन
व्याख्या :
अंतरिक्ष यात्रा से संबंधित उनकी गणनाओं ने अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कैथरीन ही वह महिला थीं जिनकी गणनाओं से मानव को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष में पहुंचाने में सफलता मिली। कैथरीन के जीवन पर साल 2016 में 'हिडन फिगर्स' नाम से एक फिल्म भी आई थी।

प्रश्न 26   26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन किया है -
 (अ) श्रीनगर
 (ब) डोडा
 (स) गुलमर्ग
 (द) पहलगाम

उत्तर : गुलमर्ग
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुलमर्ग में विश्‍व के सुप्रसिद्ध खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स-2021 के दूसरे संस्करण का वर्चुअल उद्घाटन किया। उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्‍हा और युवा तथा खेल मामलों के केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री श्री किरेन रिजि‍जू ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। 26 फरवरी से दो मार्च 2021 तक आयोजित इस खेल उत्‍सव में अल्‍पाइन स्‍कींइंग, नॉर्दिक स्कीइंग, स्‍नोबोर्डिंग, स्‍नो माउंटेनियरिंग, आइस हॉकी, आइस स्‍टॉक और स्‍नो शू सहित विभिन्‍न प्रकार के शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश के विभिन्‍न भागों के छह सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रश्न 27   विष्णुनारायण नम्बूदरी, जिनका हाल ही में निधन हो गया वे एक प्रख्यात ________ थे -
 (अ) ओड़िया कवि
 (ब) तमिल कवि
 (स) मलयालम कवि
 (द) तेलुगु कवि

उत्तर : मलयालम कवि
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलयाली कवि पद्मश्री से सम्मानित विष्णु नारायण नम्बूथिरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि विष्णु नारायण नम्बूथिरी के संस्कृति और साहित जगत में किए गए विशेष योगदान को याद रखा जाएगा। समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है।उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में... ‘स्वातंधरते - कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं। 'भूमिगीतंगल' के लिए 1979 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1994 में केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

प्रश्न 28   Stellapps ने डेयरी किसानों के लिए वित्तीय समावेशन के लिए किस पेमेंट्स बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
 (ब) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
 (स) फिनो पेमेंट्स बैंक
 (द) जियो पेमेंट्स बैंक

उत्तर : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

प्रश्न 29   फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं -
 (अ) अजय सहाय
 (ब) विकास मित्तल
 (स) नवल बवेजा
 (द) ए शक्तिवेल

उत्तर : ए शक्तिवेल

प्रश्न 30   केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस शहर में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के क्षेत्रीय कार्यालय (दक्षिण) का उद्घाटन किया है -
 (अ) हैदराबाद
 (ब) चेन्नई
 (स) कोयंबटूर
 (द) मदुरै

उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेन्नई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (दक्षिण) का शुभारम्भ किया। सीसीआई का चेन्नई कार्यालय, दिल्ली कार्यालय के साथ समन्वय में प्रवर्तन, जांच और सहायक कार्यों को सुविधाजनक बनाने वाले कार्यालय के रूप में काम करेगा। यह क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी व लक्षद्वीप संघ शासित क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगा।

page no.(3/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.